News

Featured News

All News

डी.एम. एकादश वसेस लघु उद्योग भारती एकादश के बीच हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

November 27, 2024

अम्बाला रोड स्थित ज्ञानकलश स्कूल के मैदान में आज जिलाधिकारी एकादश वर्सेस लघु उद्योग भारती सहारनपुर एकादश के मध्य एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें जिलाधिकारी सहारनपुर एकादश की टीम विजय रही।

जिलाधिकारी सहारनपुर एकादश की टीम में जिलाधिकारी मनीष बंसल कप्तान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एस पी. सिटी सहारनपुर अभिमन्यु मांगलिक, अपर जिलाधिकारी वित्त रजनीश मित्र, एस.डी. एम. सहारनपुर सदर युवराज सिंह, ए. डीई. ओ. मनोज कुमार, विभू द्विवेदी आदि मुख्य रहे। यही लघु उद्योग भारती की टीम में मयंक अग्रवाल कप्तान, अवरज सिंघल उप कप्तान, संचित सागर, रजत गुप्ता, वैभव कालरा, सुशांत चावला, सागर पोपली, विपुल अरोड़ा, हरिमोहन सिंघल, विपुल जैन, अनुज सिंघल एवं अन्य खिलाड़ियों में आशुतोष कछल, सुनील सूरी, राजीव सचदेवा, नितिन सिंघल व नवीन सिंघल रहे

डी. एम. एकादश की और से कैप्टन डी.एम. मनीष बंसल ने 3 बौके की मदद से कुल 20 रन बनाकर नाबाद रहें। सीडीओ सुमित आर महाजन ने 12 रन नाबाद, एडीएम एफ रजनीश 29 रन बनाए। वही लघु उद्योग भारती की और से विपुल ने 19 रन, अनुज ने 8 रन बनाए। सी.डी.ओ. सुमित ने दो विकेट लिए, एस. पी. सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने एक, मनोज इलेक्शन अधिकारी ने एक और वीरेन्द्र ने 3 विकेट लिए। इस तरह डीएम एकादश ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। ऑलराऊंड प्रदर्शन कर सी.डी. ओ. सुमित आर महाजन मैन ऑफ द मैच बने। बैस्ट बैट्समैन विपुल अरोड़ा, बैस्ट कैच मनोज सिंह, बैस्ट बॉलर वीरेन्द, फाइटर ऑफ द मैच ए.डी.एम. एफ रजनीश मिश्र, बैस्ट को-आर्डिनेटर का अवार्ड मनोज सिंह और अनुपम गुप्ता को मिला।

इस मौके पर संदीप शर्मा ने अपने चुटकले अन्दाज में कमेंट्री कर मनोरंजन किया। लघु उद्योग भारतो के पदाधिकारियों को डी. एम. मनीष बंसल द्वारा सम्मानित किया गया। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि आज का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सहारनपुर के लघु उद्यमियों एवं सहारनपुर प्रशासन के अधिकारियों के मध्य बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेला गया और ऐसे कार्यक्रमों से उद्यमियों एवं प्रशासन के अधिकारियों के बीच में अच्छा सामंजस्य स्थापित होता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वा. अर्चना द्विवेदी, श्वेता पांडेय एस.डी.एम., पूर्वा शर्मा -एस.डी.एम., सुरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र यादव एस.डी.एम., शुभम डी.एफ.ओ., पवन आर्य अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा, ए. आर.टी.ओ. एम.पी. सिंह, विधि मिश्रा, सोनिका सिंह, अभितेष सीओ बेहट, सुभाष सिंह खनन अधिकारी, अभिलाष चौवे खान निरीक्षक, संयुक्त निर्देशक उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग वी.के. कौशल एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों परिजन उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष एवं टोम संयोजक वरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री शौर्य जैन, दिनेश माहेश्वरी, अमित राणा, बृजेश प्रजापति, दुष्यंत सैनी, इंजी. अजय शर्मा, सुशील सडाना, राजीव आनंद, आदेश बिंदल, विपुल गर्ग, विशाल नागपाल, अक्षय जैन, मनोज बंसल, आशुतोष कुच्छल, सुशील भारद्वाज, राजीव अग्रवाल, मोहित गुप्ता, अमित धीमान, विकास मित्तल, अनुज अग्रवाल, संदीप गांधी, विपुल जैन, रवि वैश्य, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती द्वारा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी नारी शक्ति जागरूकता के प्रति सार्थक कदम : साईशा चोपड़ा

