News

Featured News

All News

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में किया पौधरोपण

July 17, 2024

अलका राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, मत्स्य उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मस्य मंडल उद्योग संस्थान व रोटरी क्लब ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। 'एक पेड़ मां नाम' अभियान के तहत रविवार को 225 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव रहे। भूपेंद्र यादव ने कहा कि पौधे लगाना जितना पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूनी है उतना ही मानव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपेंद्र झरवाल बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रमुख अलवर बलबीर छिल्लर, नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक जयराम जाटव, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रोहित मीना, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता शुभम अग्रवाल, पवन मीण्ड, सुमन कुमारी, रोको क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, अलवर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्त, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, मत्स्य उद्योग संघ के सचिव अजय आनंद गोयल, मत्स्य उद्योग संघ के सचिव लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष आप्रबाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र आएपाल, शिवानी यादव, खनिन व क्रेशर एसोसिएशन के ओमप्रकाश गुप्ता व सुबोध गोयल उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल अखिल भारतीय अध्यक्ष ओझा के नेतृत्व में आईआईटी जोधपुर के निदेशक से मिला

July 17, 2024

लघु उद्योग भारती एक शिष्टमंडल अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल से मिला। लघु उद्योग भारती उद्योगों के हितार्थ उद्योगों में तकनीकी उन्नयन करने के लिए, उद्योगों में निमित्त माल की लागत कम करने के लिए, उद्योगों में उच्च गुणवत्ता का माल बनाने के लिए देश के उच्च कोटि की तकनीकी संस्थानों के साथ में मेमोरेण्डम ऑफ अंडरटेडिंग कर रही हैं। इस कड़ी में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल से मिलकर आईआईटी व लघु उद्योग भारती राजस्थान में स्थित उद्योगों के उन्नयन के लिए कैसे कार्य कर सकती है। इस पर चर्चा की। राजस्थान मे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इन मार्बल, ग्रेनाइट, सैंड स्टोन से निकलने वाली स्लरी का उचित उपयोग नहीं होना पर्यावरण प्रदूषित करने का बड़ा कारण है।

अगर इस स्लरी का उपयोग निर्माण गतिविधियों में किया जाए तो उद्योगों को फायदे के साथ-साथ पर्यावरण शुद्धि में भी हमारा बड़ा योगदान रहेगा। इसी प्रकार जोधपुर शहर में टेक्सटाइल व स्टील उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी से उसमे उपलब्ध कुछ जरूरी रिकवरी कैसे की जाएं, इस पर भी चर्चा की। उद्योगों में श्रमिकों की उपलब्धता बहुत बड़ी चुनौती है, हम किस प्रकार अधिक से अधिक तकनीकी साधनों का उपयोग कर ऑटोमेशन करने के लिए भी चर्चा की। निश्चित रूप से लघु उद्योग भारती और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का मिलकर काम करना उद्योग जगत, हम सबके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रांत संयुक्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई, कार्यकारिणी सदस्य मनीष माहेश्वरी एवं आईआईटी जोधपुर से एमएल वढ़ेरा इत्यादि उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती मुरैना इकाई द्वारा खाद्य प्रसंस्करण

July 17, 2024

लघु उद्योग भारती मुरैना इकाई द्वारा खाद्य प्रसंस्करण में नई संभावनाओं को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें नोएडा से आये हुए विषय विशेषज्ञ दिनेश गर्ग जिन्हें इस क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों का विशद अनुभव है एवं उनके सहयोगियों द्वारा फुड प्रोसेसिंग में नवीन उत्पादों एवं तकनीकी की जानकारी एवं उनके औद्योगिक उत्पादन की संभावनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लघु उद्योग भारती के सदस्यों व अन्य उद्यमियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मुरैना के अध्यक्ष राहुल गर्ग, सचिव प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज मोदी, कोषाध्यक्ष चंचल मंगल, पंकज मोदी, अविनाश अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, मोहन लाल सिंघल, कमल अग्रवाल, नवल अग्रवाल, शिव कुमार, निखिल अग्रवाल, पंकज गर्ग सहित 30 से अधिक व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती ने किया रामगढ़ में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन

July 16, 2024

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की उन्नति से हीं राष्ट्र के समग्र विकास और चहुंओर खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। उद्योग भारती उनके उद्यमी सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने कही। श्री प्रकाश ने कहा कि हमारा देश उत्कृष्ट उत्पाद से लेकर शिक्षा तक विश्व गुरु रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा विश्वविद्यालय अनुकरणीय उदाहरण है। उत्पाद की दृष्टि से लंदन में हमारे कपड़े को खरोट लाइन लगा कर करते थे। तो मसाले दुनिया भर में लोकप्रिय थे। इसके पीछे हम सब बगुचैव कुटुंबकम की धारया का अनुशरण करते थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। औद्योगिक उन्नति से झारखंड की तरक्की का भी मार्ग प्रशस्त होगाः विजय

