News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती की मीटिंग में 14 एमओयू साइन

November 8, 2024

राजस्थान राइजिंग इंवेस्टर मीट के लिए लघु उद्योग भारती की मीटिंग प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना के नेतृत्व में हुई। भीलवाड़ा में 8 नवंबर को होने वाली इंवेस्टर मीट में प्रतिनिधियों के भाग लेने की सहमति प्राप्त हुई। राजस्थान सरकार के साथ होने वाले एमओयू में जमीन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में 14 एमओयू साइन किए। जिन्हें लघु उद्योग भारती के माध्यम से सरकार को भिजवाया जा रहा है। 11 दिसंबर को जयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भीलवाड़ा से 250 से अधिक प्रतिनिधि जाने के लिए चर्चा हुई। मीटिंग में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा, मुख्य इकाई के अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, सचिव कमलेश मुणोत, ग्रोथ सेंटर इकाई के अध्यक्ष राम प्रकाश काबरा, हरगोविंद सोनी, सुरेश कोगटा, हरिप्रसाद अग्रवाल, केके जिंदल, जगदीश अग्रवाल, अजय जैन, राम रतन जागेटिया, सत्यनारायण झंवर व राजीव शर्मा उपस्थित थे।

स्टार्टअप के लिए युवा बढ़ाए कदम : प्रियंका गोयल

November 8, 2024

डीएवी कॉलेज अमृतसर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा एस.सी. वर्ग के लिए उपलब्ध वित्तीय मदद के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस.डी.एम. मजीठा सोनम ने करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा युवाओं को नवाचार और स्टार्ट अप के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने की जरूरत है, ताकि वे उद्यमिता देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे सकें। देश को पांच टिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने में हमारे स्टार्टअप और यूनिकार्न की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। सफल स्टार्टअप से प्रेरित होकर देश के ज्यादातर युवा अब इसी दिशा में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार एससी वर्ग को हर तरह की वित्तीय मदद देने को अग्रसर है। उन्होंने विद्यार्थियों और गांव वासियों को स्वरोजगार से भी अवगत करवाया। लघु उद्योग की प्रेसिडेंट प्रियंका गोयल ने भी गांव के युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में उद्यमिता को एक मानसिकता के रूप में विकसित करने और उन्हें उद्यम बनाने के लिए अनुकूल अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए विकास का सबसे अच्छा तरीका है। उद्यमिता के जरिए युवाओं को देश के लिए बेहतर उत्पाद और सेवाओं के लिए संसाधनों को एक साथ लाने के अवसर मिलते हैं, जिससे हम मानव जीवन के अगले स्तर की ओर अग्रसर होते हैं। भारतीय युवाओं की उद्यमशीलता और नवीन सोच को उन्मुक्त करना ही शायद इस अवसर का लाभ उठाने का एकमात्र तरीका है। प्रिंसीपल डा. अमरदीप गुप्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा के संस्थानों में भी इंक्यूबेशन लैब के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके लिए उन्हें समुचित संसाधन के साथ वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्यक्रम में युवाओं की पोल्ट्री फार्म, चिप्स, जैम, कैचअप निर्माण की जानकारी भी दी गई। युवाओं ने अपने बिजनेस आइडियाज भी साझे किए। इस अवसर पर कनवीनर डॉ मनप्रीत कौर, डॉ नैना हांडा, प्रो. बलराम सिंह यादव, अध्यापक जर्मजीत सिंह, संजीव स्याल, जवाहर लाल, पवनप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दोहरे टैक्स से मुक्ति पर उद्यमियों ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

November 4, 2024

लघु उद्योग भारती की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमियों को दोहरे टैक्स से मुक्ति देने पर उद्यमियों ने इसे दीपावली का उपहार बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

