News

कब्जा मुक्त जमीन पर नहीं बसेगा औद्योगिक क्षेत्र

July 18, 2023

इटायरा गांव में कब्जा मुक्त कराई गई पंचायती जमीन पर अब औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं होगा। इस जमीन को शासन-प्रशासन ने अन्य प्रयोजन के लिए गृह विभाग को दे दिया। इसे लेकर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। कहा कि शासन-प्रशासन इसी जमीन पर उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करके दें। कताई मिल को लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। उद्यमियों को उस समय झटका लगा, जब सोमवार को यूपीसीडा द्वारा मेरठ में नए औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए भूमि के चयन एवं अन्य आवश्यक सुझाव मंत्रणा के लिए औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक में उन्हें जानकारी दी गई कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं होगा। बैठक में लघु उद्योग भारती के संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा, मेरठ महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार जैन, महासचिव अर्पित जैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दिल्ली रोड के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री विपिन अग्रवाल, मनीष प्रताप, आईआईए मेरठ चैप्टर चेयरमैन तनुज गुप्ता, सचिव गौरव जैन और उपाध्यक्ष निपुण जैन रहे।

सभी उद्यमियों ने कहा कि उनकी पहल एवं प्रवासों से कोतवाल खाते को 155 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक लैंड यूज के लिए चिह्नित किया गया था, जिसे प्रशासन ने कब्जा मुक्त भी करा 'लिया। आरएम यूपीसीडा राकेश झा ने कहा कि यूपीसोडा के पास जमीन खरीदने हेतु पर्याप्त धन नहीं है। लघु उद्योग भारतों मेरठ के अध्यक्ष पंकज कुमार जैन ने भी सुझाव दिया।

अजय सिंह चौहान दूसरी बार चुने लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई के प्रधान

July 17, 2023

लघु उद्योग भारती बरोटीवाला ईकाई स की बैठक बद्दी में बरोटीवाला री इकाई के अध्यक्ष अजय चौहान के था नेतृत्व में हुई। बैठक में अखिल श्री भारतीय लघु उद्योग के राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष हरबस पटियाल, व महासचिव की संजीव शर्मा उपस्थित हुए।

बैठक में सबसे पहले पुरानी को कार्यकारिणी को भंग किया गया व किया नई कार्यकारिणी का चुनाव भी दी प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद खन्ना ई के नेतृत्व में हुई, जिसमें सर्वसहमति से अजय सिंह चौहान को दूसरी बार बरोटीवाला इकाई की कमान सौपीं गई। वहीं सोमनाथ पाल, नरेंद्र खत्र व सरविंद को उपाध्यक्ष, पीयूष शर्मा महासचिव, हमीश मग्गु कोषाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, सुनील व भारती को सहसचिव व संजीव बस्सी को मिडिया प्रभारी न्युक्त गया। हंसानंद झा एल. बी. वादव, स्वर्ण दक्षसह रंजीत, गौरव सेवल व गौतम को बतौर कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिटल ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी सिर्फ अध्यक्ष को नहीं बल्कि, सभी को अपने जिम्मेदारियों को एकजुट होकर निभाना चाहिए तभी संगठन आगे बढ़ सकता है। महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से बरोटीवाला इकाई ने एकजुट होकर सदस्यों की संख्य को दोगुना किया है वे काबिलेतारीफ है। प्रभारी विनोद ने कहा कि संगठन को ईमानदारी से आगे ले जाने वाले लोगों को हो नेतृत्व सोपे जाते हैं। प्रदेश अध्य हम पटियाल ने कहा कि ल योग भारती को सभी का इकाईयों के चुनाव करवाए जा रहे है।

