News

Featured News

All News

बजट विकसित राजस्थान को समर्पित

February 27, 2025

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दीया कुमारी की ओर से प्रस्तुत राजस्थान राज्य बजट 2025 को राजस्थान के समग्र विकास का प्रशंसनीय दस्तावेज बताया है। ओझा ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, कृषको, श्रमिकों एवं उद्यमीबन्धुओं की सभी आशाओं को इस बजट द्वारा परिपूर्ण किया गया है। लघु उद्योग भारती की ओर से अपने बजट सुझावों मे दी गयी अधिकांश समस्याओं को निराकरण किया जाना एवं प्रगति के लिये दिये गये सुझावों को बजट प्रस्तावों में समाहित किये जाने से राज्य की प्रगति के नये स्वर्णिम युग का शुभारम्भ हो गया है। लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने कहा कि युवाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के अनेक प्रस्तावों की ओर बजट सर्वत्र स्वागत योग्य एवं अनुशंसनीय है।

अब 500 वर्गमीटर में भी स्थापित कर सकेंगे उद्योग, मिलेगा लाभ

February 21, 2025

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक कबीरचौरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें उद्यमियों ने उद्योगों के निर्माण में फ्लोर एरिया बढ़ाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। क्रय कि उद्योग स्थापित करने के लिए पूर्य नियम और मानक के अनुरूप सेट बैंक के रूप में फैक्ट्री निर्माण में काफी जगह खुली छोड़नी होती थी। इससे उद्योग विस्तार में काफी परेशानी होती थी। प्रदेश सरकार ने अब भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2008 में संशोधन कर फ्लोर एरिया अनुपात को जहां बढ़ाया है यहीं सेट बैंक एरिया को घटाया है। विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद को निर्देश दिए हैं कि उपविधि के संबंधित संशोधन से अपने अपने बोर्ड के माध्यम से तत्काल लागू किया जाए।

लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक सम्पन्न

February 10, 2025

लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल की अध्यक्षता में हुईस जबकि श्रीमती गुरमीत कौर सहायक निदेशक/कार्यात्मक प्रबंधक जिला औद्योगिक केंद्र जालंधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं।

इस मौके पर सीमा धूमल ने महिला उद्यमियों व गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने उद्योगों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल की अध्यक्षता में हुईस जबकि श्रीमती गुरमीत कौर सहायक निदेशक/कार्यात्मक प्रबंधक जिला औद्योगिक केंद्र जालंधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं।

इस मौके पर सीमा धूमल ने महिला उद्यमियों व गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने उद्योगों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

February 10, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक आज हुई। प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने उद्योगों के सामने आ रही समस्याओ व किये गये प्रयासो के बारे मे जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयों व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिये किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों के बारे में बताया। इस मौके जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने वृत्त रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बोरानाडा इकाई का वृत अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा व सचिव थानाराम, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी व मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचंद तंवर ने खान संबंधित विषयों को रखा। बैठक मे नये बने सदस्यों के चैक प्रान्त कार्यकारिणी को भेंट किए। इस मौके प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्रीमती बिन्दू जैन, प्रान्त सचिव पंकज लोढा, महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल शाह, किशोर हरवानी, मनीष माहेश्वरी, अशोक कुमार गहलोत व अकुंर अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रान्त संयुक्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई ने आभार जताया। संचालन जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथर ने किया।

विकासोन्मुख एवं प्रगतिशील अवधारणा वाला है बजटः लघु उद्योग भारती

February 10, 2025

लघु उद्योग भारती ने बजट को एक विकासोन्मुख एवं प्रगतिशील अवधारणा वाला बताया है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेन्ट, कन्जंप्शन को बढाएगा। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने इस बजट को प्रत्येक भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और प्रधानमंत्री के नए और उजार्वान भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प के लिए है। उन्होने दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिये छ साल के लक्ष्य की घोषणा की भूरी भूरी प्रशंसा की।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please