News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती दूदू ईकाई की आवश्यक बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती दूदू इकाई का गठन सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालुखुर्द मे स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लघु उद्योग के अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद रहे। मीटिंग में इकाई संरक्षक रामअवतार अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, अध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार, उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह, कमल खेतान, महासचिव आशीष अग्रवाल, संयुक्त सचिव पंकज, कोषाध्यक्ष कैलाश राठी तथा कार्यकारिणी सदस्य रतन सिंह, अभिषेक शाह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठनमंत्री प्रकाश चंद ने बताया कि दूदू जिले मे इकाई के गठन होने के पश्चात यहां के उद्योगों का विकास करने के लिए जो समस्या आ रही है उनका निराकरण करने में यह इकाई मिल का पत्थर साबित होगी। नव नियुक्त अध्यक्ष विश्वनाथ पोद्दार ने बताया कि यहां के उद्योगों को अनेक अनेक प्रकार की कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। जिनमे प्रमुख रुप से पर्यावरण से जुड़े कचरा संग्रहण की व्यवस्था नहीं होना, पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्योग में आने जाने के लिए सड़कों की व्यवस्था नहीं है, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं नए विद्युत कनेक्शन के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पास में पर्याप्त व्यवस्थाएं नही है, ईएसआरआईसी की डिस्पेंसरी कि कोई व्यवस्था नहीं है, अग्निशमन केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है। इन सब व्यवस्थाओं को करवाने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करके आंचल कार्यालय के संयुक्त प्रयासों से इस काम को पूरा करने के लिए कई बार लिखित में भी अवगत कराया जा चुका है।

झालावाड़ लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से स्वयंसिद्दा के पोस्टर का विमोचन

August 2, 2024

झालावाड़ लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से 10 और 11 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वयंसिद्दा मेले के पोस्टर का विमोचन सोमवार को कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया। यह मेला महिलाओं को अपने कार्य को पहचान देगा।

पूरे भारत वर्ष में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन किया जाता है। झालावाड़ में महिला इकाई का गठन फरवरी माह में किया गया और अगस्त में सभी महिलाओं के कार्य को और हुनर 'को एक नया आयाम देने के लिए स्वयंसिद्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्वयंसिद्धा में अभी तक 50 स्टॉल्स बुक हो चुकी है और इकाई द्वारा 60 स्टाल्स का लक्ष्य रखा गया है। जो भी महिला उद्यमी अपने व्यापार को एक नई पहचान देना चाहती है तो वह इस मेले में अपना स्टॉल रजिस्टर्ड करवा कर अपने व्यापार को एक नई ऊंचाई दे सकती हैं। इस मेले में मुंबई, सूरत, जयपुर, कोटा, रतलाम, रामगंज मंडी, झालावाड़ जैसी कई जगह से महिला उद्यमी अपनी स्टॉल्स लेकर पधार रही हैं। पोस्टर विमोचन के मौके पर अध्यक्ष शकुंतला जैन, सचिव जया गुप्ता, कोषाध्यक्ष मेघना जैन, उपाध्यक्ष रुचि तोदी, दीपशिखा अग्रवाल, स्वाति जैन, सुनीता रावत, श्वेता पाटनी, प्रीति तोदी, प्रिया विजय, दया भाटिया, निधि जैन, प्रीति अग्रवाल, नेहा गुप्ता, प्रियंका मित्तल उपस्थित रही।

