News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती ने किया श्रमिकों का सम्मान

September 24, 2024

लघु उद्योग भारती बिरला नगर ईकाई ने विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में 16 श्रमिकों को शॉल, श्रीफल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव सोबरन सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्रीमती शेफाली कौशिक मध्य भारत, संयुक्त सचिव संजीव कुचिया थे। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राय थे। संचालन सचिव संजय धवन ने किया। आभार संयुक्त सचिव कैलाश बलेचा ने माना। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश मित्तल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, संयुक्त सचिव कैलाश बलेचा, सह सचिव अभय गर्ग, वरिष्ठ शिव कुमार सिंधी, पंकज शर्मा, अनूप अग्रवाल, आनंद प्रकाश आदि उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान:

सम्मानित होने वाले राजकुमार शर्मा, प्रभुदयाल, महेश गोड़, राजवीर सिंह, मायाराम गोड़, गणपत राम, नाथूराम खरे, विनदादिन प्रजापति, बहादुर सिंह यादव, प्रमोद दत्त, अरबाज खान, जोधाराम, मीना कुमारी, श्रीमती राधा तोमर, भगवती बाई, रामप्यारी बाई शामिल हैं।

उद्यमी सम्मेलन; महिलाओं ने संभाला मैनेजमेंट

September 24, 2024

भीलवाड़ा | राजस्थान उद्यमी सम्मेलन- 2024 में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने कई क्षेत्र में मैनेजमेंट संभाला। महिला इकाई ने राजस्थान से 160 औद्योगिक क्षेत्र से आए उद्यमियों का स्वागत व रजिस्ट्रेशन किया। स्नेहलता मेलाना, रीता गोयल, आशा अग्रवाल, उर्मिला सोनी, गुड्डी काबरा, मधु अग्रवाल, नीता गर्ग, सुनीता झंवर, ज्योति महेश्वरी का योगदान रहा। सम्मेलन के तीनों सत्र का संचालन महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने किया। संचालन में सहयोगी शिखा अग्रवाल, शशि काबरा रहीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत महिला इकाई सचिव नीता बंसल, मानकंवर काबरा, सुमित्रा हुरकट, रेखा इनानी ने किया। भिवाड़ी, जयपुर, अलवर, उदयपुर महिला इकाई की ओर से स्वयंसिद्धा मेले के लिए पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। सरोज कोगटा, मधु कोगटा, ममता चालना, मंजू न्याति, अंजना तोषनीवाल, गीता काबरा, संगीता काकानी आदि का योगदान रहा।

जोरहाट में लघु उद्योग भारती का सेमिनार

September 24, 2024

सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की शोणितपुर इकाई द्वारा एमएसएमई (लीन) पर जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन जोरहाट के पुलिबर स्थित जानकी फर्म एवं रिर्सोट में शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभा की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा तथा मां भारती की तस्वीर के आगे द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसमें लघु उद्योग भारती (एलयूबी) की जोरहाट इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल काबरा, एनसीपी के डिप्टी डायरेक्टर सुब्रा शील, एमएसएमई तेजपुर ब्रांच के हेड आशीष पाधी, एमएसएमई डीएफओ गुवाहाटी से अजय मीणा तथा जोरहाट डीआईसी के जीएम गौतम देवनाथ ने भाग लिया। इस सभी को मंचासीन कराया गया। मंच का शुरुआत संगठन मंत्र से हुआ। एमएसएमई (लीन) पर आयोजित सेमिनार पर विस्तृत व्याख्यान एनसीपी के डिप्टी डायरेक्टर सुन्ना शील ने दिया। इसमें उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उत्पादन लागत को कम करने और ऐसा कैसे किया जाए पर जापान का तकनीकी का उदाहरण देते हुए बारीक जानकारी दी। सवाल जवाब सत्र में एलयूबी के प्रांतीय संयुक्त सचिव एवं सेमिनार संयोजक विकास अग्रवाल ने भाग लिया। स्वागत भाषण जोरहाट इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने दिया। वहीं धन्यवाद प्रस्ताव परियोजना संयोजक सीए सौरभ साहेवाला ने दिया। नागरमल रतावा ने मंच का संचालन किया।

इस सेमिनार में जोरहाट के अलावा देरगांव, गोलाघाट तथा सरुपथार से बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। लघु उद्योग भारती की जोरहाट इकाई के सचिव रविश गिनोड़िया तथा कोषाध्यक्ष अजीत करनानी ने सेमिनार को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

लघु उद्योग भारती का सम्मेलन आज

September 23, 2024

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा

लघु उद्योग भारती का राजस्थान प्रदेश क्षेत्रीय सम्मेलन-2024 शनिवार दोपहर 3:30 बजे टाउन हाल में होगा। इसमें वित्त एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा व उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई शामिल होंगे।

