News

Featured News

All News

उद्यमियों की समस्याओं का होगा समाधान : मंत्री

December 31, 2024

आदित्यपुर. लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल सर्किट हाउस में मंत्री संजय प्रसाद यादव को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमें मुख्यतः नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स की मांग को गलत ठहराते हुए मांग का विरोध, सड़क, नाली बिजली व स्ट्रीट लाइट का भी मुद्दा आदि शामिल है. मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद जायसवाल, संयुक्त महामंत्री संजय शर्मा, विनोद शर्मा, उदय सिंह, बीएन हाजरा, अजय कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन

December 31, 2024

लघु उद्योग भारती की ओर से 10 से 13 जनवरी तक आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का शुभारंभ प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का सान्निध्य रहेगा। फेयर संयोजक तरुण दवे ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया ने उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया जिसे उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि अब तक 200 से अधिक प्रतिष्ठितः उद्योगों ने इस फेयर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर ली है। इनमें मिराज ग्रुप, सिक्योर मीटर्स, पायरोटेक, पीआई इंडस्ट्रीज, हवेली मार्बल्स, आईवीओ, हाइक्यू सरफेस क्वार्ट्ज, पील इटालिका लाइफस्टाइल्स, अत्रछ होम्स, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, अनंता हॉस्पिटल, वंडर पेंट्स और अपना घर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

सिडबी व लघु उद्योग भारती के बीच एमओयू

December 27, 2024

लघु उद्योग भारती अलीगढ़ एवं भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के बीच उद्योग को वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। लघु उद्योग भारती से जुड़ी इकाइयों को प्रदेश के हर जिले में इसका लाभ मिलेगा। 25 साल पहले अलीगढ़ में सिडबी की शाखा थी, लेकिन वह घाटे के कारण बंद हो गई थी।

लखनऊ में हुए कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अलीगढ़ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल शामिल हुए। बताया कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक और कुटीर, लघु उद्योगों के बीच लघु उद्योग भारती सेतु का काम करेगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की मात्र दस शाखाएं हैं, जिसके कारण प्रदेश के उद्योग इस संस्था की योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पाते हैं। उद्यमियों में जानकारी का अभाव रहता है। लघु उद्योग भारती लघु उद्योगों की सेवा में कार्यरत एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। 600 से अधिक इकाइयां आस्तित्व में हैं। लघु उद्योग भारती सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सिडबी के सेमिनार के माध्यम से उद्यमी को सिडबी की लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। लघु उद्योग भारती अलीगढ़ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल ने बताया कि 25 साल पहले अलीगढ़ में सिडबी की शाखा खुली थी। पांच उद्यमियों को लोन दिया था, लेकिन उसमें सिडबी को नुकसान झेलना पड़ा, जिसके कारण शाखा बंद हो गई थी। लघु उद्योग भारती व सिडबी के बीच हुए वित्तीय सहयोग के करार से अब अलीगढ़ में सिडबी की ब्रांच खुलने की उम्मीद जग गई है। इस मौके पर सिडबी के महाप्रबंधक राजीव कुमार, लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, राघव सिंह, रीता मित्तल, राम प्रकाश गुप्ता, अरुण भाटिया मौजूद रहे।

ईपीएफओ हितधारकों के लिए कार्यशाला आयोजित

December 27, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त और क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मे ईपीएफ ओ हितधारकों के हाल ही मे हुए बदलावों की जानकारी देने और बजट घोषणाओं के तहत् ईपीएफओ से संबंधित एम्पाईमेन्ट लिंक इंसेटिव स्कीम के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराने के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने विभिन्न सेवाओं को त्वरित एवं सरलीकरण करने पर बल दिया। मुख्य वक्ता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम शांतनु बंधोपाध्याय ने रोजगार निर्माण एवं प्रतिधारण श्रमिकों को वितीय सारक्षता प्रदान करने एवं नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्तावित ईएलआई योजना के बारे में जानकारी दी। प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार बैरवा ने एम्पाईमेन्ट लिंक इंसेटिव स्कीम के बारे मे बताया। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने अतिथियों का स्वागत किया। सुरेश कुमार विश्नोई ने आभार जताया।

मार्बल उद्योग को नई दिशा देगा अंतरराष्ट्रीय स्टोन टेक्नॉलोजी सम्मेलन

December 27, 2024

ना केवल किशनगढ़ अपितु राजस्थान के मार्बल उद्योग को वर्तमान के अनुसार नई दिशा देने के लिए सीडोस व रीको के साथ लघु उद्योग भारती द्वारा 9 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय स्टोन टेक्नॉलाजी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय अंतर्रराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम डायमेंशनल स्टोन उद्योग में तकनीकी विकास व नवाचारों को दर्शाना है। सम्मेलन 10 जनवरी तक मार्बल एसोसिएशन के आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे तो समापन के मुख्य अतिथि उद्योग राज्यमंत्री केके विश्रोई होंगे। दूसरी बार यह सम्मेलन किशनगढ़ में आयोजित होगा।

