अंबाला (हरियाणा): उद्योगपतियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा जी की सार्थक चर्चा
लघु उद्योग भारती के उत्तर क्षेत्र के सह-प्रभारी श्री शुभादेश मित्तल जी के निवास पर माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा जी के साथ उद्योगपतियों एवं बुद्धिजीवियों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री शुभादेश मित्तल जी एवं उनके साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद महोदया का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में सांसद महोदया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा उद्योग एवं उद्यम विकास से संबंधित आगामी नीतियों पर लघु उद्योग भारती के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।
चर्चा के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने उद्योग क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों को सांसद महोदया के समक्ष रखा। उन्होंने सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से नोट करते हुए आश्वासन दिया कि इन विषयों को संबंधित स्तर तक पहुँचाने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर श्री विनोद बंसल, श्री सुभाष धीमान, श्री अरुण गुप्ता, श्री कपिल वर्मा, श्री मगन रस्तोगी, श्री प्रवीण जैन एवं श्री संजीव आहूजा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।
लघु उद्योग भारती, अंबाला ने इस सफल एवं सार्थक संवाद के लिए श्री शुभादेश मित्तल जी एवं उनके परिवार द्वारा किए गए आतिथ्य एवं जलपान व्यवस्था के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।