लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा पंजाब में पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी जो जालंधर में आयोजित की जा रही है में फगवाड़ा इकाई बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। यह जानकारी लघु उद्योग भारती फगवाड़ा की प्रधान पंकज गौतम ने देते हुए बताया कि 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक सुबह 11:00 से रात 8:00 बजे तक चलने वाली यह प्रदर्शनी देखने योग्य होगी।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा लघु उद्योग भारती की पंजाब में मौजूद सभी संस्थाओं को उक्त प्रदर्शनी में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते हुए अशोक गुप्ता ने कहा कि यह प्रदर्शनी पहली बार राज्य स्तर पर जालंधर में आयोजित की जा रही है जिसका आयोजन लघु उद्योग भारती की महिला इकाई? द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर लघु उद्योग भारती फगवाड़ा से अनेक गणमान्य मौजूद थे।