हरियाणा सरकार के आगामी बजट में माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तावित बजट में लघु उद्योग भारती द्वारा वर्षों से लंबित मांगों को अक्षरशः पूरा करने की घोषणा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल ने बताया की इससे पहले असंख्य लघु एवं कुटीर उद्योग जो Non conforming Area में वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के चल रहे थे व सहूलियतों के अभाव में रहकर भी हरियाणा की अर्थव्यवस्था में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। इन उद्योगों को मुख्यमंत्री ने सरकारी औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर स्वीकृति प्रदान करने की योजना की घोषणा की जो एक अभूत पूर्व फैसला लिया है।
लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष संजय डाटा के साथ-साथ समूह सदस्यों ने मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के इस एतिहासिक फैसले का तहेदिल से स्वागत करते हुए आभार प्रकट करती है।
इस बजट में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग उद्योगों से संबंधित जो घोषणाएं की गई हैं, वे निश्चित रूप से औद्योगिक विकास को और गति प्रदान करेंगी। स्टार्ट अप के लिए और दस नए आई एम टी भी रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।