News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती ने झिवाना: गांव में पौधरोपण किया

July 29, 2024

लघु उद्योग भारती चौपानको इकाई ने शिवाना गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय व पीएचसी में पौधरोपण किया। इसके साथ ही झिवाना गांव में मोक्षधाम व कब्रिस्तान में लगाने के लिए ग्रामीणों को पौधे वितरित किए। राजकीय माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों व गांव के प्रमुख लोगों ने मिलकर पौधे लगाए। साथ ही प्रत्येक बच्चे को पांच पौधे वितरित किए। पौधों को देखभाल के लिए अध्यापकों व ग्रामीणों ने जिम्मेदारी ली। इस मौके पर लघु उद्योग भारती इकाई से संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विवेक जैन, विमल पंडित, महिपाल गर्ग, अनूप केडिया, नरेश जांगिड़, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, सरपंच शौकत अली, नंबरदार हनीफ, बाबूलाल, आजाद, खुर्शीद, पंकज गोयल, धर्मवीर, शौकत अली आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन 4 अगस्त को सूरत में

July 29, 2024

आरएसएस के औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन 4 अगस्त को सिरवी समाज वाडी सूरत में रखा जाना तय हुआ है। जिसके प्रांत पदाधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रभारी बलदेव प्रजापति, संगठन मंत्री प्रकाश चंद गुप्ता, सचिव नरेश पारीक शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन की पूर्व तैयारी हेतु मंगलवार को सिरवी समाज की वाडी में बैठक रखी गई। जिसमें गुजरात महामंत्री ईश्वर सज्जन, कर्णावती संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल व उपाध्यक्ष अशोक पटेल उपस्थित रहे। सूरत लघु उद्योग भारती अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि संगठन की मज़बूती के लिए अभी नये मेंबर बनाये जा रहे है। जिससे व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जा सके। यह संस्था उद्योग-व्यापार से जुड़ी समस्याओं को सरकार के संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों तक पहुँचाने व उनके निराकरण के लिए सेतु का कार्य करती है। लघु उद्योग भारती सरकार द्वारा निर्मित पॉलिसी में अगर आवश्यक हो तो उचित सुधार करवा कर व्यापार को बढ़ाने की दिशा में कार्य करती है। गौरतलब हो कि टेक्सटाइल व्यापार में जीएसटी जो 12 प्रतिशत लगाई गई थी। उसको 5 प्रतिशत कराने में लघु उद्योग भारती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों के लिए एलटी कनेक्शन की पावर को 100 12 से बढ़ाकर 150 12 कराने में भी लघु उद्योग भारती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा गुजरात सरकार द्वारा भी शीघ्र ही इसके संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे। ऐसा प्रयास लघु उद्योग भारती द्वारा चल रहा है। जिससे लाखों लघु उद्योगों को फायदा होगा। इस उद्यमी सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित होंगे तथा भविष्य में उद्योग व्यापार में आने वाली जटिलताओं का उचित मंच पर आवाज उठाकर सरलीकरण करने का प्रयास होता रहेगा। मीटिंग में सतीश सवाणी, राम अवतार पारीक, वीरेंद्र राजावत, हिमांत कापडिया आशीष अग्रवाल, परेश भाई एवं सूरत्र शुकना आदि उपस्थित रहे ।

लघु उद्योग भारती शिष्टमंडल जेडीए आयुक्त व सचिव से मिल की उद्योग संबंधी चर्चा

July 29, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत का शिष्टमंडल अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व में जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी व सचिव हरितिमा से मिल ओद्योगिक विषयों पर चर्चा की। अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया, शिष्टमंडल ने उद्योगो से संबंधित सालावास- बोरानाडा रोड फोरलेन करने, नए कलस्टर में सभी उद्योगों को शामिल करने, बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्रो को नगरीय एसटीपी का रॉ वॉटर उपलब्ध कराने, यातायात संबंधित समस्याओं, ट्रांसपोर्ट नगर को अन्यत्र शिफ्ट करने, औद्योगिक क्षेत्रो मे सड़कों का सौन्दर्यकरण करने, न्यू पॉवर हाउस से सालावास तक डिवाईडर का निर्माण करने, सालावास-तनावड़ा में स्थापित होने वाले उद्योगों को अनापति देने, खनन क्षेत्रों में बारिश के पानी के संरक्षण करने एवं मंडोर में खानों के पत्थर रखने की जगह के नियमन करने जैसी अनेक समस्याओं व सुझावों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए निराकरण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल मे जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता उपस्थित रहे।

देश की विकासशीलता को गति देने वाला व युवाओं की हितचिंतक योजनाओं का समावेश हैं केंद्रीय बजट

July 29, 2024

मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट आगामी 25 वर्षों के अमृत काल को समर्पित एक भविष्यदर्शी बजट है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने केंद्रीय बजट को देश की विकासशीलता को गति देने वाला व युवाओ की हितचिंतक योजनाओं का समावेश बताया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी विक्रान्त शर्मा ने बताया कि वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने देश के विकास को प्रोत्साहित करने, रोजगार, कौशल और विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करने के लिए भारी खर्च के साथ विकसित भारत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया है। इसमें सूक्ष्म और लघु उद्योगों के प्रोत्साहन की ओर विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें ई पी एफ ओ में नामांकन के आधार पर रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन के लिए तीन योजनाएं विनिर्माण में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेंगी। पहली बार कार्यबल में शामिल होने पर एक महीने का वेतन मिलेगा। नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को पहले चार वर्षों के लिए उनके ई पी एफ ओ योगदान के अनुसार प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। नियोक्ता को 5 लाख रुपये तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

