News

Featured News

All News

महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया

October 7, 2024

लघु उद्योग भारती की पाली महिला इकाई की ओर से 2 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन महावीर नगर स्थित मरुधर केसरी भवन में 3 अक्टूबर को किया गया।

इस दौरान लघु उद्योग भारती की पाली महिला इकाई की अध्यक्ष नेहा मेहता ने बताया कि प्रदर्शनी में 61 स्टॉल लगी हुई हैं। इनमें रेडीमेड गारमेंट्स, डेकोरेशन, कॉस्मेटिक ज्वैलरी, सौन्दर्य सामग्री, खाखरे-पापड़, केक, जूतियां जैसी स्टॉल शामिल हैं। पाली सहित जोधपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, ब्यावर, अजमेर से भी कई ग्रुप यहां स्टॉल लगाने पहुंचे। इस दौरान लघु उद्योग भारती की इस प्रदर्शनी और मेले में आशा भूतडा, रेनू बम्ब, नेहा मेहता, भारती गुप्ता, खुशबू दुबे, सुनयना भंसाली, अनीता पारख, शीतल शॉपिंग की। दाधिच, वर्तिका गोयल, दिव्या गोयल, सरोज सांड, हीना राजपुरोहित सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

प्रदर्शनी और मेले का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, टीम का स्वागत

लघु उद्योग भारती पाली की महिला इकाई को और मेले का गुरुवार ओर से स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी को कलेक्टर एलएन मंत्री और उनकी पत्नी ने अवलोकन किया। प्रत्येक महिला उद्यमी से उनके द्वारा कुटीर व लघु उद्योग के माध्यम से बनाए जा रहे उत्पादों को देखकर उनकी सराहना की। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली ने भी सभी महिला उद्यमियों से उनके उत्पाद व उनके उद्योग के बारे में जानकारी ली। मेले में जोधपुर लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी के नेतृत्व में आई टीम का पाली महिला इकाई के सदस्यों ने स्वागत किया। विभिन्न प्रकार के उत्पादों को देखने पाली शहर की महिलाओं की दिनभर भीड़ लगी रही।

लघु उद्योग भारती संगठन के विचारों को लेकर सरकार काम कर रहीः सांसद

October 7, 2024

सुबह प्रकाश, छिंदवाड़ा।

सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रवादी संगठन है और आज पूरे देश में बड़ी संख्या में लघु उद्योग भारती के सदस्य जुड़ रहे हैं हम जहां भी जाते हैं बातचीत होती है तो संगठन का नाम आता है सीआईआई में सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लघु उद्योग भारती की बात हुई सांसद ने कहा कि आज जो देश में माहौल है वह हर किसी के मन में राष्ट्र प्रथम है और लघु उद्योग भारतीय संगठन भी राष्ट्रीय को लेकर चल रहा है उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन के विचार को लेकर सरकार काम कर रही है, पिछले 10 वर्षों आर्थिक परिवर्तन आया है पहले हम दुनिया में 14 नंबर पर थे आज टॉप 5 में आ गए हैं और लघु उद्योग भारती के विचारों पर हम आने वाले समय में टॉप 3 में आएंगे।

सांसद ने कहा कि देश में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का माहौल है इन उद्योगों की परेशानी दूर करने में लघु उद्योग संगठन आगे है, जिला स्तर पर हो प्रदेश स्तर या राष्ट्रीय स्तर पर लघु उद्योग भारती हमारे व्यवसाय और हमारे उद्योगों की समस्या को दूर करने वाला है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी ने कहा कि लघु उद्योग सम्मेलन में 24 जिलों के उद्यमी उपस्थित हुए हैं, 30 वर्ष स्थापना के हो गए हैं, लघु उद्योग भारती का उद्देश्य उद्योगों

लघु उद्योग भारती के माध्यम से राष्ट्र का उद्धार करना और परम वैभव पर देश को ले जाना है।

उद्यमी सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक मनोज जैन, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह नैयर उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिला लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई का प्रतिनिधिमंडल

