उत्तर प्रदेश में डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा नया आयाम
लखनऊ में प्रस्तावित डिफेन्स एक्सपो 2026 के संदर्भ में आज Yogi Adityanath के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में रक्षा उत्पादन, MSME सहभागिता एवं स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा हुई तथा मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन मैन्युफैक्चरिंग शो फाउंडेशन के चेयरमैन H. V. S. Krishna, अवध संभाग महामंत्री अरुण भाटिया जी, लखनऊ इकाई अध्यक्ष केशव माथुर जी, तथा India Exposition Mart Limited के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार एवं सीईओ सुदीप सरकार उपस्थित रहे।
बैठक में यह विचार साझा किया गया कि डिफेन्स एक्सपो 2026 उत्तर प्रदेश के MSME उद्यमों, विशेष रूप से रक्षा एवं विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। साथ ही स्थानीय उद्योगों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने तथा “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को गति देने पर भी चर्चा हुई।
लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं रक्षा क्षेत्र में MSME की सक्रिय भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।