आधुनिक परिपेक्ष में संचार माध्यमों का सामुचित उपयोग करने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से पांच वर्षों में भारत शीर्ष कंपनियों द्वारा 1 करोड़ युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। तरुण श्रेणी के तहत मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है। ग्रामीण विकास, पर्यटन और औद्योगिक गलियारों, अनुसंधान एवं विकास तथा प्रौद्योगिकी केंद्रों के माध्यम से निवेश से हर जगह भारी मांग पैदा होगी और एम एस एम ई को लाभ मिलेगा।

एडवोकेट धूमल ने बताया कि श्रम सुविधा और समाधान पोर्टल को आसान अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नया रूप दिया जाएगा। उत्पादकता में सुधार और विपणन को सुविधाजनक बनाने के लिए आर्थिक नीति सुधार दृष्टिकोण लाया जाएगा। प्रत्यक्ष कर विवादों को हल करने और मुकदमेबाजी की लागत को कम करने के उद्देश्य से, सरकार प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना 2024 के प्रावधान देश की आर्थिकता में सुधार लाने की दिशा में कारगर साबित होगी।

महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाला होगा स्वयंसिद्धा मेला

July 29, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर जाधपुर महानगर द्वारा एक दिवसीय स्वयंसिद्धा महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला व प्रदर्शनी का आयोजन 11 अगस्त को लघु उद्योग भारती भवन सभागार में किया जाएगा। मेले के पोस्टर का विमोचन लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा व महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी के सानिध्य में किया गया। हरवानी ने बताया कि मेला व प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने व उनके उत्पादों को नया प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए हैण्डीक्राफ्ट एवं टेक्सटाइल, हेल्थकेयर, खान-पान, होम फर्नीशिंग जैसे घरेलू उद्योगों से निमित्त विभिन्न उत्पादों की 40 से अधिक स्टॉलें लगाई जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, इन्दू चौपड़ा, नलिनी बसल, निधि सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं वृहद उधमी सम्मेलन संपन्न

July 23, 2024

21 जुलाई रविवार को पाली में लघु उद्योग भारती के जोधपुर आंचल का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सोजत रूपरजत में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जोधपुर, बालोतरा, सोजत, जैसलमेर, डूंगरपुर, और बाड़मेर, फालना से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लियातीन सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 'लघु उद्योग भारती देश में छोटे-छोटे उद्योगों के व्यवसायियों की आवाज को समुचित स्थान पर पहुँचाने का कार्य करती है। पिछले 10 वर्षों में लघु उद्योग भारती सरकार और व्यापारियों के मध्य एक सुगम पुल बन कर उभरी है, जिसके माध्यम से लघु उद्योगों में आने वाली कई समस्याओं का समाधान हुआ हैकार्यक्रम में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत दुनिया में उत्पादन में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच चुका है, जिसमें लघु उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार ने राजस्थान में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रीको को कानूनी अधिकार प्रदान किए हैं, और अब रीको लैंड के 1 किलोमीटर क्षेत्र में NOC के नियमों में बदलाव किया गया है। सरकार जल्द ही एक एप्लिकेशन बनाने जा रही है जिससे उद्यमियों को सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, और सभी क्लियरेंस एप्लिकेशन के माध्यम से ही मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त हर तीन माह में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर उधोगो को बढ़ावा देने हेतु निर्णय लिए जाएंगे

लघु उद्योग भारती ने किया वृक्षारोपण

July 23, 2024

पिलखनी इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क में लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में पिलखानी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी मुकेश शर्मा एवं सरंक्षक देवेंद्र बंसल के संयोजन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपश्रम आयुक्त वंदना गुप्ता, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपयुक्त उद्योग वी.के. कौशल सहित लघु उद्योग भारती से संबध उद्यमी मौजूद रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पूर्व बंसल टेक्नोकेट्स में नव आगंतुक उपश्रम आयुक्त वंदना गुप्ता का स्वागत किया गया। साथ में ही उद्यमियों से उनका परिचय भी कराया गया। लघु उद्योग भारती की ओर से मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र बंसल, जाने माने उद्यमी सुधाकर अग्रवाल, मनु बंसल, शौर्य जैन, आलोक तनेजा ने उप श्रम आयुक्त वंदना गुप्ता, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपयुक्त उद्योग वीके कौशल का भी पटका पहना कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वन उत्सव के दौरान सभी अधिकारियों एवं उद्यमियों ने सहजन और नीम जैसे औषधि पौधों को रोपे, कार्यक्रम मे रवि वैश्य, हर्ष भरद्वाज, परवेश विज, युदुवीर सेनी, अनुज जैन, प्रमोद गर्ग, दुष्यमन्त सेनी आदि उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please