October 3, 2024

लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राजेश गुप्ता, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला, राकेश अग्रवाल और अतुल गर्ग शामिल रहे। इन्होंने फार्मा उद्योगों को आ रही परेशानियों का मांग पत्र सौंपा। नड्डा ने उद्यमियों की बात को सुना और उन्हें इस पर विस्तृत चर्चा करने के लिए जल्द दिल्ली बुलाने का आश्वासन दिया। संजय सिंगला ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने शेड्यूल-एम को लेकर उद्यमियों की मांगों के अनुरूप हल निकालने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष घनश्याम ओझा और महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता और जेपी नड्डा के बीच जल्द ही दिल्ली में बैठक होने की उम्मीद है।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

October 3, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए बीस अक्टूबर को जोधपुर में प्रस्तावित राइजिंग राजस्थान के अन्तर्गत इन्वेस्टमेन्ट समिट के बारे में जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में विजयनगर के अध्यक्ष प्रभुदयाल मिर्धा ने घड़साना इकाई के 25 सदस्यों के सदस्यता चेक भेंट किए। इस मौके पंकज भण्डारी, राजेन्द्र सालेचा, थानाराम चौधरी, पूनमचन्द तंवर, रवि गुप्ता, शिल्पा अग्रवाल, बिन्दू जैन, मृदुल सालेचा, हितेन्द्र राठी, लोकेश परिहार व पंकज बाहेती उपस्थित थे। संचालन पंकज लोढा ने किया।

स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी 4 अक्टूबर से आयोजित होगी

October 3, 2024

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के जयपुर अंचल की महिला इकाई जयपुर की तरफ से तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 4 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। यह जानकारी लघु उद्योग भारती के जयपुर स्थित कार्यालय सेवा सदन में सोमवार को हुई प्रेसवार्ता में इकाई की अध्यक्षा प्रतिमा नैथानी और सचिव सारिका त्रिपाठी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली यह हस्तशिल्प प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में राजस्थान समेत अन्य राज्यों की महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा सहित महिला इकाई के सभी पदाधिकारी व एक्जीबिटर्स और सदस्य उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष संगोष्ठी भी रखी जाएगी। यह प्रदर्शनी बीट्वी और बीटूसी तर्ज पर सभी व्यापारियों के लिए नई संभावनाएं उपलब्ध कराएगी।

लघु उद्योग भारती संगठन के विचारों को लेकर सरकार काम कर रहीः सांसद

October 1, 2024

सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रवादी संगठन है और आज पूरे देश में बड़ी संख्या में लघु उद्योग भारती के सदस्य जुड़ रहे हैं हम जहां भी जाते हैं बातचीत होती है तो संगठन का नाम आता है सीआईआई में सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लघु उद्योग भारती की बात हुई

सांसद ने कहा कि आज जो देश में माहौल है वह हर किसी के मन में राष्ट्र प्रथम है और लघु उद्योग भारतीय संगठन भी राष्ट्रीय को लेकर चल रहा है उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन के विचार को लेकर सरकार काम कर रही है, पिछले 10 वर्षों आर्थिक परिवर्तन आया है पहले हम दुनिया में 14 नंबर पर थे आज टॉप 5 में आ गए हैं और लघु उद्योग भारती के विचारों पर हम आने वाले समय में टॉप 3 में आएंगे।

सांसद ने कहा कि देश में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का माहौल है इन उद्योगों की परेशानी दूर करने में लघु उद्योग संगठन आगे है, जिला स्तर पर हो प्रदेश स्तर या राष्ट्रीय स्तर पर लघु उद्योग भारती हमारे व्यवसाय और हमारे उद्योगों की समस्या को दूर करने वाला है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी ने कहा कि लघु उद्योग सम्मेलन में 24 जिलों के उद्यमी उपस्थित हुए हैं, 30 वर्ष स्थापना के हो गए हैं, लघु उद्योग भारती का उद्देश्य उद्योगों के माध्यम से राष्ट्र का उद्धार करना और परम वैभव पर देश को ले जाना है।

उद्यमी सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक मनोज जैन, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह नैयर उपस्थित थे।

'लघु उद्योग की समस्याओं के निदान का होगा प्रयास'