लघु उद्योग भारती चौमूं की मासिक बैठक हुई आयोजित

July 31, 2024

रिंगस रोड स्थित मदन एग्रो पर लघु उद्योग भारती चौमूं की मासिक बैठक का आयोजन मदनलाल पवार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत की सबसे अहम इकाई मानी गई है लघु उद्योग भारती में 50 सदस्य पूर्ण हो चुके हैं इकाई के अध्यक्ष ने बताया हंसराज जांगिड़ ने बताया कि चौमू क्षेत्र की उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं का हम मासिक विवरण जयपुर प्रांत में भेज रहे हैं और जयपुर प्रांत के अधिकारियों के द्वारा हमारी सुनवाई भी की जा रही है हमारी मांग को भी स्वीकार किया गया और चौमू क्षेत्र में रिको क्षेत्र खोलने का भी आश्वासन दिया गया इकाई के सचिव आलोक जांगिड़ ने बताया की लघु उद्योग भारती उद्योगों के अलावा सामाजिक सरोकारों के कार्य भी करती है तथा चौमू क्षेत्र में उद्योगों के सामने बिजली की एन ओ सी की ओर कॉलोनीयो में चल रहे उद्योगों के सामने वहां काम करने में जो कोई भी समस्या थी उनको ध्यान में रखते हुए अभी पिछली प्रांत की मीटिंग में उन सभी समस्याओं का विवरण दिया गया तथा उच्च अधिकारियों के द्वारा हमें जल्दी ही समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया गया इकाई के वार्षिक प्रतिवेदन को सभी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर संयुक्त सचिव चौथमल कुमावत बाबूलाल जागिड़ मालीराम जांगिड़ राजकुमार सैनी नरेश कुमार जांगिड़ बिरधीचंद पवार हिमांशु जागिड़ नरेश जांगिड़ कमलेश राजोतिया दिनेश राजोतिया पप्पू यादव ललित कुमावतआदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती द्वारा वार्षिक सभा एवं उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन किया

July 31, 2024

लघु उद्योग भारती कानपुर संभाग की वार्षिक सभा एवं उद्यमी महासम्मेलन होटल डीएनजी ग्रैंड में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम दास ओझा जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी प्रदेश महामंत्री श्री भरत जी अलीगढ़ से श्री गौरव मित्तल जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स श्री आशीष बंसल जी ने नए बजट में आए हुए इनकम टैक्स एवं जीएसटी से पटी से संबंधित नए प्रावधानों की जानकारी उपस्थित उद्यमियों से साझा की। इसी प्रकार कार्यक्रम में भारत की बढ़ती हुई जीडीपी के अनुसार एचडीएफसी म्युचुअल फंड एवं आइसीआइसीआइ म्युचुअल फंड से आए हुए अधिकारियों ने उद्यमियों को नए निवेश के लिए आकर्षक फंडो की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती कानपुर संभाग, झांसी, एवं कन्नौज के लगभग 225 उद्यमियों ने भाग लिया। कानपुर संभाग के अध्यक्ष श्री अमन घई जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम दास ओझा जी के समक्ष लघु उद्योगों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने इन सभी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया एवं पूरा भरोसा दिया कि लघु उद्योग भारती की केंद्रीय इकाई इसे पूरी प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखकर जल्द से जल्द इसका निवारण करेगी। कार्यक्रम का संचालन श्री लाडली प्रसाद जी ने किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव श्री संदीप अरोरा जी ने दिया कानपुर संभाग से मण्डल अध्यक्ष सुशील मोहन टकरू, महामंत्री श्री संदीप अवस्थी, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, विपिन खुल्लर, अनुराग मालवीय, सलिल गुप्ता, पुनीत गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, अनुज गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

