लघु उद्योग भारती इकाई एक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र द्वारा एमएसएमई की योजनाओं की
लघु उद्योग भारती मोदीनगर इकाई वन द्वारा राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूपी कोनरी ओर जिला उद्योग केंद्र द्वारा एमएसएमई की नीतियां और स्कीमों से अवगत कराया गया। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अमित अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हुए लघु उधमियों ने जिला उद्योग केंद्र से जुड़े अधिकारियों द्वारा एमएसएमई की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में बारीकी से दी गई सभी जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान मौजूद रहे मुख्य लोगों में मेरठ संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मेरठ नगर उपाध्यक्ष राजीव गोयल, जिला महामंत्री राजीव शर्मा, शहर अध्यक्ष सतेंद्र गौतम, मोदीनगर सचिव विवेक गुप्ता, ऐश्वर्या यादव, आनंद कुमार डोलिया सहित लघु उद्योग भारती मोदीनगर से जुड़े अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।

