News

Featured News

All News

गोलाघाट में लघु उद्योग भारती, डी ग्रुप और दयांग ट्रस्ट का रक्तदान शिविर

November 20, 2024

लघु उद्योग भारती गोलाघाट समिति, दयांग ट्रस्ट और डी ग्रुप के संयुक्त सौजन्य एवं गोलाघाट शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आज गोलाघाट जिले के रंगाजान स्थित डी डेवलपर्स के प्रेक्षागृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर गोलाघाट ब्लड बैंक को 46 यूनिट रक्त का सहयोग किया। उक्त शिविर में सरूपथार के विधायक तथा दयांग ट्रस्ट के अध्यक्ष विश्वजित फूकन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रक्तदाताओं के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं लघु उद्योग भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कनोई ने लघु उद्योग भारती एवं दयांग ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में साप्ताहिक रूप से चलाई जा रही वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पेड़ लगाए जाने की अपील की। उक्त रक्तदान शिविर को सफल बनाने में गोलाघाट शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. रूपक बोरा, काउंसिल बीजू बोरा तथा कर्मियों, डी ग्रुप के जीएमएस वर्मा, यति जी तथा उनके सहयोगी कर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया।

उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह ने जयपुर में किया पोस्टर का विमोचन

November 20, 2024

लघु उद्योग भारती, उदयपुर की मेजबानी में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का 11वां संस्करण अगले साल 10 से 13 जनवरी तक डीपीएस ग्राउंड पर होगा। इसके पोस्टर का विमोचन जयपुर सेवा सदन में राजस्थान के उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने किया।

लघु उद्योग भारती के उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने उद्योग मंत्री को प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उदयपुर में इस प्रकार की यह पहली औद्योगिक प्रदर्शनी होगी, जहां चार विशाल डोम का निर्माण किया जाएगा और 400 से अधिक स्टॉल लगेंगे। प्रदर्शनी में उदयपुर के साथ-साथ अन्य शहरों के उद्यमी भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में इंजीनियरिंग उत्पाद, मार्बल, हस्तशिल्प, मशीन निर्माताओं के साथ वस्त्र, फर्नीचर और खाद्य पदार्थों के निर्माता भी भाग लेंगे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। इससे उदयपुर के स्थानीय व्यापार को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, सह सचिव तरुण दवे, कलड़वास इकाई उपाध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित, गिर्वा इकाई उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मेला डेटा संयोजक हितेश भोई तथा जयपुर् प्रांत के महेंद्र खुराना व संगीता शर्मा उपस्थित रहे।

रीको, जिला उद्योग केंद्र और लघु उद्योग भारती ने जयपुर राइजिंग राजस्थान सम्मिट में शामिल होने के लिए

November 18, 2024

स्थानीय भारती भवन में लघु उद्योग भारती बालोतरा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड की उपस्थिति रही। जिला उद्योग केंद्र एवं रीको के विशेष आह्वान पर यह बैठक रखी गई इसमें रीको आर एम श्री सुशील कटियार ने 11 दिसम्बर को राइजिंग राजस्थान जयपुर के लिए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन समय पर करवाने का आह्वान किया ताकि स्थानीय उधमियों को प्राथमिकता से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री समेत केंद्र एवं राज्य सरकार के बड़े मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उसी दिन msme नई पॉलिसी भी लॉन्च होगी। श्री कटियार ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजस्थान का पहला सी आई पी टी सेंटर बालोतरा में खोलने की घोषणा की है जो इस क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है इसके लिए केंद्र सरकार ने फंड का प्रावधान किया है। इसके लिए 15 एकड़ जमीन रीको उपलब्ध करवाएगा जो एक बड़ा स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनेगा। साथ ही NIFD संस्थान के साथ मिलकर बालोतरा में इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना होगी जिसमें गारमेंट निर्माण और विपणन के रास्ते खुलेंगे और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि अधिकारियों ने बताया कि उद्य

किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उद्योगों की अहम भूमिका

November 18, 2024

लघु उद्योग भारती गोरखपुर के तत्वावधान में विजय चौक स्थित एक होटल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे लाखों रोजगार का सृजन होता है।

उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही कहा कि लघु उद्योग भारती, उद्योगों को आगे बढ़ाने के साथ ही राष्ट्र हित में सेवा का सराहनीय कार्य कर रहा है। पहले के समय में मजदूरों का अपनी मांगें मनवाने के लिए उद्योगों को बंद करवाने पर जोर रहता था। आज स्थिति बदल गई है। अब मजदूरों की समस्याओं एवं उनके उत्थान के बारे में भी सोचा जा रहा है, जिससे उद्योग प्रगति कर रहे हैं। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव भरत थराड ने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए लघु उद्योग भारती एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उद्योगों से संबंधित लगभग सभी समितियों में लघु उद्योग भारती के सदस्यों का प्रतिनिधित्व है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल अध्यक्ष दीपक कारीवाल ने कहा कि गोरखपुर इकाई निरंतर उद्योगों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष महेश रूंगटा एवं आभार ज्ञापन महासचिव अशोक शाव ने किया। कार्यक्रम में आशीष खेतान, विवेक अग्रवाल, राजू जायसवाल, संगीता पांडे, कमल रूंगटा, प्रतीक रूंगटा, अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, शरद खंडेलवाल, चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, महासचिव आकाश जालान आदि उपस्थित रहे।

Goa MSME convention organized by Laghu Udyog Bharti

November 14, 2024

Representative Panaji Laghu Udyog Bharti Goa branch would have organized MSME convention 2.0 at Amazing Goa Summit and Expo at Dr. Shyama Prasad Stadium, Bamboli. Industry Minister Mavin Gudinho was present as the chief guest, Suresh Prabhu as the guest of honour.

CA Maheshwar Maratha would have been the speaker of the convention. He provided new age incentives or guidance for small scale industries.

CSIR NIO Mumbai senior scientist Abhay B. Phulke, Waste to Wealth: A Reform and Development Research Initiative for Transforming India's Bio-Economy.

A panel discussion was held in the program 'Govyatil MSMEs, Memorial Conference and Aawane'. LUB Executive Committee member Pallavi Salgaokar moderated the discussion session. Also present were GID (IAS) MD Pravimal Abhishek, Assocham Goa President Mangirish Raikar, GSI (Goa) Anirudh Thempo, MSME DFO Goa (Assistant Director) PP Kulkarni.

There would also be a vendor development program by the heads of public sector units NBCC, Morgao Port Trust, Goa Shipyard and ONGC.

MSME award in Startup category was given to Lit Air founders Rohan Nadkarni and Sachin Shah, Scale Up category – Jhantye cashew owner Praveen, Siddharth, Rohit Jhantye and Women Leading MSME category: Urja Wellness Center entrepreneur Sneha Bhagwat. The leadership of Laghu Udyog Bharti Goa chapter changed. Pallavi Salgaonkar accepted the post of Chapter President from Rajkumar Kamat. Among the new office bearers, Vice President Jayesh Raikar, Secretary Mudit Aggarwal, Treasurer Vibhor Keni and Joint Secretary Rahul Parob were elected for 2025-27.

इशांत बने राष्ट्रीय जनसंचार बोर्ड के उत्तरी क्षेत्र प्रमुख

November 14, 2024

लघु उद्योग भारती ने एडवोकेट इशांत गुप्ता को राष्ट्रीय जनसंचार बोर्ड के उत्तरी हिमालय क्षेत्र प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने संगठन द्वारा एमएसएमई के लिए संचार और आउटरीच बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत इस नियुक्ति की घोषणा की है।

इशांत गुप्ता के कार्यक्षेत्र में जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश आएंगे। एडवोकेट इशांत गुप्ता फिलहाल लघु उद्योग भारती, जम्मू और कश्मीर के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही वे राष्ट्रीय जनसंचार बोर्ड की राष्ट्रीय कोर कंटेंट टीम के भी सदस्य हैं। इस अवसर पर इशांत गुप्ता ने कहा कि मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने सभी वरिष्ठों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं टीम को विश्वास दिलाता हूं कि अपने लक्ष्यों को हासिल करने और इस भूमिका की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं पूरी लगन से काम करूंगा।