लघु उद्योग भारती के कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक आस्थानो की स्थापना की जाती है एवं उसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिसके लिए प्राधिकरण द्वारा उस औद्योगिक स्थान के उद्यमियों से डेवलपमेंट एवं मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता हैं। परंतु जो भी औद्योगिक आस्थान जिस भी संबंधित नगर निगम अथवा जिला पंचायत के क्षेत्र में स्थित है, उस नगर निगम अथवा जिला पंचायत द्वारा भी उद्यमियों से डेवलपमेंट एवं मेंटेनेंस के रूप में हाउस टैक्स व विकास शुल्क लिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में भी पिलखनी औद्योगिक स्थान के उद्यमियों से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत दोनों द्वारा दोहरा विकास शुल्क लिया जा रहा था, जिसके लिए काफी समय से लघु उद्योग भारती द्वारा इस मुद्दे को जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय उद्योग बन्धु में उठाया जा रहा था और उत्तर प्रदेश सरकार से एक औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक ही विकास प्राधिकरण द्वारा विकास शुल्क लिए जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक शासनाद. 'श जारी कर उत्तर प्रदेश के सभी औद्योगिक आस्थानों को नगर निकाय व जिला पंचायत की परिधि से बाहर निकाल दिया गया है। जिसके चलते अब उद्यमियों को दोहरे टैक्स से मुक्ति मिलेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री शौर्य जैन, संचित सागर, दिनेश माहेश्वरी, दुष्यंत सैनी, इंजी. अजय शर्मा, सुशील सडाना, देवेंद्र बंसल, राजीव आनंद, आदेश बिंदल, विपुल गर्ग, मनोज गोयल, विशाल नागपाल, अक्षय जैन, बृजेश प्रजापति, मनोज बंसल, आशुतोष कुच्छल, मोहित गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, राजीव सचदेवा, अमित धीमान, विकास मित्तल, अनुज अग्रवाल, संदीप गांधी, विपुल जैन, रवि वैश्य, राधेश्याम गुप्ता आदि उद्यमी शामिल रहे।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आयोजित

November 4, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आज जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर के सानिध्य मे भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में 04 नवम्बर 2024 को जोधपुर में आयोजित होने वाले राईजिग राजस्थान के अन्तर्गत इन्वेस्टमेन्ट समिट के बारे मे जानकारी दी। बैठक मे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया और राज्य सरकार के उद्योगों के लिये किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों के बारे मे जानकारी दी। उन्होने राइजिग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट के अन्तर्गत सदस्यों को अधिक से अधिक निवेश करने के लिये एमओयू करने का आह्वान किया और 11 दिसम्बर 2024 को जयपुर में आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉनक्लेव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में 1500 करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति

November 4, 2024

जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू जिलों की जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 8 नवंबर 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया जाएगा। मीट के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण जिले के उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह ने सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में सीतापुरा जेम्स एवं ज्वैलरी इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती रामचन्द्रपुरा, जैम्स एवं ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशनल काउन्सिल के सदस्य एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। चाकसू के निकट रीको द्वारा प्रस्तावित नए औद्योगिक क्षेत्र में इकाईया स्थापित करने के रुझान के साथ जैम्स एवं ज्वेलरी एसोसिशन एवं जैम्स एवं ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशनल काउन्सिल के सदस्यों के द्वारा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारियों की उपस्थिति में 500 करोड़ का निवेश किए जाने के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी एसोसिएशन ऑफ गारमेण्ट एक्सपोर्ट सीतापुरा द्वारा 900 करोड़ के एमओयू प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त एसवीए एडिबल ऑयल्स द्वारा 1000 करोड़ के निवेश का एमओयू भी प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 1500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

सीतापुरा जैम्म एवं ज्वैलरी एसोसिएशन के द्वारा अवगत करवाया गया है कि वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा में लगभग 200 जैम्स एवं ज्वैलरी की इकाईयां कार्यरत हैं इनके द्वारा लगभग 5000 करोड़ का निर्यात किया जा रहा है, जिसमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 15 हजार व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (शहर) शिल्पी आर. पुरोहित एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक रीको इंपीआईपी सीतापुरा एवं सीतापुरा जेम्स एवं ज्वेलरी इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी अरविन्द गुप्ता, जयदीप गुप्ता, नितिन खण्डेलवाल, डॉ. नीरज शर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, डॉ. चित्रा पाठक, अभिषेक सांड, नितेश गोयल, आनन्द जी राव, अग्रिम गर्ग एवं लघु उद्योग भारती रामचन्द्रपुरा के पदाधिकारी प्रवीण तिजारिया, अनिल कुमार पारीक के साथ-साथ लगभग 25-30 उद्यमियों द्वारा भाग लिया गया।

