साहूपुरीमें वर्षोंसे खाली पड़ी ३३१ एकड़ जमीन पर औद्योगिक अस्थान बनाने की मांग
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों ने लोक भवन कार्यालय लखनऊ में मुख्य सचिव एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह के साथ बैठक कर उन्हें वाराणसी सहित सभी जिलों की समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा और शीघ्र मुख्य सचिव को उद्यमियों ने सौंपा पत्रक
समस्याओं का निदान करवाने का अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने सभी के पत्रों को पढ़ कर अलग- अलग जिलों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा समस्याओं को तत्काल दूर करवाने का आश्वासन दिया। संघठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्रक के जरिये उद्यमी हित में जिला चंदौली साहुपुरी में वर्षों से खाली पड़ी हरि फर्टिलाइजर की ३३१ एकड़ जमीन पर जल्द से जल्द नया औद्योगिक अस्थान बनाने की मांग की गयी। औद्योगिक अस्थान चांदपुर वाराणसी में फ्लैटेड इंडस्ट्रीज का निर्माण हो। पिंडरा में बनने वाले टूल रूम के पास रिक्त स्थान पर मिनी औद्योगिक अस्थान बनाने की मांग की गयी है। बृजेश गुप्त जिला उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती ने उद्योग निति २०२३ द्वारा खाद्य प्रशंसरण पर मिलने वाले अनुदान राशि का वाराणसी जनपद में आज तक भुक्तान नहीं किये जाने की बात कही। साथ ही वाराणसी के उद्यमियों को अनुदान राशि तत्काल दिलाने की मांग की गयी। जिला फतेहपुर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने मंडी समित द्वारा फूड प्रोडक्ट इकाइयों को दो-दो रजिस्ट्रेशन करवाने के आदेश का विरोध करते हुए एक इकाई एक रजिस्ट्रेशन की मांग रखी। प्रयागराज में सरस्वती हाइटेक इंडस्ट्रियल स्टेट के भूखंडों की बड़ी कीमतों को कम करवाने और उस क्षेत्र में फ्लैटेड इंडस्ट्रीज बनाने की मांग की। इस अवसर पर बृजेश गुम, अविनाश वर्मा, सत्येंद्र सिंह, भूपेंद्र उमराव, राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

