लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा स्वयं सिद्धा प्रर्दशनी का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। अजमेर रोड स्थित अग्रसेन भवन पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के अखिल महामंत्री घनश्याम ओझा व नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़, सिडबी के जनरल मैनेजर अशोक कुमार पांडे, लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत मंत्री प्रवीण गुप्ता व इकाई अध्यक्ष दीपक शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
महिला अध्यक्ष संतोष बजाज ने बताया कि प्रर्दशनी में महिलाएं स्वयं की कृति का प्रदर्शन कर रही है। इसमें देशभर से पचास महिला उद्यमी ने स्टॉल लगाई। पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। मुख्य अतिथि ओझा ने ऐसे आयोजनों की समय समय पर आवश्यकता जताई ताकि महिला उद्यमियों को स्वयं की कृति दिखाने का अवसर मिल सके। प्रदर्शनी में महिलाओं से संबंधित अधिकाधिक उत्पाद देखने को मिले। इसके साथ ही त्यौहारी सीजन को देखते हुए हैंडमेड विभिन्न प्रकार की राखियों की भरमार रही। दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन शनिवार दोपहर में होगा । इस दौरान आनंदीलाल भरतिया सहित बड़ी संख्या में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्य तथा महिला सदस्य मौजूद रही।