प्रभारी रविंद्र जाजू ने बताया कि प्रदेश के 150 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी सम्मेलन में आएंगे। सम्मेलन में टेक्सटाइल पार्क, राजस्थान में उद्योगों के लिए बिजली दर, सौर ऊर्जा व रिप्स आदि विषयों पर चर्चा होगी। विचार विमर्श के बाद उद्योगों की समस्या, विस्तार व समाधान को सरकार के समक्ष रखेंगे। साथ ही उद्योगों की स्थानीय आवश्यकता भी रखी जाएगी। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालर, प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा, आरसीएम के चेयरमैन तिलोक चंद छाबड़ा, ओस्तवाल ग्रुप के चेयरमैन पंकज ओस्तवाल सहित कई उद्यमी शामिल होंगे। सम्मेलन में सहभागी बनने के लिए जारी ऑनलाइन पंजीयन लिंक पर बड़ी संख्या में पंजीयन हो रहे हैं। कार्यक्रम तैयारी में इंफ्रा में सुरेश कोगटा व कमलेश जैन, संचालन में पल्लवी लड्डा व सुमित जागेटिया, मंच व्यवस्था में गिरीश अग्रवाल, पुनीत सोनी सहित राजकुमार मेलाना, संजीव चिरानिया, महेश हुरकट, अजय मुंदड़ा, शंभू प्रसाद काबरा, अजय अग्रवाल, रामप्रकाश काबरा हरगोविंद सोनी, बालकृष्ण काबरा, रामरतन जागेटिया, अनूप बागड़ोडिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमित जालान व सुनील मेहता सहित महिला इकाई प्रयासरत है।

लघु उद्योग भारती की बैठक में अघोषित विद्युत कट सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर हुई चर्चा

September 23, 2024

श्रीगंगानगर। लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर इकाई की बैठक अध्यक्ष गौरव बगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। रीको स्थित राज जीरा फैक्ट्री परिसर में हुई इस बैठक में उद्यमियों के हित में विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी सत्यनारायण रत्तीवाल ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए रविन्द्र यादव ने बीज प्रोड्युसर्स के समक्ष आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष गौरव बगड़िया ने कित्रू उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की तथा रीको में बार-बार लग रहे विद्युत कट पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के 6 उत्सवों में से एक उत्सव 17 सितम्बर, मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सचिव चन्द्रशेखर गौड़ ने प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से 21 सितम्बर, शनिवार को प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर अधिकाधिक संख्या में लेकर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात् तय किया गया कि सम्बन्धित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी।

इस अवसर पर संरक्षक राजेश सचिव चन्द्रशेखर गौड़, जैन, इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योग बिहार अध्यक्ष सत्यप्रकाश खेमका, आकाश नागपाल, उमेशजी, आनंद टाक, गौरव बक्शी, ऋभ जैन, रविन्द्र यादव, सचिन गोयल, सत्यनारायण रत्तीवाल सहित लघु उद्योग भारती पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में सचिव चन्द्रशेखर गौड़ ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम हुआ

September 19, 2024

लघु उद्योग भारती अलवर मुख्य एवं महिला इकाई की ओर से विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शशांक इंजीनियरिंग में विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जो औद्योगिक विकास और इंजीनियरिंग प्रगति के प्रतीक माने जाते हैं। महासचिव शशांक झालानी और महिला इकाई की अध्यक्ष शिवानी यादव ने बताया कि मशीनों और इंजीनियरिंग उत्पादों की भी पूजा की गई, ताकि औद्योगिक गतिविधियां सफलता के साथ संचालित हो सकें। इस आयोजन का कर्मवीर यादव, शशि यादव, शशांक यादव और शिवानी यादव ने किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रसादी का वितरण किया, जिससे कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी में प्रसन्नता का माहौल रहा। इधर शहर में मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के जिला अध्यक्ष रूपचंद के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लालाराम, सीताराम, चंद्रभान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशीराम, राजेंद्र, श्रीचंद, गुलशन, यादराम, रामहरि, रोशनलाल, धनश्याम आदि मौजूद रहे। इस मौके पर समाज के लोगों को प्रसादी वितरित की गई।

भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर बैठक की, श्रमिकों के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया

September 19, 2024

भास्कर न्यूज | नावांसिटी

शहर में एक फार्म हाउस पर मंगलवार को लघु उद्योग भारती की नावां इकाई ने सामूहिक रूप से भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। नावां इकाई के अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव दीपक अग्रवाल, संरक्षक नवरंगलाल अग्रवाल, उद्योगपति चंद्रशेखर साबू ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इसके पश्चात नावां इकाई ने बैठक शुरू की। अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि हमारे उद्योगों को चलाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी श्रमिक होते है। उद्योगों में उत्पाद की गुणक्ता, उत्पाद की लागत व तीव्र उत्पादन में श्रमिकों की विशेष भूमिका रहती है। हमारी पूंजी, हमारी उद्यमिता व श्रमिकों का श्रम मिलकर ही हमारे उद्योग सुचारू रूप से चलते है। इसके पश्चात केन्द्र स्तर की बैठकों में हमारे श्रमिकों की सराहना और सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित उद्योगों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन समस्याओं के समाधान पर सभी सदस्यों ने आपस में चर्चा की।

