पहले मानी गई अपात्र, अब पाई पात्रता – लघु उद्योग भारती के प्रयासों से मिला न्याय
किशनगढ़ की प्रतिष्ठित इकाई संगम ग्रेनी मार्बल को मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मिलने वाले ब्याज अनुदान से वंचित कर दिया गया था।
विभाग और बैंक ने इसे वर्किंग कैपिटल लोन मानते हुए योजना में अपात्र करार दिया था।
लेकिन —
लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई के मुकेश अग्रवाल और उमेश गोयल द्वारा उठाए गए विषय को जब संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री, आदरणीय श्री प्रकाश जी तक पहुंचाया गया, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और श्री महेन्द्र मिश्रा जी को विभागीय समन्वय की ज़िम्मेदारी दी।
किशनगढ़, 24 मई 2025 | भास्कर न्यूज नेटवर्क
एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी किशनगढ़ ने एक ऐतिहासिक और राष्ट्रहित में उठाया गया कदम उठाते हुए तुर्किए से मार्बल आयात का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। लघु उद्योग भारती किशनगढ़ के आह्वान पर शुक्रवार को मार्बल एसोसिएशन किशनगढ़ की बैठक में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब तुर्किए से न तो मार्बल खरीदा जाएगा और न ही अफ्योन शहर में 18-21 जून को होने वाले मार्बल फेयर में कोई प्रतिनिधि भाग लेगा।
क्यों हुआ बहिष्कार?
यह निर्णय ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए द्वारा पाकिस्तान को दिए गए समर्थन के विरोध में लिया गया है। लघु उद्योग भारती व एसोसिएशन के अनुसार यह भारत विरोधी रुख है और राष्ट्रहित के विरुद्ध है।
राष्ट्र सेविका समिति जोधपुर प्रांत की ओर से संचालित प्रवेश शिक्षा वर्ग एवं घोष वर्ग 2025 का बुधवार को लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर की ओर से अवलोकन किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा, राष्ट्र सेविका समिति की ओर से समाज में संस्कार राष्ट्रभक्ति और नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। शिविर मे बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा हैं, जिससे वे समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपर्ण भमिका निभा सकें। इस मौके महिला इकाई की ओर से समिति की गतिविधियों स्वयंसेविकाओं के प्रशिक्षण घोष अभ्यास और संस्कार आधारित शिक्षण पद्धति को निकट से देखा गया और महिला इकाई की ओर से वर्ग मे भाग ले रही सेविकाओ का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रान्त संयुक्त महासचिव बिन्दू जैन, प्रांत सचिव मीनू दुगड, महिला इकाई सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इन्दु चौपड़ा, कार्यकारिणी सदस्य निधिसिंह, मीनाक्षी हर्ष, सदस्य अरूणा राठी, जया सोलेकी व प्रेमवती महावर उपस्थित रहर।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सहयोगी के रूप में सामने आए तुर्की के विरोध में मार्बल उद्यमी भी उतर गए। उन्होंने तुर्की से माल आयात नहीं करने का संकल्प लिया। लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल की मौजूदगी में कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से किशनगढ़ में तुर्की से माल आयात करने वाले मार्बल व्यावसायियों से संपर्क कर तुर्की के मार्चल का बहिष्कार करने का आह्वान का निर्णय लिया गया। इसके अलावा लघु उद्योग भारती के शिष्टमंडल ने किशनगढ़ માયા પ્રાસિરાત અધ્યક્ષ સુધીર અન से मिलकर तुकों के खिलाफ उद्यमियों से आयातित माल के बहिष्कार करने की अपील जारी करने का आग्रह किया।
आसींद |
लघु उद्योग भारती – आसींद इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार जाजू, श्री महेश हुरकट तथा राज्य सरकार में उद्योग प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गई।
चित्तौड़गढ़ |
लघु उद्योग भारती – महिला इकाई चित्तौड़गढ़ द्वारा 1 जून से 30 जून तक महिलाओं के लिए 30 दिवसीय लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर कुंभानगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (राउप्रावि) में आयोजित होगा।
जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। शिविर में 15 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं।
किशनगढ़, 20 मई 2025 (दैनिक संवाददाता)
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े हुए तुर्की के रुख के खिलाफ देशभर में आक्रोश की लहर है। इसी क्रम में किशनगढ़ के मार्बल व्यापारियों ने राष्ट्रहित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए तुर्की से मार्बल आयात पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है।
यह निर्णय सोमवार को लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने कहा,
बीकानेर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों (खारा, करणी, रानी बाजार, बीछवाल) के प्रतिनिधियों ने आज आयोजित उद्योग-प्रशासन संवाद बैठक में अपनी समस्याएँ रखीं — और प्रशासन ने तत्परता से कई ठोस निर्णयों की घोषणा की।
उपस्थित अधिकारीगण:
• बीडीए कमिश्नर – श्रीमती अपर्णा गुप्ता
• जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक – श्रीमती मंजू नैण गोदारा
• जिला उद्योग संघ अध्यक्ष – श्री डी. पी. पच्चीसिया
• लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि – श्री हर्ष कंवल
• उद्योग एवं व्यापार मंडल – श्री संजय सांड
झुंझुनू इकाई के अध्यक्ष श्री रोहिताश्व बंसल, सचिव श्री सुरेन्द्र केडिया एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय टीबडा को पुनः सेवा का अवसर मिला।
जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग एवं महासचिव श्रीमती सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में आभासी बैठक के माध्यम से घोषणा की गई
लघु उद्योग भारती उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा 14 मई को हुई। प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे। उन्होंने संगठन के आगामी निर्देशों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने उदयपुर महानगर सहित इकाइयों की नई कार्यकारिणी घोषित की। आयोजन के दौरान पर्यवेक्षक हंसमुख पंड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेंद्र माडावत और निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जोशी मंचासीन रहे।
निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जोशी ने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने बताया कि उदयपुर महानगर इकाई
राजेंद्र सुराणा को नियुक्त किया है। सचिव शुभम डांगी और कोषाध्यक्ष अनिल कटारिया को बनाया गया। उपाध्यक्ष-मुकेश तलेसरा और कलित भंडारी को मनोनीत किया। कलड़वास इकाई में अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित को बनाया। सचिव मुकेश मुणोत, कोषाध्यक्ष-दिनेश शर्मा और देवेश को बनाया। मादड़ी इकाई का अध्यक्ष सुशिम सिंघवी, सचिव अरविंद मेहता और कोषाध्यक्ष आशीष मित्तल बने।
लघु उद्योग भारती पंजाब के सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ मुलाकात की और गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने लघु उद्योग भारती पंजाब की ओर से पेश आ रही मुश्किलों के संबंध में एक मांग पत्र ओम बिरला को सौंपा गया। लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने बताया कि […]

Website by Creativity Please