लघु उद्योग भारती बरगवां अमकुही इकाई के द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुरेश रतनानी के उद्योग स्थल में लगाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं लाभान्वित हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जिला चिकित्सालय एवं लघु उद्योग भारती के सहयोग से चलाए जा रहे टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के डॉ. शैलेंद्र दीवान ने टीवी वायरस से होने वाली हानियो के बारे में सभी उपस्थित उद्यमी एवं श्रमिक बंधुओ को जानकारी दी। साथ साथ टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीवी के बचाव के लिए सभी को जागरूक करने हेतु सभी को शपथ दिलाई।
टीवी उन्मूलन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती संभागीय सचिव हरि सिंह भदौरिया का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी सुरेश रतनानी, सचिव मनीष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय नवानी, सदस्य गुलशन रोहरा की उपस्थिति रही।