उद्यमियों को दी आयकर, जीएसटी के नए प्रावधानों की जानकारी

July 31, 2024

लघु उद्योग भारती कानपुर संभाग की वार्षिक सभा एवं उद्यमी महासम्मेल होटल डीएनजी ग्रैंड में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास ओझा , प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू प्रदेश महामंत्री भरत, गौरव मित्तल जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आशीष बंसल ने नए बजट में आए हुए इनकम टैक्स एवं जीएसटी से संबंधित नए प्रावधानों की जानकारी उपस्थित उद्यमियों से साझा की। इसी प्रकार कार्यक्रम में भारत की बढ़ती हुई जीडीपी के अनुसार एचडीएफसी म्युचुअल फंड एवं आइसीआइसीआइ म्युचुअल फंड से आए हुए अधिकारियों ने उद्यमियों को नए निवेश के लिए आकर्षक फंडो की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती कानपुर संभाग, झांसी, एवं कन्नौज के लगभग 225 उद्यमियों ने भाग लिया । कानपुर संभाग के अध्यक्ष अमन घई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओझा के समक्ष लघु उद्योगों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन सभी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया एवं पूरा भरोसा दिया कि लघु उद्योग भारती की केंद्रीय इकाई इसे पूरी प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखकर जल्द से जल्द इसका निवारण करेगी। कार्यक्रम का संचालन लाडली प्रसाद ने किया। संदीप अरोरा, संदीप अवस्थी, अजय गुप्ता, विपिन खुल्लर, अनुराग मालवीय, सलिल गुप्ता, पुनीत गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, अनुज गुप्ता उपस्थित रहे।

ओडीओपी से शहर के इंजीनियरिंग उद्योग को भी जोड़ा जाएः मधुसूदन

July 31, 2024

शहर के उद्यमियों ने एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शहर से चमड़ा और होजरी उद्योग के चयनित किए जाने के बाद इंजीनियरिंग उद्योग को भी योजना से जोड़ने की मांग की है।

लघु उद्योग भारती की ओर से शारदानगर स्थित एक होटल में आयोजित वार्षिक सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहर में इंजीनियरिंग उत्पाद के लगभग 395 उद्योग कार्यरत हैं। 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग सेक्टर में 1369.15 करोड़ का निर्यात भी हुआ है। ऐसे में इस सेक्टर को भी ओडीओपी में शामिल करें ताकि सेक्टर के साथ साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी और मजबूत हो।

वार्षिक सभा एवं उद्यमी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास ओझा, प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, प्रदेश महामंत्री भरत और गौरव मित्तल मौजूद रहे। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष बंसल ने नए बजट में आए हुए इनकम टैक्स एवं जीएसटी संबंधी नए प्रावधानों की जानकारी दी।

विभिन्न म्युचुअल फंड कंपनियों से आए हुए अधिकारियों ने निवेश के लिए फंड्स की जानकारी दी। अमन घई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास ओझा से लघु उद्योगों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इनमें उद्योगों पर लागू गृहकर को आवासीय गृहकर के समान करने, लघु उद्योग भारती की ओर से कौशल विकास केंद्र संचालन के लिए जमीन आवंटन आदि की समस्याएं बताई गई जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निवारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन लाडली प्रसाद ने किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव संदीप अरोरा ने दिया। इस दौरान हरेंद्र मूरजानी, संदीप अवस्थी, अजय गुप्ता, विपिन खुल्लर, अनुराग मालवीय, सलिल गुप्ता, पुनीत गुप्ता, श्रुति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

प्रदूषित पानी उपचारित करने की नीति की मांग

July 31, 2024

दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने जोधपुर में लघु उद्योग भारती कार्यालय में टेक्सटाइल उद्यमियों से चर्चा की। जोधपुर लघु उद्योग भारती कार्यालय में पाली, जोधपुर, बालोतरा, जसोल के उद्यमियों से संवाद कर समस्याएं सुनी। उनका व्यावहारिक समाधान निकालने का आश्वासन दिया। पाली से लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल के महामंत्री विनय बम्ब सहित संदीप मेहता, ज्ञानचंद श्रीमाल, लालचंद लसोड, महावीर मेहता, विकास बुबकिया, विकास श्री श्रीमाल, नरेंद्र गोलेछा, राजेंद्र सेठिया, मोहित चोपड़ा ने मुलाकात की। संयुक्त उपचार जल संयंत्र से उपचारित होने वाले पानी की पूरे देश में एक नीति बनाने की बात की गई।

Laghu Udyog Bharati organizes insightful internship for B.Com Students

July 31, 2024

A one day internship for final year B.Com students was organized by Laghu Udyog Bharati's State General Secretary, Aagam Jain, in collaboration with the Government SPMR College of Commerce. The – event took place at M/s Nature Fresh Foods, an industrial unit located in Gangyal, Jammu.

