News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती ने देश की मिट्टी देश का दीया कार्यक्रम का किया शुभारंभ

November 4, 2024

लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर ईकाई ने दीपावली के उपलक्ष्य में एक अनोखी पहल करते हुए देश की मिट्टी देश का दिया कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव में बसे कुम्हार से दिवाली के दीपक बनवाकर उन्हें उचित मूल्य पर खरीद कर वितरण किया। जरूरतमंदों को मुफ्त वितरण के अलावा सक्षम लोगों के लिए सुलभ मूल्य में दिवे बिक्री किए गए। गुवाहाटी के नारायण नगर स्थित आलोक भवन के संघ चालक मधुकर लिमये सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक गुरु प्रसाद मेधी ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अवसर पर उनके साथ असमिया फिल्म सिटी ज्योति चित्रवन के चैयरमेन विद्यासागर बोरा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सहसचिव आशीष देवड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेका , ग्राम शिल्प प्रकोष्ठ के चैयरमेन अरूप बोरपुजारी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम गत चार वर्षों से चलता आ रहा है। इस वर्ष दो लाख दीपक पूरे पूर्वोत्तर में वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के चलते ग्राम्य अंचल में रहने वाले कुम्हार को एक साथ उचित मूल्य मिलने पर उनके बीच खुशी की लहर देखी गयी। प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेका ने बताया कि लघु ग्राम्य उद्योग को बढ़ावा देने एवं उनको उनके उत्पाद का उचित मूल्य देने के उद्देश्य से ग्राम्या अंचल में बसे कुम्हार से मिट्टी के दीपक खरीदे दे गए। इस वर्ष दो लाख दीपक इन कुम्हारों से खरीद कर वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के चैयरमेन अरूप बोरपुजारी ने कहा कि असम का प्राचीन मिट्टी के बर्तन बनाने वाला समुदाय, कुम्हार मिट्टी के बर्तन और मोमबत्तियाँ बनाने के पारंपरिक व्यवसाय से अच्छी तरह से परिचित है। जी दुर्भाग्य से, पिछले कुछ वर्षों में बाजार की चुनौतियों और विभिन्न समुदायों के बिचौलियों की आमद के गु कारण, असम के विभिन्न अ हिस्सों में मिट्टी के दिये बनाने म का व्यवसाय खतरे में है। क परिणामस्वरूप, गाँव के कारीगरों का एक बड़ा हिस्सा नौकरियों की तलाश में अपना पारंपरिक व्यवसाय छोड़ चुका है। पिछले चार वर्षों से लघु उद्योग भारती इन ग्रामीण कारीगरों को दिवाली के दौरान बाजार में मदद कर रही है। इसकी शुरुआत पहले वर्ष में एक लाख दिये की बिक्री से हुई, जो बाद के वर्षों में कई लाख तक पहुंच गयी। जिससे ये ग्रामीण आत्मनिर्भर हो गए। अब कुलबिल हीरापारा, चापर, धुबरी आदि पूर्ण.. रूप से मिट्टी के बर्तन उद्योग बन गए हैं। आज के कार्यक्रम में वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मनोज लुडिया, पूर्व अध्यक्ष बीएल अग्रवाल के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि के कर कमल से उपस्थित कई गणमान्य व्यक्तियों को दीपक के पैकेट प्रदान किए गए। प्रांतीय सचिव विवेक अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