दिल्ली छोड़ अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर उद्यमी

November 4, 2024

राष्ट्रीय राजधानी के उद्यमी महंगी बिजली और वस्तु एवं सेवा कर (GST) अधिकारियों की मनमानी की वजह से प्रताड़ना झेल रहे हैं। इससे फैक्ट्री मालिकों में रोष है। लघु उद्योग भारती (LUB) की दिल्ली प्रदेश इकाई की मासिक बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। LUB दिल्ली के अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता और महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में विजली की दरें सर्वाधिक हैं। हर महीने विलों में हजारों रुपये के मनमाने चार्ज लगाए जा रहे हैं। अब तो दिल्ली के उद्यमी दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं। बैठक में उद्यमियों ने GST अधिकारियों द्वारा वर्षों पुराने इनपुट क्रेडिट को नकारने और इसकी आड़ में हो रहे उत्पीड़ने पर नाराजगी जताई। भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से सरकार का ईज ऑफ डूइंग कॉन्सेप्ट मिट्टी में मिल रहा है। LUB दिल्ली के संयुक्त महामंत्री संजय गौर ने कहा कि GST रिफंड को भी आयकर रिफंड की तरह आसान बनाया जाए। 2017 से 2020- 21 तक केस में ज्यादा परेशानी आ रही है। इस अवसर पर सभी को दिवाली मंगल मिलन की शुभकामनाएं दी गई। मीटिंग में वरुण मित्तल, सुमित गोयल, राकेश बंसल, पंकज जैन, आरती सहगल, सुनील चावला, अनु मनोचा और वीरेंद्र नागपाल मौजूद रहे।

'रंगला पंजाब' कार्यक्रम का भव्य आयोजन

November 4, 2024

लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में दीपावली महोत्सव हारंगला पंजाबद्ध पारिवारिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की दिवाली थीम और पंजाब से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा और गिद्य ने समा बांध दिया। सेल्फी कॉर्नर, फेस पेंटिंग, लाइव कुम्हार, टेम्पोलिन, किड्स फन गेम्स और पंजाबी फूड जैसे आकर्षगों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष बंसल मौजूद रहे।

साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित रजनीश मिश्र एस डी एम नकुड़ श्रीमती संगीता राधय, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ से विभाग प्रचारक अतुल जी. विभाग संघ चालक राकेश बीर जी, महानगर प्रचारक कवीन्द्र राजीव अग्रवाल, वनवासी कल्याण आश्रम प्रांत छात्रावास प्रमुख राजीव, उद्योग विभाग के अधिकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी एवं उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र वी के कौशल मौजूद रहे। श्रम विभाग से उपक्रमायुक्त श्रीमती वदना गुना, पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक देउत सागर जैन जी एवं पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा मौजूद रहे। जी एस टी विभाग से कमिश्नर ग्रेड । धीरेंद्र सिह मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद अपर जिलाधिकारी वित्त की पुत्री नानवी मिश्र ने पंजाबी गाने पर एक सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के मंडल अधाक्ष अनुपम गुमा, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संघठन महामंत्री शौर्य जैन, कारपोरेट महामंत्री सचित सागर, उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी इंजी. अजय शर्मा, संरक्षक सुधाकर अग्रवाल सचिव विशाल नागपाल, आशीष भारद्वाज, विभिन्न औद्योगिक शेत्रों के प्रभारी दुष्यत सैनी, राजीव आनंद, सुशील भारद्वाज, रजत अग्रवाल, प्रतीक बसल, राधव सिंधल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनश्याम माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, आदेश बिंदल, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, नवीन सिंघल, विजेश कसत, उपाध्यक्ष इजी० मुकेश शर्मा, संजय गोयल, विपुल गर्ग, प्रवेश विज, अजेश शर्मा, राजीव सैनी, संजीव जैन, पुनीत धीर, करण गिरधर, सी ए मुकेश गोयल, सी ए संधिन जैन दृजेश प्रजापति, विपुल जैन, अक्षय पुडीर, अमित राणा, मोहित गुमा, रीतेन भट्टाचार्य, सुनील अग्रवाल, निखिल मुक्षा एवं बड़ी संख्या में उत्तमी मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ देश की माटी देश का दीपक अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजन

November 4, 2024

लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ट के अंतर्गत "देश की माटी देश का दीपक" विक्री केंद्र का शुभारंभ तहसील चौराहा पर हुआ।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि के मालवा प्रांत के सह संयोजक श्री कैलाश चंद्रावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र जैन, शरद पाचुनकर तथा अतिथि के रूप में गौरव खंडेलवाल, रजनीश पोरवाल, शैलेंद्र चौधरी, नीरज सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात मां भारती और विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर की गई। स्वागत भाषण इकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया। समीर मूंदड़ा ने ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ के उद्देश्य और इस अभियान के बारे में बताया। देश के कई राज्यों में यह अभियान चल रहा है और एक समूह बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को विकास की और ले जाना और शिल्पकारों की आर्थिक और सामाजिक रूप में वृद्धि करना ऐसे अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कैलाश चंद्रावत ने पर्यावरण के विषय पर प्रकाश डाला। नरेंद्र जैन ने कहा कि लघु उद्योग भारती के इस प्रकल्प से दीपक बनाने वाले कुम्हार को बहुत मदद मिलेगी। पूर्व महापौर शरद पाचुनकर ने कहा कि यह छोटा सा संकल्प एक दिन बड़ा रूप लेगा। गौरव खंडेलवाल ने भारत में चायना के बढ़ते मार्केट को कम करने के लिए स्वदेशी उत्पाद को बढ़ाने की बात कही। रजनीश पोरवाल ने कहा कि हमारे आस पास के लोगों से खरीदी कर उन्हें बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम में समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति सतीश मुकाती, नंद किशोर द्विवेदी, अचल अग्रिहोत्री, प्रकाश पंवार, एल.एन. मारु, संदीप चौबे, राहुल सिंगी, हरीश जैन, संजय कारपेंटर, विनय कावले विशाल जैन, अमित पिठवे आदि उपस्थित थे। इस विक्री केंद्र का संचालन अरुण लोधवाल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र उपाध्याय ने किया व आभार मुकेश वर्मा ने माना।

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न, प्रतिभागियों को दीवे वितरित

November 4, 2024

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ द्वारा 24 अक्टूबर, 2024 को आयोजित दीपावली मिलन समारोह बड़ी सफलता के साथ संपन्न हुआ। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित होटल पेलिकन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के उद्योग जगत के प्रमुख सदस्य उपस्थित हुए। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, और उसके बाद लाइव संगीत ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित सदस्यों ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती ने सभी प्रतिभागियों को दिवे (मिट्टी के दीये) वितरित किए, जिससे दीपावली के त्योहार की चमक और भी बढ़ गई। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवि भसीन ने समारोह के दौरान कहा, यह दीपावली मिलन कार्यक्रम हमारे सभी सदस्यों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर है। दिवाली का पर्व हम सबको एकजुट करता है, और हमें मिलकर चंडीगढ़ के औद्योगिक विकास में योगदान देना चाहिए। सचिव मनीष गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया। दीपावली मिलन समारोह ने चंडीगढ़ के उद्योग जगत को एकजुट करने और भविष्य में सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक मंच प्रदान किया।