लघु उद्योग भारती प्रभावी तरीके से कर रहा काम, छोटे उद्योगों पर असर : डॉ. बरेलिया

November 14, 2024

लघु उद्योग भारती रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को होटल शिवम इन के सभागार में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक बेरलिया, विशिष्ट अतिथि कमल बगड़िया, गोविंद लाल अग्रवाल, सुरेश पी अग्रवाल, सन्तु भाई मानिक, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा और जिलाध्यक्ष अनिल गोयल ने किया। डॉ. बेरलिया ने कहा कर्का लघु उद्योग भारती अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रहा है। जिसका सीधा और व्यापक असर छोटे उद्योगों के विकास पर पड़ रहा है। प्रतिष्ठित उद्यमी गोविंद लाल अग्रवाल ने भी लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना की। अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल ने देश के पर्व त्यौहारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही कोरोना काल में भोजन सेवा, विजय मशाल जुलूस जैसे किए गये कार्यों को लघु उद्योग भारती की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया। प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ और प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि हमारा संस्थान नये साल में राज्य स्तर पर बड़े कार्यों को अमली जामा पहनाएगा जिसकी तैयारी जल्द पूरी हो जाएगी। समारोह में गोविंद लाल अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल और संतू भाई मानेक को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं पारिवारिक मिलन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

तंबोला में प्रथम पुरस्कार श नैना मेवाड़, द्वितीय वंदन बगड़िया और तीसरा पुरस्कार रेणु मेवाड़ को मिला। अध्यक्ष अनिल गोयल ने स्वागत भाषण दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में गोविंद मेवाड़, सुरेश अग्रवाल, भरत गोयल, सचिन अग्रवाल, नरेंद्र सिंह व वरुण बगड़िया मौजूद थे।

पंजीयन हेतु लघु उद्योग भारती की विशेष कार्यशाला 13 नवंबर को बालोतरा में

November 12, 2024

बालोतरा। राजस्थान सरकार द्वारा जिले में निवेशकों को आकर्षित करने एवं इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग राजस्थान निवेश सम्मेलन प्रत्येक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में 9, 10 और 11 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से उद्यमियों, निवेशकों, कुशल हस्त शिल्पियों एवं निर्यातकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लघु उद्योग भारती बालोतरा के द्वारा 13 नवंबर को प्रातः 11 से 01 बजे विशेष कार्यशाला का आयोजन अपने नवीन कार्यालय भवन, अंबे वैली, बालोतरा में किया जा रहा है। शांतिलाल बालड़ ने कहा कि यह सुदूर क्षेत्रों में बसे उद्यमियों और निवेशकों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का एवं नवीन तकनीकों को जानने का अच्छा अवसर है। कार्यशाला का उद्देश्य अधिक से अधिक उद्यमियों और निवेशकों को इस समिट में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित करना एवं संगठन के माध्यम से उद्यमियों की अपेक्षाओं सुझावों को सरकार तक पहुंचना है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक अनंत आर्य ने बताया कि जिले से लगभग 150 उद्यमियों, निवेशकों, निर्यातकों एवं व्यवसाईयों को जयपुर सम्मेलन में ले जाने के लिए परिवहन सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में जो उद्यमी सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे कार्यालय में संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं।

ट्रंपकी जीतसे भारत-अमेरिकी व्यापारको मिलेगी एक नयी दिशा-राजेश कुमार सिंह

November 8, 2024

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कबीर चौरा वाराणसी स्थित कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर उद्यमियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भारत अमेरिका व्यापार को एक नयी दिशा मिलेगी, क्योंकि अमेरिका के चुनाव नतीजों का असर दुनिया के दूसरे मुल्कों पर पड़ना तय है, अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है कारोबार की दुनिया में एक कहावत है की अमेरिका को छींक भी आ जाये तो दुनिया को जुकाम हो जाता है। भारत पर अमेरिकी चुनाव नतीजों का सबसे ज्यादा असर दोनो देशों के व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा सहयोग पर पड़ने की संभावना है। भारत के लिए अमेरिका मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा मार्केट है, भारत अमेरिका को खाने पीने की चीजे, मसाले, चाय, कपड़े, लेदर, हीरे जवाहरात और दवाएं वगेरह खूब बेचता है अमेरिका के साथ भारत का व्यापार फायदे का सौदा है। ट्रंप के जीतने से भारत को फायदा ही फायदा होगा क्योंकि अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने भारत को वरीयता दी थी चीन के मेटल्स पर टैक्स बढ़ाने से भारत के मेटल एक्सपोर्टर्स को फायदा हो सकता है। चीन से आयात पर लगभग ६० प्रतिशत या उससे अधिक टैरिफ लगाने और बाकी दुनिया पर १० प्रतिशत से २० प्रतिशत परसेंट टैरिफ लगाने की अपनी मंशा जाहिर की है जिसका फायदा भारत के एक्सपोर्टर को मिलेगा.

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please