November 27, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) के एक शिष्टमंडल सीमा धूमल के नेतृत्व में पंजाब केसरी पत्र समूह की निदेशक साईशा चोपडा से भेंट की।

इसमें उन्होंने देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की प्रगति व बेह बेहतरी के लिए प्रयासरत देश के सबसे बड़े गैर-राजनीतिक उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, जागरूकता व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सर्वर्धन के लिए निभाई जा सार्थक भूमिका की विस्तृत चर्चा की।

इसी क्रम में पंजाब में पहली बार आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी में उनके सक्रिय सार्थक सहभागिता का आग्रह किया। श्रीमती चोपड़ा ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा के पश्चात कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा देशव्यापी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी नारी शक्ति जागरूकता के प्रति सार्थक कदम है। इससे नारी सशक्तिकरण उनके रोजगार सृजन के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

लघु उद्योग भारती पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल ने कहा कि राष्ट्रहित, देश की आर्थिकता व रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि स्वयंसिद्धा का उद्देश्य महिलाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर दिलवाना है।.

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उनके क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती की सहभागिता, स्टार्ट अप, स्वयं सहायता समूहों व उद्योगों संबंधित वर्तमान नीतियों के प्रति जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर आरती सचदेवा, रमनप्रीत जज, पल्लवी ठाकुर, नीतू नंदा, ऋतु चोपड़ा, लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख विक्रांत शमां व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

हंसराज बहरोड़ नीमराना में लघु उद्योग स्वयं सहायता योजना के तहत शहद प्लांट का हुआ उद्घाटन

November 27, 2024

नीमराना में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह की और से गुरुवार को शहद के लघु उद्योग का शुभारंभ के के यादव सदस्य लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी जयपुर अंचल राजस्थान, सुनील जुनेजा लघु उद्योग इकाई नीमराना, बीजेपी नेता बलवान यादव बीजेपी नेत्री अंजली यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया । प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर सभी पदाधिकारियों ने सहायता समूह की महिलाओं को धन्यवाद दिया और कह की आज जो छोटा सा पौधा लगाया है वो जल्द ही बड़े प्लांट के रूप में विकसित हो । मुखिया ज्योति देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज राजीविका कार्यक्रम के तहत इस शहद प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है, जो हमें अपने उत्पादों का वाणिज्यिकरण करने, स्वरोजगार उत्पन्न करने और आर्थिक समृद्धि की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। यह शहद प्लांट हमारे लिए एक उदाहरण होगा कि किस तरह से हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करके, अपने क्षेत्र को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। शहद उत्पादन से न केवल हमारे किसानों और महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह हमारे आसपास के पर्यावरण और कृषि क्षेत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। राजीविका जैसी योजनाएं महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूह (साल) के सदस्य अब न केवल घर-परिवार की देखभाल कर रही हैं, बल्कि आर्थिक तौर पर भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस शहद प्लांट के माध्यम से, वे अपना व्यवसाय स्थापित कर सकती हैं, और शहद के उत्पादन से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं।

लघु उधोग भारती ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

November 26, 2024

राजस्थान धड़कन न्यूज़ रवि जोशी रामगंजमंडी इकाई का दीपावली मिलन समारोह श्री लघुउद्योग भारती रामगंजमंडी इकाई के संरक्षक यतीश अग्रवाल के फार्म हाउस पर सम्पन्न हुआ कर्यक्रम में मुख्य अतिथि चितौड़ प्रान्त के अध्यक्ष पवन गोयल और लघुउद्योग भारती के वरिष्ठ गोविन्द राम मित्तल डॉक्टर कीर्ति जैन रहे इसके साथ ही कोटा इकाई से विपिन सूद अंचल पोदार झालावाड़ इकाई के अध्य्क्ष सत्यव्रत गुप्ता झालरापाटन से ईकाई से विपिन जैन और भवानीमंडी इकाई से अध्य्क्ष गोविंद राम बिरला मोड़क चेचट इकाई आदि से अन्य सदस्यों के साथ साथ पूरी रामगंजमंडी इकाई की उपस्थिति रही रही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संगठन मंत्र के साथ हुई पवन गोयल ने आगामी 11 दिसम्बर को राइजिंग राजस्थान के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के आने का आवाहन किया और गोविंद राम मित्तल साहब ने कई प्रकार नियमों और सब्सिडी आदि के बारे में जानकारी दी रामगंजमंडी इकाई से गोपाल गर्ग यतीश अग्रवाल सुरेश पोरवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और इकाई अध्य्क्ष भानु जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर 5 नए सदस्यों के चेक भी पवन गोयल को सौंपे गए इकाई सचिव हुकमी चंद सोमाणी ने कोटा स्टोन उद्योग को पॉल्युशन कन्ट्रोल बोर्ड से ऑरेंज कैटिगरी से निकाल कर ग्रीन कैटिगरी में करने की एवं क्षेत्र के टोल नाकों पर मासिक पास बनाने की व्यवस्था करवाने की मांग शीर्ष नेतृत्व से की इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के गेम्स हुए महिलाओं की कुर्सी रेस प्रतियोगिता में नीलू छाजेड़ प्रथम व नीता लाडवा द्वितीय स्थान पर रही तत्पश्चात पुरस्कार वितरण हुए कार्यक्रम के पश्चात सभी ने साथ साथ भोजन का आनंद लिया