बैठक में नमक उद्यमी राजकुमार पुरोहित, किशन चौधरी, गुदडमल लढा, निर्मल माटोलिया, इंदर किलका, बसंत अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक 5 में चन्द्रशेखर साबू ने चक्की पाट उद्योग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने करप की नावां की पहचान नमक से पहले चक्की पाट से है। इस उद्योग को बढ़ावा देना भी आवश्यक है।

नवरंग लाल अग्रवाल ने नमक उत्पादन में कई वर्षों से चल रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा की नावां नमक इकाइयों में बोरवेल करवाना चोरी माना जाता है। प्रशासन की और से नमक उत्पादन इकाइयों की जमीनों का कन्वर्जन नहीं किया जा रहा है। हमें इन समस्याओं के समाधान का भी प्रयास करना चाहिए। बैठक में अंत में अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आपसी सहयोग के साथ कार्य करने की बात कही।

लघु उद्योग भारती भवन के लिए एक रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से भूखंड आवंटित

September 18, 2024

ब्यावर | औद्योगिक नगरी ब्यावर के लिए शनिवार का दिन शुभ रहा। उद्योग हित-राष्ट्र हित की अवधारणा से लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिए काम कर रहे सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की ब्यावर शाखा को स्वयं के कार्यालय के लिए 500 वर्ग मीटर की भूमि आवंटित की गई।

व्यावर इकाई अध्यक्ष सचिन नाहर ने बताया कि में ब्यावर इकाई को इकाई के स्थानीय कार्यालय के निर्माण के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि न्यूनतम दर एक रुपए प्रति वर्ग मीटर पर रीको लिमिटेड की ओर से रीको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय, ब्यावर में आवंटित की गई। इंस भूमि का लीज डीड पंजीयन ब्यावर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय खंडेलवाल, जिला प्रभारी दीपक कुमार झंवर, पालक अधिकारी प्रकाश अंबुरे, ब्यावर इकाई अध्यक्ष सचिन नाहर, सचिव विजय मेहता, इकाई उपाध्यक्ष गगन भारद्वाज, जय आनंदानी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि यह आवंटन यूनिट की गतिविधियों को और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद करेगा।

इस नए कार्यालय के माध्यम से, लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई अपने सदस्यों और उद्यमियों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेगी। यूनिट के सदस्यों को विभित्र प्रकार की सुविधाएं और सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को और अधिक प्रभावी ढंग से चला सकें।

सचिव विजय मेहता ने इस अवसर पर रीको पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आवंटित हुए एक भूखंड पर शीघ्र ही एक आकर्षक और विशाल कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यालय निर्माण के लिए शीघ्र ही निर्माण समिति की घोषणा की जाएगी।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई पाली लगाएगी दो दिवसीय फेयर

September 18, 2024

लघु उद्योग भारती, पाली की महिला इकाई महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद को प्रोत्साहन एवं मार्केटिंग मिल सके इस उद्देश्य से दो दिन का स्वयंसिद्धा फेयर आगामी 2 व 3 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सचिव भारती गुला ने बताया कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय व्यापी संगठन है एवं स्वयंसिद्धा के नाम से पूरे देश में अलग- अलग जगह इस प्रकार के फेयर लगाए जाते हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहन देना है। पाली में भी लगाए जाने वाले इस फेयर में 75 के लगभग महिला लघु उद्यमी इस में अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेगी। इसमें पानी के अतिरिक्त जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, राजसमंद से भी अनेक महिलाएं जो अलग-अलग तरह के आइटम बनाती है, वह यहां पर स्टॉल लगाने आएगी।

अध्यक्ष नेहा मेहता ने बताया कि इस फेयर की तैयारी में नि कोषाध्यक्ष खुशबू दुबे, संरक्षक अंजना सराफ, आशा भूतडा, रेनू बम्ब सहित हिन राजपुरोहित प्रज्ञा मेहता, संगीला सेमलानी, दिव्या गोयल, कविता लश्करी, अनीता पारख, वृतिका गोयल, मधु लोड, रुचि पारख, शीताल दाधीच, निकिता जैन, दीपा गुलेच्छा, डिंपल मेहता, सुनयना भंसाली, सहित अनेक सदस्य तैयारी में लगी हुई है।

लघु उद्योग भारती विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगी : अरविंद धूमल

September 18, 2024

देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती सृजन के देवता विश्वकर्मा जी की जयंती 17 सितम्बर (मंगलवार) को राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगी। यह जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने कहा कि उद्योगों को चलाने में श्रमिक अरविंद धूमल। महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामूहिक समरसता को भी बढ़ावा देता है, इसलिए उद्यमियों द्वारा श्रिमकों के साथ भगवान विश्वकमां जयंती की सामूहिक पूजा-अर्चना तथा प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था के साथ साथ अपने उद्योगों के अच्छे और उत्कृष्ट श्रमिकों का सम्मान, उनके मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने या पुस्तकें, वर्दी उपलब्ध कराने में सहायता, श्रमिकों और उनके परिवार के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please