वृद्धजनों के साथ दिवाली की खुशियां मनाई

November 4, 2024

अलवर लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने देवेश फाउंडेशन की ओर से संचालित "देव आश्रय-ओल्ड ऐज होम" में दिवाली से पूर्व कार्यक्रम का आयोजित किया। इसमें वृद्धजनों के साथ प्री-दिवाली सेलिब्रेशन मनाया। संगठन की महिला सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की व नाश्ता किया। महिला इकाई ने फल, मिठाई, नए कपड़े, दीये सहित अन्य उपहार बृद्धजनों को भेंट कर उनके साथ दिवाली की खुशियां मनाई। वृद्धजनों ने भावपूर्ण होकर सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। देवाश्रय की व्यवस्थापक शिवानी शर्मा ने सदस्यों का स्वागत किया। संगठन की ओर से सदस्यों ने सामाजिक सरोकार का हिस्सा बन प्रेम और खुशियां बांटने के लिए अपील की। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवानी यादव, महासचिव अलका सिंह, सोनिया गुप्ता, पारुल अग्रवाल, कविता सैनी आदि मौजूद रहे।

ओल्ड ऐज होम में वृद्धजनों के साथ दिवाली की खुशियां मनाते हुए। दिवाली में अपनाघर आश्रम में राशन सामग्री दी

अलवर अलवर टाइगर्स समूह द्वारा शुक्रवार से सात दिवसीय खुशियों वाली दिवाली कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके तहत विवेकानंद नगर स्थित अपना घर आश्रम में राशन का सामान उपलब्ध कराया गया। समूह संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष दुरेजा ने बताया कि समूह द्वारा अपनाघर आश्रम में रह रहे ४० निराश्रित लोगों के लिए राशन सामग्री जैसे आटा, दाल, पोहर, सोयाबीन, तेल, बिस्कुट, टोस्ट आदि राशन सामग्री और नहाने के साबुन, सार्क आदि का सहयोग प्रदान किया। अपनाधर आश्रम प्रबंधक जगदीश कुमार ने अलवर टाइगर्स द्वारा जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा कर उनकी मदद करने के प्रयास 'खुशियों वाली दिवाली' मुहिम की सराहना की और ग्रुप सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समूह से परमानन्द सिंघल, हितेरा मक्कड़, रविन्द्र कालरा व अशोक अरोड़ा उपस्थित रहे।

राइजिंग राजस्थान : राजसमंद इन्वेस्टर समिट में दिखा निवेशकों का उत्साह

November 4, 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के देश-दुनिया के उद्योगों को राजस्थान में आमंत्रित कर निवेश लाकर अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन 9 से 11 दिसंबर तक होने जा रहा है। इससे पूर्व सभी जिलों में इन्वेस्टर समिट हो रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक भानुप्रताप सिंह राणावत एवं रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राधाकिशन गुप्ता ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत राजसमंद इन्वेस्टर समिट का आयोजन बुधवार को नाथद्वारा स्थित दी मारुति नंदन ग्रांड में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रभारी सचिव, विकास सीताराम भाले, जिला कलक्टर वालमुकुंद असावा बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में जहां कई उद्यमी भाग लेने पहुंचे और 5538.39 करोड़ रुपए के निवेश के एमओयु 106 इकाइयों की ओर से किए गए। ये निवेश धरातल पर आने से 26 हजार 500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण अध्यक्ष विकास सीताराम भाले, जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने जिले में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी निवेशकों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा एमओयू को धरातल पर उतारने हेतु प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एडीएम नरेश बुनकर, डीएएफओ सुदर्शन शर्मा, डीटीओ डॉ कल्पना शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकरी नेमीचंद पारीक, एसडीएम रक्षा पारीक, जिप एसीईओ डॉ सुमन अजमेरा, मार्बल गैंगसा एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, ग्रेनाइट संस्थान अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष संदीप शामसुखा, रवि शर्मा, सनसिटी ग्रुप के निदेशक रविन्द्र सनाढ्य, डॉ नितिन शर्मा, नारायणसिंह राव, शिवचरण हेड़ा, मिराज समूह के मुकेश राठी, आरडीसी जिंक हेड़ बलवंतसिंह राठौड़, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भरतपालसिंह शक्तावत मारूती नंदन के निदेशक मदनसिंह चौहान, संजय सामसुखा, बाबूलाल कोठारी सहित निवेशक मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please