October 1, 2024

लघु उद्योग भारती के पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी ओमप्रकाश मित्तल ने लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार से जुड़ी सभी समस्याओं और सुझावों को लिखित रूप में केंद्रीय कार्यालय को भेजने का अनुरोध किया तथा आश्वस्त किया कि ऐसे सभी विषयों के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता से प्रयास किया जाएगा। इंदर अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती को झारखंड में मजबूत बनाने और विस्तार देने के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया। समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

चैंबर भवन में रविवार को लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में ओमप्रकाश मित्तल एवं राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रांत प्रभारी इंदर अग्रवाल ने ये बातें कही। बैठक में झारखंड चैंबर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परेश गट्टानी एवं चैंबर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार छापडिया ने स्वागत उद्बोधन करते हुए उद्योग जगत की कुछ वर्तमान समस्याओं की भी चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से लेट डिलीवरी क्लाज के अंतर्गत 10 प्रतिशत कटौती को कम कर दो प्रतिशत करने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल ने चार उद्यमी अमन चौरसिया, किशोर मंत्री, संदीप जाजोदिया और बिजय चौधरी को लघु उद्योग भारती की सदस्यता दिलाई। सभा में चारों ही नए सदस्यों का संगठन में स्वागत किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित केडिया, सदस्य सुनिल अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सत्यप्रकाश पांडे, प्रकाश हेतमसरिया, चैंबर के महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सदस्य अजय कुमार दधीच, मधुसूदन अग्रवाल, लाल बाबू सिंह पटेल एवं आशा सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्यमियों को स्थानीय के साथ वैश्विक बाजार उपलब्ध कराता है 'ओएनडीसी'

October 1, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान एवं हस्तशिल्प विकास आयोग व जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के सहयोग से लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिये सेंलिग नेटवर्क प्लेटफॉर्म, ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है। इन युवाओं के डीएनए मे उद्यमिता है। ऐसे में उद्यमिता को निखारने के लिए ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क सहायक सिद्ध होगा। आईआईटी के निदेशक अविनाश कुमार अग्रवाल ने वर्चुअल संदेश में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से अपने व्यवसाय को स्थानीय बाजारों के साथ साथ वैश्विक बाजार मे उपलब्ध करवा सकते है। आईआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेकटेंश मूर्ति ने कहा कि यह एक ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो कि विभिन्न विक्रेताओं, ग्राहको और सेवाप्रदाताओ को एक ही स्थान पर जोडता है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की उपनिदेशक पूजा मेहरा सुराणा ने लघु व सूक्ष्म उद्योगों के बारे मे जानकारी दी। हस्तशिल्प विकास आयोग के सहायक निदेशक किरण वी एन ने ऑनलाईन पोर्टल पर उद्यमियों को उत्पाद बेचने के गुर बताये। ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स से ईशांक बंसल व उद्यमवेल से सचिन कोरला ने जानकारी दी। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुरेशकुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन, मनीष माहेश्वरी, श्रीमती नलिनी बंसल, श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, प्रीति कौर, साहानिका बनर्जी, श्रीमती निधी सिंह, श्रीमती भावना मोटवानी व श्रीमती भावना शर्मा उपस्थित रहे। मोली मॉडन ने आभार जताया। संचालन महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने किया।

जीएसटी पंजीकरण का लगाया शिविर

October 1, 2024

लघु उद्योग भारती बरेली इकाई द्वारा जीएसटी विभाग के साथ संयुक्त रूप से जीएसटी पंजीकरण का शिविर पीलीभीत बाइपास मार्ग पर कुमार कान्ठ कृति परिसर में लगाया गया। शिविर के प्राराम मे अध्यक्ष उन्मुका सम्भव शील ने सभी का स्वागत किया। वहीं उपस्थित व्यक्तियों से अपने छोटे छोटे व्यवसाय हेतु भी जीएसटी पंजीकरण कराने को कहा। जीएसटी से आये असिस्टेंट कमिसर दिनेश शुक्ला ने जीएसटी पंजीकरण के लाभ, उपयोगिता, बीमा लाभ आदि के विषय में बताया। शिबिर में ही लगभग 10 पंजीकरण हुए। जीएसटी से राज्य कर अधिकारी शुभम सिंह ने भी विषय पर प्रकाश डाला। कुमार कान्ठ कृति के अरविन्द बन्सल ने बन-द्वारा प्राप्त किये गये स्वंम के लाभ बताये। संस्था के महा सचिव आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये वन अधिकारियों को पंजीकरण में और भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। ब्रिकिट में संस्था को ओर से शुभम अग्रवाल, निशांत, शशांक, शरद आदि की उपस्थिति रही।