■ केन्द्रक अभिकरण लघु उद्योग भारती की प्री-समिट आयोजित

October 23, 2024

राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से राइजिंग राजस्थान समिट के तहत क्रांतिकारी प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में बुधवार को नाथद्वारा स्थित होटल दी मारुति नंदन ग्रांड में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन होने जा रहा है जहां देश-प्रदेश के निवेशक जुटेंगे। जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के मुख्य आतिथ्य में एक प्री-समिट के रूप में समस्त औद्योगिक संस्थाओं, संगठनों आदि की बैठक का आयोजन मार्बल गैंगसा एसोसिएशन सभागार में हुआ। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक भानु प्रतापसिंह और प्रबंधक रीको आरके गुप्ता ने बताया कि बैठक में मार्बल गैंगसा एसोसिएशन, माइनिंग ऑनर्स एसोसिएशन, ग्रेनाइट कटर एसोसिएशन और मिनरल ग्राइंडिंग एसोसिएशन आदि औद्योगिक संगठनों ने भाग लिया। साथ ही लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों जैसे राजसमंद, आमेट, देवगढ़, जेतपुरा, मोहि, करेड़ा, नाथद्वारा और राजसमंद महिला इकाई ने भी इस चर्चा में भागीदारी की। कलक्टर असावा ने राइजिंग राजस्थान समिट के महत्व को रेखांकित करते हुए जिले में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने की अपील की। बैठक में जिले में निवेश की संभावनाओं और आगामी निवेश प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठनों ने औद्योगिक विकास के इस महत्त्वपूर्ण प्रयास में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। व्यवसायियों से समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जिले में निवेश लाने की दिशा में सभी मिलकर सार्थक प्रयास करेंगे। कलक्टर ने सभी अधिकारियों और संगठनों से कार्यक्रम के सफल आयोजन की दिशा में पूरा सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान सत्यप्रकाश काबरा, गौरवसिंह राठौड़, संजय सामसुखा, नानालाल सिंधल, शांतिलाल कोठारी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री ने किया क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का किया शुभारंभ

October 23, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्पात नगरी भिलाई में क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 में शामिल हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी उद्यमियों का अभिनंदन है। उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मेलन आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है। देश में इस संगठन की करीब 1000 इकाइयां और 65000 सदस्य होना सचमुच गौरव की बात है। सरगुजा और बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में भी संगठन ने अपना विस्तार किया है। इससे निश्चित ही इन क्षेत्रों में भी लघु और सूक्ष्म उद्योगों को ताकत मिल रहा है और उद्यमिता का विकास हो रहा है। हमारा प्रदेश में खनिज सम्पदा का भंडार है। यहां 44 प्रतिशत प्रदेश का भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में मेहनतकश किसान है, इसलिए छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां पर उद्योग की बहुत अच्छी संभावना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अवगत कराया कि नवम्बर माह में प्रदेश की नई उद्योग नीति 2024-29 लांच करने की तैयारी है, इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रावधान किये जा रहे हैं। उद्यमियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने लघु उद्योग भारती के लिए नया रायपुर में भूमि एवं मध्यप्रदेश के समान छत्तीसगढ़ में भी एमएसएमई (माइक्रो एंड स्माल मिडियम इंटरप्राइजेस) मंत्रालय के अधीन स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उद्योग मंत्री ने लघु उद्योग भारती की 'छत्तीसगढ़ उद्योग दर्पण 2024' पुस्तक का विमोचन किया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हमारा प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार उद्योग को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अवगत कराया कि उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली 2.0 लागू की गई है। उद्यमियों को अब विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सभी आवश्यक अनुमतियां और लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही उद्योगों में उत्पादित होने वाले माल की बिक्री हेतु विदेश से एमओयू किया गया है।

श्री देवांगन ने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए राज्य शासन के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस्पात उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की जा रही है जो इस उद्योग के विकास को गति देगी। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर ऋवा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी सहित बड़ी संख्या में म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ के उद्यमी उपस्थित थे।

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी में महिलाओं ने की घर की सजावट के सामान की खरीदारी

October 23, 2024

लघु उद्योग भारती की तीन दिवसीय 'स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी' का शनिवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में डीआईवाई दिवाली डेकोर व दिया पेंटिंग डेकोर सिखाने के लिए मीनल जैन ने महिला ईकर्स आयोजन किया। इसमें 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप में खेल-खेल में ही बच्चों ने विभित्र प्रकार की दिया पेंटिंग्स बनाना सीखा। मेहंदी स्टाल पर महिलाओं ने मेहंदी लगाई। साथ ही फ्री मेहंदी लगाने के लिए पांच लकी ड्रा भी निकाले गए। अध्यक्ष शिवानी बादव ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं व कारीगरों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सशक्त बनाना और उनके व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने में मदद करना है। प्रदर्शनी में ज्वेलरी, कपड़ों व घर में साज सजावट के सामान की खरीदारी की गई। आने वाले समय में दिवाली फेस्टिवल होने की बजह से हैंडमेड व घर की सजावट के आइटम्स की भी खरीदारी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में व्यस्त होने के कारण प्रदर्शनी में उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने प्रशस्ति पत्र द्वारा लघु उद्योग भारती महिला इकाई को स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाइ

लघु उद्योग भारती अलवर महिला इकाई की स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ

October 21, 2024

17 से 18 अक्टूबर तक शहर में लगने वाली स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का गुरुवार को मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने शुभारंभ किया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की हस्तशिल्प, गृह सजा, सिल्वर एंड गोल्ड ज्वेलरी आदि की स्टाल लगाई गई हैं। तीनों दिन शॉपिंग करने पर फ्री मेहंदी के लकी ड्रा निकाले जाएंगे। मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम द्वारा कंप्लीट हेल्थ चेकअप फ्री में किया जाएगा। पहले ही दिन प्रदर्शनी में शहरवासियों द्वारा बहुत रुचि दिखाई गई एवं जमकर खरीदारी की गई। प्रदर्शनी में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रामलीला के मंचन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में प्राइड वॉक एकेडमी, जयप्रकाश स्कूल एवं माधव सेवा समिति स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। समारोह में जयपुर प्रांत के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री सुनीता शर्मा, राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, शशांक झालानी, डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरेश गोयल, सुनील अग्रवाल, अमित श्यामसुखा, घनश्याम खंडेलवाल, नितिन गर्ग, किशन यादव और बीजेपी अध्यक्ष अशोक गुप्ता उपस्थित रहे। शुभारंभ के मौके पर महिला इकाई से अध्यक्ष शिवानी यादव, महासचिव अलका सिंह, कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता, सोनिया गुप्ता, पारुल अग्रवाल, कविता सैनी, रुचि सोडी, सूची गुप्ता, रूबी सुराणा, विशु महावर, शिवानी शर्मा, आस्था शर्मा, मनीष यादव उपस्थित रही।

लघु उद्योग भारती की दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

October 21, 2024

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी महिला इकाई द्वारा दो दिवसीय स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में दूसरे दिन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की पुत्री प्रज्ञा यादव भी पहुंची। जिनका स्वागत लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष मीना जैन, सचिव निशि पंडित और उनकी टीम सहित लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और उनकी टीम ने किया।

प्रज्ञा ने सभी स्टाल का दौरा किया, महिला उद्यमियों के काम की सराहना की। जयपुर संभाग से लघु उद्योग भारती प्रांत महामंत्री सुनीता, प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग, राजेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में भिवाड़ी तथा प्रांत से 60 स्टॉल लगाए गए। बाहर से आए सभी स्टाल के सदस्यों के रहने तथा भोजन की व्यवस्था लघु उद्योग भिवाड़ी द्वारा की गई। प्रदर्शनी की विशेषता यह थी कि सभी स्टॉल उन महिलाओं द्वारा लगाए गए जो घर से लघु उद्योग चलाती है। भिवाड़ी के एनजीओ ने भी प्रदर्शनी में अपने स्टाल लगाए। प्रदर्शनी के दौरान हुई मेहंदी, रंगोली, थाली सज्जा, वृद्ध महिलाओं द्वारा रैम्प वाक जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई से मुकेश शर्मा, सुनील यादव, विक्रम सिंह, विमल पंडित, लघु उद्योग भारती भिवाड़ी से जे एस सोंधी, संजय खन्ना, हरिराम शर्मा, प्रवीण लांबा, मंगल सेन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

स्वयं सिद्धा ग्रुप के माध्यम से महिलाएं आत्म निर्भर बनेंः कैलाश मित्तल

October 17, 2024

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए त्योहारों के आगमन पर प्रदर्शनों के माध्यम से उनके सम्मान का विक्रय कराया जा रहा है ऐसा प्रेसवार्ता में लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना की अध्यक्ष मीना गुप्ता ने बताया। लघु उद्योग भारती एक राष्ट्रीय संगठन है, जो महिला इकाइयों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके अंतर्गत जौरा टाउन में आत्मनिर्भर महिलाओं द्वारा दो दिवसीय स्वयं सिद्धा दीपोत्सव एवं करवा चौथ प्रदर्शनी जौरा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ लड्डू गोपाल जी के दीप पूजन अर्चन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मित्तल, अति विशिष्ट अतिथि में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंघल, विशिष्ट अतिथियों में आनंद गर्ग, उमा सिंघल, ऊषा गुप्ता, शारदा मित्तल, उमा गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, मंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों से आकर महिलाओं द्वारा इस दुकानें लगायी गई है। अपने उद्बोधन में कैलाश मित्तल द्वारा इस कार्यक्रम की भव्यता को देखकर मुरैना इकाई द्वारा जो प्रयास किया गया है उसकी बहुत प्रशंसा की। प्रदर्शनी में महिला इकाई के अध्यक्ष मीना गुप्ता, सचिव बीना गुप्ता, अंजी गुप्ता, कल्पना चाँदिल, रेणु गोयल, संगीता गोयल, कामिनी गुप्ता, अनीता मंगल, दीप्ति गर्ग, ज्योति कपूर दीप्ति गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