रोको के अनुसार जानकारी स्टोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मेलन में कई प्रकार के व्यवहारिक व तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में स्टोन उद्योग की नवीन जानकारियों के साथ भविष्य को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मार्बल स्लरी को रिसाइकिल कर वेस्ट से बेस्ट बनाने की नवीन तकनीकी से भी अवगत कराया जाएंगा। इस दौरान स्टोन उद्योग में आई नवीनतम तकनीकी से बने संयंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन में सीएसआईआर द्वारा मार्चल स्लरी को उपयोगी बनाने, एसडीसी द्वारा श्रमिक कौशल विकास, आरईपीसी द्वारा निर्यात प्रक्रिया व वैश्विक विस्तार, खनन पयर्यावरण जागरुकता, सुरक्षा व प्रोटोकाल, मूल्य वर्धित सेवा, मशीनरी व रसायन, किए गए नवीन नवाचार, आटोमेशन व नई तकनीकी ज्ञान सहित अन्य की जानकारी दी जाएगी। मार्बल व्यवसाय से जुड़े बीस हजार से अधिक उद्यमियों को स्टोन क्षेत्र में आए नई प्रोद्योगिक व तकनीकी की जानकारी मिलेगी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी को सराहा

December 27, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन समारोह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड प्रांत संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल एवं महिला इकाई अध्यक्ष संतोष बजाज मंचासीन रहे। महिला कार्यकारिणी ने अतिथियों का उपरणा ओढाकर स्वागत किया। अध्यक्ष उमेश गोयल ने अवगत कराया कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2024 की तैयारी पिछले 6 माह से महिला इकाई द्वारा की गई । तीन दिवसीय प्रदर्शनी में एग्जीबिटर्स को अधिक व्यापार मिले इसके लिये महिलाओं ने कार्ययोजना तैयार की। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी ने कहा आत्मनिर्भर भारत के लिए आवश्यक है, महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर महत्वपूर्ण योगदान दे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओझा ने कहा कि महिला संवेदनशील होती है, इसी स्वभाव के कारण जब वह अपने उपक्रम पर जो उत्पाद तैयार करती है. यह उच्च गुणवत्तापूर्ण होता है, उनके इस उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने का कार्य स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के माध्यम से पूरे देश में लघु उद्योग भारती की महिला विंग द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। संतोष बजाज ने आभार व्यक्त किया। संचालन इकाई सचिव रिंकू मालपानी ने किया।

पश्चिम राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव 9 जनवरी से, तैयारियों के लिए हुई बैठक

December 27, 2024

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन 9 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक स्थानीय रामलीला मैदान में किया जायेगा। पिछले 34 वर्षों से जोधपुर से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी है जिसमें 15 से अधिक राज्यों के 700 से अधिक उद्यमी, दस्तकार, निर्यातक भाग लेते हैं। इस प्रदर्शनी मे सरकार के सभी विभागों भी सहयोग करते है। हस्तशिल्प उत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चैधरी और सचिव जेडीए भागीरथ विश्नोई की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक का आयोजन मारवाड इंटरनेशनल सेन्टर जोधपुर मे किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक एस एल पालीवाल, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच, उत्सव के मुख्य समन्वयक व लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई, प्रान्त सचिव श्रीमती मीनू दूग्गड, स्टॉल आवंटन समिति के सुधीन्द्र दुग्गड, जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला, महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव हरीश, चाण्डक, हरीश लोहिया, पंकज लोढा, पूनमचनंद तंवर, किशोर हरवानी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, सचिव श्रीमती कंचन लोहिया व सूरसागर सचिव नरेश परिहार इत्यादि उपस्थित रहे।

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर तो देश होगा विकसित

December 27, 2024

अजमेर रोड स्थित निजी होटल पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई की चल रही तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष उमेश गोयल एवं महिला इकाई अध्यक्ष संतोष बजाज द्वारा मा भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शाखाध्यक्ष गोयल ने स्वयं किशनगढ़। प्रदर्शनी का सिद्धा प्रदर्शनी की रुप रेखा विस्तार से बताई। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि जब देश की आधी आबादी आत्मर्निभर होगी तभी देश विकास की दिशा में शतप्रतिशत सफल होगा। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को महिलाओं के योगदान के बिना पाना सम्भव नहीं है। मुख्य वक्ता ओझा ने कहा कि महिला संवेदनशील होती है इसी स्वभाव के कारण जब वह अपने उपक्रम पर जो उत्पाद तैयार करती है वह उच्च गुणवत्तापूर्ण होता है। प्रदर्शनी में आने वालो को हर प्रकार की सुविधा मिले का पूरा ध्यान रखा गया। महिला इकाई अध्यक्ष बजाज ने भी प्रदर्शनी को लेकर उपयोगी जानकारी दी। बजाज ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समापन समारोह का संचालन इकाई सचिव रिंकू मालपानी ने किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please