लघु उद्योग भारती की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय स्तर पर लगभग 400 से अधिक जिलों में 50 हजार सदस्यों के साथ लघु उद्योगों का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने संगठन की कार्य प्रणाली को समझाया। उन्होंने लघु उद्योग 'भारती का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थापित होने की भी जानकारी दी। ब्रज संभाग महामंत्री राकेश अग्रवाल ने भी विचार रखे। औद्योगिक विकास के लिए एडवाइजरी समिति के सदस्य सुरेश सिंघल ने कहा कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। सीए निलय शुक्ला ने आयकर की नई धारा 43बी (एच) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्यमी डा. जीडी अग्रवाल ने अच्छे स्वास्थ्य के संबंध में सुझाव दिए। बरेली के चंद्रभान गुप्ता व राघव अग्रवाल ने सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी। आयोजन में एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता, हषवर्धन अग्रवाल, पुनीत प्रकाश गुप्ता, विजयपाल सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।