The workshop aimed to provide students with hands-on experience in automated bread and bak ery manufacturing proce sses. During their visit, the students were introduced to the concepts of good manufacturing practices (GMP) and good hygiene practices (GHP), crucial for maintaining quality and safety in food produc- tion. The automated facili ty showcased the latest technologies and methods used in commercial bak ing, sparking the students' interest in the various processes involved.

Aagam Jain empha sized the importance of practical knowledge and industrial exposure for students, which bridges the gap between theoreti cal learning and real-world application. The students showed great enthusiasm in learning about the com mercial baking processes, from mixing and kneading dough to baking and packaging the final products.

In addition to this event, Jain recently signed a Memorandum_ of Understanding (MoU) with Women College Gandhi Nagar. This agree ment aims to provide simi lar industrial experiences to students, enhancing their understanding and skills in various sectors.

The internship was a significant step towards empowering students with practical knowledge and skills, preparing them for future careers in the indus try. The students left with a deeper understanding of bakery operations and the various facets of automat ed manufacturing process es, eager to apply what they had learned in their studies and future profes sional endeavors.

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष बने संजय एवं महासचिव यशपाल

July 31, 2024

दरभंगा. लघु उद्योग भारती जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भिमसरिया की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योग भारती, अखिल भारतीय स्तर की सूक्ष्म व लघु उद्योग के क्षेत्र में सहयोग व कार्य करने वाला संगठन है. इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र की समस्या जैसे नाला, बिजली, सड़क के साथ-साथ बियाडा की समस्या से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया गया है. औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न समस्या को दूर करने की योजना बनी है. बैठक में नये जिलाध्यक्ष के रूप में तारा फूड पैकेजिंग के संचालक संजय कुमार व महासचिव के पद पर राघव इंडस्ट्रीज के संचालक यशपाल राघव को मनोनीत किया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद साहू, विजय राघव, भारत भूषण, तीक सर्राफ समेत दोनार औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी पवन मित्तल, केके झा, मुकेश कुमार, शैलेंद्र ठाकर, शक्ति शर्मा, अमित, मानी राज, राम सागर आदि उपस्थित थे.

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त का संवाद कार्यक्रम

July 29, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह टेक्सटाईल के उद्यमियो को संबोधित करेंगे। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया, 27 जुलाई शनिवार शाम 06:30 बजे से लघु उद्योग भवन के सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल एवं बिठूजा कपड़ा उद्योग का बहुत बड़ा हब है, जिसमे लगभग 2000 इकाईयां कार्यरत है। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री इन जिलों के टेक्सटाईल के उद्यमियों से विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे।

बजट से हर वर्ग का मिलगा लाभ : परगाल

July 29, 2024

केंद्रीय बजट राहत प्रदान करने वाला है। इससे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। यह बात लघु उद्योग भारतीय जेएंडके इकाई की केंद्रीय बजट पर हुई बैठक में अध्यक्ष प्रवीण परगाल ने कही। उन्होंने हर वर्ग के लिए बजट के समावेशी लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर ध्यान केंद्रित करते हुए आबादी के सभी वर्गों को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण के लिए बजट सराहनीय है। बजट विनिर्माण क्षेत्र में एमएसएमई के लिए एक क्रेडिट गारंटी योजना पेश करता है, जो उन्हें बिना किसी गारंटी के मशीनरी और उपकरण खरीदने की अनुमति देता सिय है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एमएसएमई के मूल्यांकन, क्रेडिट पात्रता मूल्यांकन को बढ़ाने और तेजी से ऋण मंजूरी के लिए इन-हाउस मूल्यांकन क्षमताओं का विकास होगा। बजट में एमएसएमई को समर्थन देने के लिए महत्वपूर्ण निवेश का भी प्रस्ताव है। इसमें तीन साल के भीतर छोटे व्यवसायों को सीधे ऋण प्रदान करने के लिए एमएसएमई समूहों में नई शाखाएं स्थापित करना शामिल है। ब्यूरो

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please