लघु उद्योग भारती ने मोदी सरकार के प्रति मेरी सोच को बदला : कंवर सरताज
एक समय केंद्र सरकार के कृषि कानून के लिए बनाए गए बिल के कट्टर विरोधी रहे किसान नेता कंवर सरताज का कहना है कि सूक्ष्म, लघु मध्यम (एम.एस.एम.ई.) सैक्टर के देश के सबसे बड़े संगठन लघु उद्योग भारती के साथ जुड़ने के बाद केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति उनकी सोच पूरी तरह से बदल गई। बता दें कि हाल ही में हुए जालंधर नगर निगम चुनाव के दौरान कंवर सरताज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर 18 से टिकट दिया था। कंवर सरताज यह चुनाव जीतने में सफल रहे और नगर निगम के पार्षद निर्वाचित हुए। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय लघु उद्योग भारती को दिया।
कंवर सरताज ने कहा कि लघु उद्योग भारती से जुड़ने के बाद उनको साथ भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भी लघु उद्योग भारती को ही दिया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती से जुड़ने के बाद जब वह लघु उद्योग भारती की विभिन्न बैठकों में शामिल हुए तो उनकी सोच में परिवर्तन आ गया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती की बैठकों ने उनको सोच पर गहरा प्रभाव डाला है।
लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक में जहां नए साल का जश्न मनाया गया वहीं भाजपा के नवनियुक्त पार्षद कंवर सरताज को सम्मानित भी किया गया। बैठक में देश के महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए साल में पंजाब के लघु उद्योगों की समस्याएं पंजाब सरकार जरूर हल करेगी ताकि पंजाब के उद्योग विकसित हो सकें, पंजाब की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और सरकार का राजस्व बढ़े। बैठक में ईएसआईसी, पीएफ और जीएसटी में आए बदलाव पर भी चचर्चा की गई। इसके अलावा कुशल कर्मचारियों की कमी और अन्य मुद्दों पर भी चचर्चा की गई। मंच का संचालन लघु उद्योग भारती के कोषाध्यक्ष वरुण भल्ला ने बहुत ही अच्छे अंदाज से किया। बैठक में लघु उद्योग भारती के सदस्य विवेक राठौर, वरुण भल्ला, मनोहर धवन, अमीर सिंह, उत्तम चड्डा, मुनीश गुमा, अमन कपूर, सुमित दुग्गल, अमित दुग्गल, ललित मल्ला, श्याम गोस्वामी, गगनदीप सिंह, अजय वर्मा, गौरव, राथन धीर, सूरज सिंह, पुनित चोपड़ा, गौरव शमां, पीयूष सेत, भरत मल्होत्रा, संजय जैन, मुन्नोल अग्रवाल, विपन धोर, मजू शर्मा, वगन चौधरी, रमणीक गोयल, हंसराज शमां, संजीव गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, राजेश कालिया, कमलकांत पाठक, संजीव गुलाटी आदि मौजूद थे।