जलते दीप कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव को ज्ञापन सौंपा

November 26, 2024

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल से जयपुर मे भेंट कर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं व सुझाव प्रतिवेदन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने बताया कि अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के अगुवाई मे प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि खाद्य प्रासंगिक इकाईयों के पुराने लम्बित प्रकरणों एवं रिप्स् 2022 के अन्तर्गत आवेदित प्रकरणों को, विगत खाद्य प्रसंस्करण नीति 2019 की योजना से प्रेरित होकर लगभग 500 से अधिक उद्यमीगणों के उद्योग स्थापाना के प्रस्ताव 31 मार्च से पूर्व वैध समय सीमा मे राज्य सरकार को आवेदित किये जा चुके है इन सभी प्रकरणों को तुरन्त स्वीकृति करने की मांग की गयी। प्रतिनिधिमण्डल ने रिप्स 2024 की योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिये पोर्टल शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग की। साथ नये एग्रो पॉलिसी के अन्तर्गत 2 करोड तक के ओवदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा स्वीकृक्ति करने का सुझाव दिया। इस मौके प्रान्त उपाध्यक्ष भोजराज सारस्वत, प्रान्त सचिव पंकज लोढा, नोखा इकाई संरक्षक शिवकरण डेलू, बहरोड अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल सचिव एनके यादव, विशाल माहेश्वरी व हितेश बाहेती उपस्थित रहे।

राजकीय पी.जी. कॉलेज, बीबीरानी में उद्यमिता और कौशल विकास पर प्रेरक वार्ता आयोजित

November 26, 2024

लघु उद्योग भारती महिला विंग अलवर द्वारा राजकीय पी.जी. कॉलेज, बीचीरानी में एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के बाद उद्यमिता अपनाने और कौशल विकास के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के उद्घाटन की जानकारी साझा की गई, जो 11 दिसंबर 2024 को जयपुर में शुरू होगा। यह भारत का सबसे बड़ा बहु-कौशल विकास केंद्र होगा, जहां छात्रों को उद्यमिता, डिजिटल मार्केटिंग, कृत्रिम होशियारी, फैशन डिजाइनिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। हर कोर्स की अवधि 90 दिन है, और नामांकन के लिए मात्र 500 का शुल्क स्खा गया है। केंद्र में सभी छात्रों को निःशुल्क आवास की सुविधा भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला विंज अलवर की अध्यक्ष शिवानी यादव और संयुक्त सचिव कविता सैनी ने छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक वंदना भाटिया और रुचि सोडी ने पाठ्

लघु उद्योग भारती महिला इकाई का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

November 21, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर का दीपावली स्नेह मिलन आज सम्पन्न हुआ। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति आध्यात्म प्रधान संस्कृति है और इसमें धर्म, आस्था, रीति-रिवाज, परम्पराओं, विश्वास, भावना आदि का अत्यधिक महत्व है। कार्यक्रम मे नये सदस्यों का दुपट्टा व बैच प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान खेलकूद के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्रीमती बिन्दू जैन, महिला इकाई सचिव श्रीमती कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दूबाला अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती निधिसिह, श्रीमती मीनाक्षी हर्ष, श्रीमती भावना मोटवानी, श्रीमती सुधा गर्ग, सदस्य श्रीमती अरूणा राठी, श्रीमती स्वाति शर्मा श्रीमती बबीता भण्डारी श्रीमती कमल गुप्ता, श्रीमती प्रेमलता महावर, श्रीमती किरण कांकरिया, श्रीमती रूचिका लीला, श्रीमती मीनाक्षी तंवर व श्रीमती माला राठौड उपस्थित रहे। अंत में सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने आभार जताया

