लघु उद्योग दमोह इकाई की बैठक संपन्न, सेवंत गुजराती बने अध्यक्ष
मंगलवार को नगर में लघु उद्योग इकाई का 28 सदस्यों के साथ दमोह की टोली का गठन संपन्न हुआ । जिसमें संभाग अध्यक्ष अनिल वासवानी की मौजूदगी में दमोह इकाई बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला आरएसएस के जिला कार्यवाह कमलेश पटेल, प्रचारक भैयन्न कुमार व सुधीर सिंघई मंचासीन रहे। बैठक में व्यापारियों के हितों को लेकर अनेक विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा दमोह जिले में उद्योग की एक नई क्रांति लाने के लिए जिला स्तर के उद्योगपति एवं व्यवसायियों का एकत्रीकरण हुआ। बैठक के पश्चात इकाई के पदाधिकारियों के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें सेवंत गुजराती को जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में लघु उद्योग जगत के विषय पर चर्चा की गई। जिसके दमोह इकाई के नवीन दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में दमोह इकाई का अध्यक्ष सेवंत गुजराती को नियुक्त किया गया। दमोह इकाई के उपाध्यक्ष पद पर मनोरमा रतले, उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल को नियुक्त किया गया। वहीं सचिव पद पर दिलेश चौधरी, एवं संयुक्त सचिव के पद पर सचिंद्र जैन को एवं कोषाध्यक्ष पंकज अरोड़ा को और सहसचिव के पद पर गौरव अरिहंत को नियुक्त किया गया।