एक कदम उद्यमिता की ओर कार्यक्रम आयोजित

October 17, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा एक कदम उद्यमिता की ओर कार्यक्रम कंचन देवी कॉलेज में किया। महिला इकाई का स्वागत नवीन भदादा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चंदा मूंदड़ा ने लघु उद्योग भारती की स्थापना उद्देश्य एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल का भी महत्व है। वर्तमान में महिलाओं को सिर्फ रोजगार के भरोसे नहीं रहना है वरन स्वयं के अंदर उद्यमिता विकसित करनी चाहिए। इकाई अध्यक्ष एवं उद्यमी पल्लवी लढा ने स्टार्टअप पर सरकार की योजनाओं, इंटरनेट के माध्यम से प्रोडक्ट डेवलपमेंट एवं ऑनलाइन सेलिंग के बारे में बताया। कंचन देवी बीएड कॉलेज प्रिंसिपल मीनाक्षी ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण में सहयोग करती है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती से विमल मुणोत, शशि काबरा, रेखा ईनाणी, संगीता काकानी, रीना डाड व गुड्डी काबरा उपस्थित थीं।

लघु उद्योग भारती कोटा उत्तर इकाई की बैठक

October 17, 2024

लघु उद्योग भारती कोटा उत्तर इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एसएसआई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें रीको पर्यावरण इंडस्ट्रीयल एरिया की लीज अवधि बढ़ाने व फ्लाई ऐश का कोटा 20 प्रतिशत करने के लिए चर्चा की गई। लीज की अवधि 99 वर्ष करने के लिए जयपुर उद्योग मंत्री से मीटिंग करने के लिए भी बात हुई। संस्था द्वारा 'लघु उद्योग भारती के नए सदस्य भी बनाए गए। वहीं इस इंडस्ट्रियल एरिया में सीडीएस स्कीम के तहत नालिया रोड लाइट, पीने का पानी के लिए आ रही समस्याओं का समाधान करने की भी बात कही गई। इस मीटिंग में लघु उद्योग भारती के कोटा प्रभारी यशपाल भाटिया, नितिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नभ शर्मा, संदीप जांगिड़, कोटा उत्तर इकाई के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, राजेश बेरवा, चंदन गोयल, जगदीश शर्मा भी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी लगाएगी

October 17, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) के एक शिष्टमंडल ने पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा जय इंद्र कौर से भेंट की। उन्होंने देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, जागरूकता व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए निभाई जा सार्थक भूमिका की विस्तृत चर्चा की।

इसी क्रम में पंजाब में पहली बार आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी में उनकी सार्थक सहभागिता का आग्रह किया। जय इंद्र कौर ने कहा कि नारी सशक्तिकरण, वंदन तथा रोजगार सृजन के लिए सार्थक पहल है। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लघु उद्योग भारती की सहभागिता, स्टार्ट अप, स्वयं सहायता समूहों व उद्योगों सबंधित वर्तमान नीतियों के प्रति जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सीमा धूमल, अध्यक्षा अर्चना जैन, मोना मोंगिया, अमनदीप शेरगिल, रमन जज, प्रीति सेठी, मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख विक्रान्त शर्मा, पंजाब के महासचिव प्रदीप मोंगिया व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती बालोतरा के भारती भवन का आज होगा उदघाटन

October 14, 2024

लघु उद्योग भारती बालोतरा द्वारा अम्बे वैली पार्क में भारती भवन का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय संस्था लघु उद्योग भारती की देशभर में हजारों इकाइयां है। इसका इकाई स्तर पर संपूर्ण देश में प्रथम भवन बालोतरा में बनकर पूर्ण हो गया है। जिसका उद्घाटन आज विजयादशमी के अवसर पर होगा । बालोतरा अध्यक्ष प्रवीण महाजन ने बताया कि भारती भवन का उदघाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी के कर कमल द्वारा होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम जी ओझा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश जी चौधरी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड, जोधपुर आंचल अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, भवन निर्माण समिति संयोजक पटौदी नरेश, सीईटीपी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा समेत सभी उद्यमी उपस्थित रहेंगे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please