News

Featured News

All News

महिलाओं को लघु उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही शिवानी यादव

April 16, 2025

अलवर शहर निवासी शिवानी यादव महिलाओं को लघु उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कॉर्पोरेट क्षेत्र की है। ये इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाने के लिए प्रयासरत है। शिवानी कंसल्टिंग फर्म में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में 3 साल का और बिजनेस कंसलटेंट का 2 साल का अनुभव रखती हैं। अपने पति के साथ एमआईए, अलवर में पारिवारिक व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को निभाती है। शिवानी यादव को अलवर की लघु उद्योग भारती महिला विंग की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है। लघु उद्योग भारती भारत में सूक्ष्म, मध्यम और लघु व्यवसायों को समर्थन देने के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय संघ है।

लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) की मासिक बैठक सम्पन्न

April 16, 2025

लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) जालंधर द्वारा पंजाब प्रदेश प्रभारी सीमा धूमल के सानिध्य में स्थानीय हवेली में बैसाखी के उपलक्ष्य विशेष समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओ ने पंजाबी संस्कृति के अनुरूप विभिन्न लोक कलाओं, लोकगीत और ढोल की थाप पर अपने मनोभावों का मनोरम प्रदर्शन किया। गर्मजोशी, परंपरागत लोकगीतों भरे माहौल में और उत्सव के माहौल से सभी प्रतिभागियों ने सामुहिक भोज का आनन्द लिया। सीमा धूमल ने बैसाखी के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की चर्चा के उपरांत कहा कि यह कर्मठता, एकता, भाईचारे, समरसता और उल्लास का प्रतीक है।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा निःशुल्क प्रसादी का आयोजन

April 16, 2025

पावन पर्व माताजी के पवित्र पर्व नवरात्रि उपलक्ष में लघु उद्योग भारती महिला इकाई बालोतरा द्वारा अन्नपूर्णा भोजनालय नाहटा जिला होस्पिटल में निःशुल्क शुद्ध भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जरूरतमंद एवं मरीजो एवं परिवारों के लिए शुद्ध पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन सहित मिष्ठान फल फ्रूट नमकीन प्रसादी भोजन में दिया गया साथ में ठंडा पानी उपलब्ध कराया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई मंडल अध्यक्क्षा बबली देवी बागमार पाटोदी वाले ने बताया कि मा के प्रवित्र आशिर्वाद से तन मन धन से सामाजिक व प्राणी मात्र की सेवा प्रकल्प के तहत सेवा का आयोजन किया गया। नैना सालेचा ममता श्रीश्री माल प्रगति जैन मंजु देवी गांधी मेहता भावना सरोज देवी गुजराती पवन नाहटा जवेरीलाल मेहता दोलतराज सिंधवी सहित उपस्थित कार्य कर्ता ने अपनी सेवा का लाभ दिया।

स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

April 7, 2025

हिंदू नववर्ष के अवसर पर लघु उद्योग भारती ने पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्रीवर्धन ने उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भारतीय परंपराओं के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया गया। जिला लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष शिवानी यादव ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य उद्यमियों और उनके परिवारों के बीच संबंधों को मजबूत करना था। कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, शिवानी यादव, विपिन गुप्ता, गुलाब जैन, आलोक जैन, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उद्योग मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल

April 1, 2025

लघु उद्योग भारती जयपुर के प्रतिनिधि मंडल ने उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात कर स्टोन मार्ट की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही उद्योग के लिए बिजली दर को कम करने, पानी की आपूर्ति और सस्ती जमीन का सुझाव दिया। राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू को धरातल पर लाने पर मंथन हुआ। इस अवसर पर उद्योग सचिव अजिताभशर्मा तथा रीको एमडी शिवांगी स्वर्णकार मौजूद रहीं। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, राजेश गुप्ता, महेंद्र खुराना, जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग व महामंत्री सुनीता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please