लघु उद्योग दमोह इकाई की बैठक संपन्न, सेवंत गुजराती बने अध्यक्ष

September 27, 2024

मंगलवार को नगर में लघु उद्योग इकाई का 28 सदस्यों के साथ दमोह की टोली का गठन संपन्न हुआ । जिसमें संभाग अध्यक्ष अनिल वासवानी की मौजूदगी में दमोह इकाई बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला आरएसएस के जिला कार्यवाह कमलेश पटेल, प्रचारक भैयन्न कुमार व सुधीर सिंघई मंचासीन रहे। बैठक में व्यापारियों के हितों को लेकर अनेक विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा दमोह जिले में उद्योग की एक नई क्रांति लाने के लिए जिला स्तर के उद्योगपति एवं व्यवसायियों का एकत्रीकरण हुआ। बैठक के पश्चात इकाई के पदाधिकारियों के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें सेवंत गुजराती को जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में लघु उद्योग जगत के विषय पर चर्चा की गई। जिसके दमोह इकाई के नवीन दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में दमोह इकाई का अध्यक्ष सेवंत गुजराती को नियुक्त किया गया। दमोह इकाई के उपाध्यक्ष पद पर मनोरमा रतले, उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल को नियुक्त किया गया। वहीं सचिव पद पर दिलेश चौधरी, एवं संयुक्त सचिव के पद पर सचिंद्र जैन को एवं कोषाध्यक्ष पंकज अरोड़ा को और सहसचिव के पद पर गौरव अरिहंत को नियुक्त किया गया।

भवानी मंडी के दिल्ली मुंबई एट लेन से जुड़ने की उम्मीद जागी

September 24, 2024

आज एन एच आई के अधिकारियों ने भवानी मंडी शहर के लिए प्रस्तावित दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सातल खेड़ी के यहां से एंट्री पॉइंट देने के लिए स्थान का अवलोकन किया लघु उद्योग भारती के स्थानीय अध्यक्ष गोविंद बिरला ने बताया लघु उद्योग भारती केअखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश गुप्ता से पिछले समय स्थानीय लघु उद्योग भारती ने भवानी मंडी शहर को दिल्ली मुंबई एट लाइन का एंट्री पॉइंट एवं वहां से भवानी मंडी तक लिंक रोड दिलवाये जाने की मांग की थी इसके लिए लघु उद्योग भारती के प्रीतपाल सिंह गोविंद बिड़ला एवम प्रकाश गुप्ता सीए अन्य पदाधिकारियों ने प्रकाश गुप्ता के सानिध्य में सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी इस प्रक्रिया में आज हमें एन एच आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अधिकारी संदीप अग्रवाल ने अवगत करवाया कि भवानी मंडी को एंट्री पॉइंट दिलवाने की जगह का अवलोकन करने के लिए एक टीम डिप्टी मैनेजर योगेश बराड़, अभिमन्यु सिंह हाड़ा एन एच हाईवे कोटा एवम अखिलेश बिरला हाईवे इंजीनियर एल एन मालविया इंफ्रा कंस्ट्रक्शन भोपाल सातल खेड़ी पहुंच रहे है आप लोग भी वहां जाकर उन्हें मौका स्थिति एवं भवानी मंडी की मांग से अवगत करवा देवे। इसकी पालना में स्थानीय लघु उद्योग भारती के प्रीतपाल सिंह, कमल सुरेका गोविंद बिड़ला, प्रकाश गुप्ता सीए मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर भवानी मंडी को एट लाइन का एंट्री पॉइंट की आवश्यकता पर बल दिया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please