भवानी मंडी के दिल्ली मुंबई एट लेन से जुड़ने की उम्मीद जागी
आज एन एच आई के अधिकारियों ने भवानी मंडी शहर के लिए प्रस्तावित दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सातल खेड़ी के यहां से एंट्री पॉइंट देने के लिए स्थान का अवलोकन किया लघु उद्योग भारती के स्थानीय अध्यक्ष गोविंद बिरला ने बताया लघु उद्योग भारती केअखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश गुप्ता से पिछले समय स्थानीय लघु उद्योग भारती ने भवानी मंडी शहर को दिल्ली मुंबई एट लाइन का एंट्री पॉइंट एवं वहां से भवानी मंडी तक लिंक रोड दिलवाये जाने की मांग की थी इसके लिए लघु उद्योग भारती के प्रीतपाल सिंह गोविंद बिड़ला एवम प्रकाश गुप्ता सीए अन्य पदाधिकारियों ने प्रकाश गुप्ता के सानिध्य में सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी इस प्रक्रिया में आज हमें एन एच आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अधिकारी संदीप अग्रवाल ने अवगत करवाया कि भवानी मंडी को एंट्री पॉइंट दिलवाने की जगह का अवलोकन करने के लिए एक टीम डिप्टी मैनेजर योगेश बराड़, अभिमन्यु सिंह हाड़ा एन एच हाईवे कोटा एवम अखिलेश बिरला हाईवे इंजीनियर एल एन मालविया इंफ्रा कंस्ट्रक्शन भोपाल सातल खेड़ी पहुंच रहे है आप लोग भी वहां जाकर उन्हें मौका स्थिति एवं भवानी मंडी की मांग से अवगत करवा देवे। इसकी पालना में स्थानीय लघु उद्योग भारती के प्रीतपाल सिंह, कमल सुरेका गोविंद बिड़ला, प्रकाश गुप्ता सीए मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर भवानी मंडी को एट लाइन का एंट्री पॉइंट की आवश्यकता पर बल दिया।

