लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की इंचार्ज सीमा धूमल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी मार्गदर्शन व दिल्ली के विधायकों द्वारा नारी शक्ति पर विश्वास जताते हुए रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।
लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दीया कुमारी की ओर से प्रस्तुत राजस्थान राज्य बजट 2025 को राजस्थान के समग्र विकास का प्रशंसनीय दस्तावेज बताया है। ओझा ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, कृषको, श्रमिकों एवं उद्यमीबन्धुओं की सभी आशाओं को इस बजट द्वारा परिपूर्ण किया गया है। लघु उद्योग भारती की ओर से अपने बजट सुझावों मे दी गयी अधिकांश समस्याओं को निराकरण किया जाना एवं प्रगति के लिये दिये गये सुझावों को बजट प्रस्तावों में समाहित किये जाने से राज्य की प्रगति के नये स्वर्णिम युग का शुभारम्भ हो गया है। लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने कहा कि युवाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के अनेक प्रस्तावों की ओर बजट सर्वत्र स्वागत योग्य एवं अनुशंसनीय है।
राष्ट्रीय राजधानी में औद्योगिक इकाइयां कुशल (स्किल्ड) कामगारों की कमी से जूझ रही हैं। इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रांत ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ मिलकर साझा प्रयास शुरू किया है।
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक कबीरचौरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें उद्यमियों ने उद्योगों के निर्माण में फ्लोर एरिया बढ़ाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। क्रय कि उद्योग स्थापित करने के लिए पूर्य नियम और मानक के अनुरूप सेट बैंक के रूप में फैक्ट्री निर्माण में काफी जगह खुली छोड़नी होती थी। इससे उद्योग विस्तार में काफी परेशानी होती थी। प्रदेश सरकार ने अब भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2008 में संशोधन कर फ्लोर एरिया अनुपात को जहां बढ़ाया है यहीं सेट बैंक एरिया को घटाया है। विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद को निर्देश दिए हैं कि उपविधि के संबंधित संशोधन से अपने अपने बोर्ड के माध्यम से तत्काल लागू किया जाए।
लघु उद्योग भारती मुरैना द्वारा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य भारत अंचल के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की शक्ति को बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। लघु उद्योगों को आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए शासन से संगठन स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
Laghu Udyog Bharati (LUB), Goa Chapter, and World Trade Centre (WTC) Goa, both leading trade associ-ations based in Goa, signed a memorandum of un-derstanding (MoU) at the World Trade Centre, Panaji on Wednesday.
The objective of the MoU is to fast-track the ex-ports from Goa through the prowess of the member units of LUB and WTC and open for them a global foot-print through the one solid network of the World Trade Centres Association, which has 300+ WTCs across 100+ countries.
लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई का प्रतिनिधि मंडल अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश और अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता, इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, प्रांत उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार के नेतृत्व में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। हर्ष कंसल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री से जिप्सम पाउडर के इजिप्ट देश से आयात को रोकने के लिए बात हुई तथा ऑयल मिल के जीएसटी के पुनर्भुगतान जो 2021 से रुका हुआ है उसको भी दुबारा शुरू करवाने का आग्रह किया गया।
Today All India Laghu Udyog Bharati organised a programme in association with National Productivity Council Department of Central Government at Hotel Atithi in Guwahati, in which the department officials provided information on how industries can be made advanced in all respects.
A large number of entrepreneurs participated in the programme and took advantage of it.
लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल की अध्यक्षता में हुईस जबकि श्रीमती गुरमीत कौर सहायक निदेशक/कार्यात्मक प्रबंधक जिला औद्योगिक केंद्र जालंधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं।
इस मौके पर सीमा धूमल ने महिला उद्यमियों व गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने उद्योगों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल की अध्यक्षता में हुईस जबकि श्रीमती गुरमीत कौर सहायक निदेशक/कार्यात्मक प्रबंधक जिला औद्योगिक केंद्र जालंधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं।
इस मौके पर सीमा धूमल ने महिला उद्यमियों व गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने उद्योगों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक आज हुई। प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने उद्योगों के सामने आ रही समस्याओ व किये गये प्रयासो के बारे मे जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयों व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिये किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों के बारे में बताया। इस मौके जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने वृत्त रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बोरानाडा इकाई का वृत अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा व सचिव थानाराम, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी व मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचंद तंवर ने खान संबंधित विषयों को रखा। बैठक मे नये बने सदस्यों के चैक प्रान्त कार्यकारिणी को भेंट किए। इस मौके प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्रीमती बिन्दू जैन, प्रान्त सचिव पंकज लोढा, महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल शाह, किशोर हरवानी, मनीष माहेश्वरी, अशोक कुमार गहलोत व अकुंर अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रान्त संयुक्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई ने आभार जताया। संचालन जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथर ने किया।

Website by Creativity Please