एमएसएमई कॉन्क्लेव : लघु उद्योग भारती की बैठक में तैयारी पर चर्चा

November 21, 2024

लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई की कार्यकारिणी बैठक रीको स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष सचिन नाहर ने आगामी 9 से 11 दिसम्बर तक जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान समिट की जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों केलिये गौरव का विषय है कि राज्य सरकार ने इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी निभाने में लघु उद्योग भारती को भी दायित्व सौंपा। नाहर ने 11 दिसम्बर के एमएसएमई कॉन्क्लेव में ब्यावर इकाई के सदस्यों की अधिकतम उपस्थिति हेतु सामूहिक प्रयास पर बल दिया। उन्होंने इस हेतु ब्यावर से प्रातः 4 बसों द्वारा सामूहिक रूप से जयपुर प्रस्थान करने की जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती आगामी 15 दिसम्बर को पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसकी संयोजक आलोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, रुचिका शर्मा, ज्योति शर्मा रहेंगे। संयोजक हेतु मुख्य इकाई से गगन भारद्वाज, रवि झंवर, श्रीकांत बिहाणी, जय आनन्दानी तथा महिला से श्वेता नाहर, शोभंता मेहता की घोषण की गई।

जिला प्रभारी दीपक झंवर ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्टोन टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों पर चर्चा

November 21, 2024

जयपुर से सीडीओएस और लघु उद्योग भारती के 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन सभागार में 9 व 10 जनवरी को आयोज्य अंतरराष्ट्रीय स्टोन टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस की पूर्व तैयारी का अवलोकन किया।

प्रतिनिधि मण्डल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, स्टोन मार्ट 2026 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम एवं सीडीओम सीईओ मुकुल रस्तोगी, डायरेक्टर विवेक जैन, वाइस चेयरमैन राकेश गुप्ता, पूर्व डायरेक्टर एफआईजीएसआई ईश्वेन्द्रसिंह, स्टोना 2025 के चेयरमैन जांगिड़ आदि शामिल थे। मदन संयोजक अजमेरा ने बताया कि ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम (जीएसएफटी) अंतरराष्ट्रीय स्टोन टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस है। जो डायमेंशनल स्टोन सेक्टर में नवीनतम प्रगति और अभिनव रूझानों पर केंद्रित है। सीडीओम सीईओ रस्तोगी ने जानकारी दी कि फोरम का 10वां संस्करण 9 व 10 जनवरी को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सीडीओएस (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स) और रीको द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के साथ सह- आयोजक के रूप में उद्योग जगत के लीडर्स नवीनतम तकनीकों, टिकाऊ प्रथाओं और नवाचारों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आएंगे। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव पारीक ने बताया कि चूंकि इस सम्मेलन का मुख्य मूलमंत्र प्रौद्योगिकी है इसलिए इस विषय में पत्थर उद्योग में नवीनतम तकनीकी प्रगति और विकास को शामिल किया जाएगा। क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा ऑडियो विजुअल प्रजेंटेशन्स के माध्यम से प्रासंगिक विषयों को शामिल किया जाएगा। किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में स्टोन इण्डस्ट्री के लगभग 500 सदस्य प्रतिभागी बनेंगे और कार्यक्रम के दौरान स्टोन प्रोसेसिंग में उपयोगी विभिन्न उत्पाद, मशीनरी एवं हैण्डीक्राफ्ट्स सहित अन्य प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ और समापन सत्र में उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई बतौर मुख्य अतिथि होंगे। किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन ने प्रतिनिधि मण्डल को कांफ्रेंस को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग करने को लेकर आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत मुकेश अग्रवाल, प्रांत सह सचिव दीपक शर्मा, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल, कोषाध्यक्ष प्रकाश भोमावत, राजेशकुमार गोयल, सत्यनारायण बंसल, महेन्द्र पाटनी, नरेश बजाज, प्रहलाद अग्रवाल, गिरिराज मेहता, सिलोरा इकाई अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित, सचिव दिवाकर दाधीच, खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष राजेश बाफना, सचिव गौरव अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष संतोष बजाज, कोषाध्यक्ष ज्योति छापरवाल, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन सहित उद्यमियों ने किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please