लघु उद्योग भारती यूपी के प्रयास से जारी पर से जीएसटी टैक्स 12% से घटकर 5% हुआ

July 17, 2023

लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में उत्पादित किए जाने जरी उत्पाद के सम्बन्ध में जरी पर 12% जीएसटी के अधिक होने की समस्या केन्द्रीय कार्यालय के माध्यम से जीएसटी काउंसिल को प्रेषित की गई थी तथा एक प्रतिनिधि मण्डल ने भी समय- समय पर मंत्रालय से समन्वय स्थापित किया। लघु उद्योग भारती केंद्रीय नेतृत्व के अथक प्रयासों से यह प्रकरण काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिससे इमिटेशन जरी पर जीएसटी 12 % से घटाकर 5% किया गया है यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मऊ, वाराणसी, बरेली तथा अन्य जिलों के जरी उत्पादकों के लिए अत्यंत आवश्यक व लाभकारी है जिसकी मांग राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष काशी प्रांत) तथा भरत थ्रेड (अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत) ने की थी इससे जरी कारोबार हेतु प्रोत्साहन मिलेगा तथा इसके प्रभाव से उत्पादन मूल्य में कमी होने का लाभ उत्पोभकताओं को भी मिलेगा। लघु उद्योग भारती प्रदेश ईकाई संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति घनश्याम ओझा, ओम प्रकाश मित्तल (निवर्तमान राष्ट्रीय (अध्यक्ष) जिनके नेतृत्व में यह संभव हो, सका का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रेषित करता है।

फ्यूल सरचार्ज का विरोध एवम विभिन्न इकाईयों का मनोनयन

July 17, 2023

सरकार के द्वारा बिजली बिलों पर लगाए गए फ्यूल सरचार्ज के विरोध में राज्य के व्यवसायी 20 जुलाई को राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगे। राजस्थान राज्य की अडानी ग्रुप से हारी गई कोर्ट की लड़ाई का भार राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य में कई उपभोक्ताओं ने इस फ्यूल सरचार्ज के विरोध में न्यायालय में रिट दायर की हैं जिसमें न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में निर्णय देकर फ्यूल सरचार्ज लगाये जाने के विरुद्ध स्टे आदेश जारी किए हैं। अजमेर इकाई के पूर्व अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने बताया कि फ्यूल सरचार्ज जिस वर्ष का होता है, उसे उपभोक्ता से उसी वर्ष लेना चाहिए लेकिन सरकार 8 साल पुराने शुल्क की वसूली कर रही हैं। अजमेर इकाई के कुणाल जैन ने बताया कि माहौल उद्योगों के विपरीत हो रहा है।

इकाई दायित्वों की घोषणा

अजमेर इकाई में कुणाल जैन अध्यक्ष, अशोक तोषनीवाल सचिव और अभिषेक जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसी प्रकार पालरा इकाई में राजेश बंसल अध्यक्ष, महेंद्र रावत सचिव और अशोक मोतियानी कोषाध्यक्ष, नसीराबाद इकाई में संजीव अग्रवाल अध्यक्ष, राजेश महानंदानी सचिव और आलोक कोषाध्यक्ष, गेगल इकाई में दिनेश नुवल अध्यक्ष, गोविंद झंवर सचिव और राहुल राजपुरोहित कोषाध्यक्ष तथा पुष्कर इकाई में हितेश खत्री अध्यक्ष गणेश लुहार सचिव और लालचंद खत्री कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

रुनकता में बनेगा प्रदेश का पहला उद्यमी थाना, मिलेगी सुरक्षा

July 17, 2023

कोई भी नई व्यवस्था बनाने में उद्यमी को साथ लिया जाएगा। प्रदेश में पहला पर्यटन थाना जैसे आगरा में बना, उसी तरह रुनकता धाने को प्रदेश का पहला उद्यमी थाना बनाने का प्रयास किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर फैक्टरी के बाहर उद्यमी दो हर उद्यमी से दो-दो सीसीटीवी कैमरे सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि घटनाओं को सुलझाने में पुलिस को मदद मिल सके।

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने लघु उद्योग भारती के उद्योग सुरक्षा संवाद में उद्यमियों को यह भरोसा दिलाया खंदारी बाईपास के होटल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों को साइबर सुरक्षा के टिप्स दिए और कहा कि जिस ट्रक से माल जा रहा है, उसमें जीपीएस लगवाएं। सामान में भी जीपीएस लगवाएं ताकि किसी भी चोरी या लूट में तत्काल जीपीएस ट्रैकिंग कर अपराधियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटनाओं के खुलासे के उदाहरण पेश किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग निगम के उपात्यक्ष राकेश गर्ग ने की। उन्होंने पुलिस और उद्यमियों का संवाद बना रहने पर जोर दिया। उद्यमियों ने ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली, उत्पीड़न के सवाल भी उठाए सुरक्षा संवाद से पहले डाइटीशियन रेणुका ढंग ने उद्यमियों को स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीसीपी सूरज राय, लघु उद्योग भारत के दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भवेश अग्रवाल, वित्तय गुप्ता, अनिल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

1 दिन में 1001 पौधों का रोपण कर लघु उद्योग भारती ने बनाया औद्योगिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान

July 17, 2023

लघु उद्योग भारती इकाई कटनी के द्वारा 15 जुलाई को एक साथ विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 1001 पौधों का वृक्षारोपण का किया गया। जिसमें क्रमश: माधव नगर औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय बालक छात्रावास में मुख्य अतिथि माधव नगर विजय विश्वकर्मा करण एवं जल निगम से मोहित उपाध्याय लघु उद्योग भारता संभागीय सचिव अनिल वासवानी जो की उपस्थिति में 152 वृक्षारोपण किया- गया। क्रमश: बरगवां- अमकुही औद्योगिक क्षेत्र में कार्यालय में मुख्य अतिथि राम किंकर अर्मन एवं लघु उद्योग भारती कटनी महिला इकाई की अध्यक्ष प्रिया सोनी सचिव वंदना गेलानी एवं समस्त महिला इकाई सदस्यों की उपस्थिति में 201 पौधों का रोपण किया गया। क्रमश: पहलाओं मंडी औद्योगिक क्षेत्र में श्री कृष्ण वेयरहाउस से साई वेयर हाउस तक मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक मंगर एवं नीरज की उपस्थिति में 205 पौधों का वृक्षारोपण किया गया क्रमश: लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में।

कार्यालय में मुख अतिथि राजू पांडे एवं लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी की उपस्थिति में 322 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। क्रमशः आयकर कार्यालय, कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी आशु चटर्जी अनिल बार, अरविंद सिंह, मनोज, दीपक, अशोक एवं महाप्रबंधक ज्योति सिंह गौतम शिवहरे एवं अन्य की उपस्थिति में 12.1 पोधो का वृक्षारोपण किया गया। 5 स्थानों के अलावा लघु उद्योग भारती कटनी के सदस्यों के द्वारा अपने अपने औद्योगिक परिसर पर भी वृक्षारोपण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम अध्यक्षता हरि सिंह भदौरिया, सचिव नीलेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, मुरलीधर रतनानी, सुरेश रतनानी, सुरेश हिंदूजा, अरविंद मोहनानी, दीवान वासवानी, रमेश गुप्ता, राम वाधवानी, मनोज लघवानी, मुकेश पंजवानी, ईशान जैन, मोहित हिंदूजा, रामचंद मुर्जनी, गुलशन सुंदरानी, गोपीचंद रिझवानी, समीर सेठिया, निलेश रिझवानी, गुलशन अरोरा, नीरज खंडेलवाल, गुलशन रोहरा, राजकुमार असरानी, आकाश पुरस्वानी, पृथ्वीराज मुंदड़ा, अमित बड़ा, रमेश पुरस्वानी, अंबर हेंगरे, प्रवीण पांडे, साधु राम, नितेश चेलानी, पवन राजपाल, रामहित सोनी, निती ठाकुर, अमित सिंघई, बालमुकुंद बद्री प्रसाद नरेंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, हरीश जैन, पांडे, विनोद सोनी, साला निषाद, एवं अन्य सदस्यों को सहभागिता इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राप्त हुई।

लघु उद्योग भारती ने किया अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का प्रतिनिधित्व

July 14, 2023

जेनेवा स्विट्जरलैंड में आयोजित 11 वीं अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन हुआ। करने सम्मेलन का आयोजन यूनाइटेड नेशन के भवन तथा अंतरराष्ट्रीय लेबर करने आर्गेनाइजेशन के मुख्य कार्यालय जिनेवा में हुआ। अंतरराष्ट्रीय लेबर अगिनाइजेशन में दुनिया के 187 देश सदस्य के रूप में शामिल हैं। भारत से प्रतिनिधिमंडल के रूप में कुल 34. प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। के नियोक्ता संघ से (एम्प्लॉयर ग्रुप) से 14 प्रतिनिधि तथा श्रमिक संघ से (एम्प्लॉइज ग्रुप) से 15 प्रतिनिधि इस सम्मेलन में उपस्थित हुए तथा सरकार से 5 प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में त्रिकोणीय चर्चा की जाती है और इस दरमियान श्रम मानक की स्थापना की जाती है। नियोक्ता संघ श्रमिक संघ तथा सरकार ये तीनों मिलकर विभिन्न निर्धारित विषय पर चर्चा कर अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित करते हैं। गौरतलब है कि लघु उद्योग भारती से पिछले 15 सालों से अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में प्रतिनिधित्व किया जा रहा है हर साल दो प्रतिनिधि लघु उद्योग भारती से अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भेजे जाते हैं। इस वर्ष 2023 के अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में लघु उद्योग भारती से एचबीएस कृष्णा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उमा शर्मा अध्यक्ष मध्यभारत प्रांत सम्मेलन में सम्मिलित हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में मामा एप्रेटिशिप, सामाजिक न्याय, जस्ट ट्रांजीशन (न्यायोचित परिवर्तन) उक्त तीन मुद्दे मुख्यतः चर्चा के विषय रहे। 11 अप्रेंटिशिप कमेटी में उमा शर्मा ने तथा वि सोशल जस्टिस कमेटी में कृष्णा ने अपने सा सुझाव दिए और आमेंडमेंट्स ड्राफ्टिंग पर 1 चर्चा की। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधि मंडल के साथ एम्बेसेडर इन्द्रामणि पाण्डेय के द्वारा उनके निवास इंडिया हाउस में भोज तथा अनौपचारिक चर्चा का आयोजन हुआ।

लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की हुई मासिक बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

July 14, 2023

लघु उद्योग भारती खैरथल इकाई की मासिक बैठक एवम कार्यकारणी मीटिंग होटल में हुई मीटिंग में उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमे सबसे पहले फ्यूल सरचार्ज से लघु उद्योगो को सेने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई। सरसों तेल मिलो के लिए अलग सेकलस्टर बनाने पर चर्चा हुई एवम इसके लिए नरेंद्र गुप्ता मुकेश आयल मिल प्राइवेट लिमिटेड को प्रभारी बनाया गया।उन्होंने आयल मिलो को जीएसटी रिफंड न मिलने से होने वाले नुकसान को राज्य के जीएसटी मंत्री और केंद्र की वित् मंत्री को अवगत कराया जाने के लिए जयपुर में होने वाली मीटिंग मे उच्च पदाधीकारियो से करने के लिए कहा। जयपुर प्रांत की 17 जुलाई को जयपुर में बैठक है जिसमें जाने के लिए सभी सदस्यों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठक में शामिल होने का आश्वासन भी दिया तथा वर्तमान कार्यकारिणी का वर्ष 2023 से 2025 के लिए पुनः अनुमोदन किया गया।

रीको औद्योगिक क्षेत्र खैरथल में फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने एवम ठेकदार द्वारा कार्य प्रारंभ करने पर सभी को धन्यवाद दिया गया। खैरथल मे ईएसआई डिस्पेंसरी खुलने मे हो रहे विलंब के बारे में भी शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने के लिए सहमति जताई गई। बैठक में इकाई अध्यक्ष महेश कुमार, नरेंद्र गुप्ता, गौरव डाटा, नितेश डाटा चेतन दास, विकास शर्मा, पीकू आदतानी, घनश्याम दास, राजकुमार हिमांशु शर्मा आदि शामिल रहे। बैठक की शुरुआत इकाई अध्यक्ष महेश कुमार के स्वागत भाषण से हुई। मीटिंग का संचालन और धन्यवाद इकाई सचिव देवेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

फ्यूल सरचार्ज का विरोध, उद्यमी 20 को देंगे धरना

July 13, 2023

जोधपुर उद्योग व्यापार संगठन विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति की ओर से अवैध विद्युत सरचार्ज के विरोध में 20 जुलाई को प्रस्तावित धरने की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में बैठक की गई।

समिति संयोजक घनश्याम ओझा और सहसंयोजक व जे आईए अध्यक्ष एन.के. जैन ने बताया कि सरकार ने 1 जून से 100 से 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है। सरकार की यह योजना आम लोगों को मंहगाई से राहत देने के लिए की गई थी। लेकिन मंहगाई से राहत तो नहीं मिली, उल्टा फ्यूल सरचार्ज का बोझ और डाल दिया गया। फ्यूल सरचार्ज को लेकर औद्योगिक उपभोक्ता, वाणिज्य उपभोक्ता एवं आम उपभोक्ताओं में रोष है। राज्य सरकार / डिस्कॉम ने फ्यूल सरचार्ज पर 7 गुना से लेकर 15 गुना तक वृद्धि कर दी है और इसका सबसे ज्यादा असर औद्योगिक उपभोक्ता व वाणिज्य उपभोक्ता पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध विद्युत सरचार्ज के विरोध में 20 जुलाई को सुबह 11 बजे डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। बैठक में सभी उद्योगों से जुड़े उद्यमी मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please