मेवाड़: प्रदेश महामंत्री विजय मेवाड़ ने कहा कि औद्योगिक उन्नति से झारखंड की तरक्की का भी मार्ग प्रशस्त होगा। उद्यमियों की मौजूदा समस्याओं के निराकरण पर चल दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि उद्यमियों के समक्ष जमीन से लेकर पूंजी की व्यवस्था करने के अलावा स्थानीय समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार का ध्यानाकृष्ट कराया। श्री झा ने कहा कि उद्योगों के तकनीकी अपग्रेडेशन के जरिए वैश्विक प्रतिस्पधों का हिस्सा आसानी से बनाया जा सकता। इस अवसर पर चार उद्यमियों में आदित्य अग्रवाल पीयूष बरेलिना और रांची से रवेंद्र कुमार व राजीव वर्मा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अंग वस्त्र पहना कर सदस्यता दी। मंच संचालन वरुण बागड़िया ने किया। एमएसएमइ के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव (भाप्रसे). सहायक निदेशक गौरव कुमार, एफजेसीसीआइ के महासचिव परेस गट्टानी, उपाध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, सरायकेला जिला सचिव सपन मजूमदार, प्रांतीय कार्यकारी सदस्य आशा सिन्हा, रांची महानगर महिला इकाई की सचिव नीतू सिंह, अखिलेश्वर नारायण सिंह, एफ जेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, संयुक्त अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, प्रकाश हंतानसरिया, सुनील गुप्ता, सायप्रकाश पांडेय, विनोद शमां, जमशेदपुर से प्रदीप जैन, निलेश सेठ, विश्व हाजरा, मनोज सिंह, विकास चंद्र, राकेश आसवाल, रामगढ़ से राधेश्यम अग्रवाल गोविंद मेवाड़, आनंद चौधरी, आनंद सराफ, विजय पोदार, संजय शर्मा, उमेश राजगढ़िया, सूरज अग्रवाल, जेपी सिंह, राजेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राजेश मानकखिया, रुपेश गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, रोहित पंसारी, मनमोहन सिंह लब्धि, अमन सिंह दुमका में केएन सिंह आदि मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती व प्रदूषण निवारण न्यास ने लगाए 21 पौधे

July 16, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत व जोधपुर प्रदूषण निवारण न्यास के तत्वाधान में धान में भवन परिसर के पास पौधरोपण किया। इस मौके जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने कहा, प्राकृतिक असंतुलन को रोकने का एक मात्र उपाय पौधरोपण है।

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने औद्योगिक क्षेत्रों में पौधरोपण को महत्वपूर्ण बताया। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी शिल्पी शर्मा ने कहा, पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाने का प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा, एक वृक्ष लगाना अपने परिवार में एक बालक को जन्म देने व पालन करने के समान है। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार संचेती ने कहा, पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है इसलिये मनुष्य को अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।

इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के कुल 21 तरह के छायादार वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाए। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, रीको के वरिष्ट क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच, मिथलेश रत

टूल रूम का जल्द होगा निर्माणः आर के राय

July 16, 2024

मंगलवार, मलदहिया स्थित लघु उद्योग भारती काशी प्रांत कार्यालय पर श्री आर के राय अतिरिक्त विकास आयुक्त एमएसएमई (नई दिल्ली) भारत सरकार के साथ उद्यमियों की बैठक सम्पन्न हुई। भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए श्री आर के राय ने बताया कि वाराणसी मे टूल रूम निर्माण हेतु पिंडरा के पास भूमि का निरीक्षण किया गया है जल्द ही वहा पर 250 करोड़ रूपए लागत से टूल रूम की स्थापना होगी। फूड इंडस्ट्रीज औद्योगिक अस्थान, कारखियाव के नजदीक होने के कारण टूल रूम स्थापना हेतू यह उचित स्थान है जिससे औद्योगिक इकाईयों को टेकनिकल ट्रेनिंग प्राप्त स्किल्ड कामगर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही लघु उद्योग भारती संगठन की तारीफ करते हुए बताया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार संगठन ने टूल रूम स्थापना के लिए प्रयास किया है। जिसके परिणाम स्वरूप भूमि उपल्ब्ध हुआ है।

राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने विकास आयुक्त एमएसएमई भारत सरकार आर के राय का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया साथ ही जल्द से जल्द टूल रूम स्थापना का अनुरोध किया साथ ही एमएसएमई भारत सरकार की पी एम विश्वकर्मा योजना को धरातल पर लागू करवाने का विश्वास दिलाया क्यों कि पीएम विश्वकर्म योजना पारंपरिक व्यवसायों को सशक्त बनाने की ओर बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम में ज्योति शंकर मिश्रा, अजय गुप्ता, मनीष चौबे संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री ने उद्यमियों से किया आह्वान

July 16, 2024

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के रांची आगमन पर लघु उद्योग भारती और झारखंड चेंबर की संयुक्त बैठक बुधवार को चेंबर भवन में हुई. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने कहा कि भारत में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं. इसका असर धीरे-धीरे धरातल पर भी दिख रहा है. सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है. हमारे देश में प्रतिभा, उद्यमशीलता और अनुशासन की कोई कमी नहीं है. उन्होंने झारखंड के स्थानीय उद्यमियों से आह्वान किया कि आपस में मिलकर स्थानीय समस्याओं का समाधान करें. केंद्र सरकार से जुड़े मामलों को लघु उद्योग भारती के माध्यम से संज्ञान में लायें.

कई परेशानियों से कराया अवगत : चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने का आग्रह किया. वहीं, बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों ने कई परेशानियों को उठाया. इस दौरान उद्योग और व्यापार के लिए भूमि की अनुपलब्धता, एससी- एसटी भूमि के औद्योगिक उपयोग में आनेवाली बाधा, बैंकों द्वारा वित्तीय पोषण में उदासीनता एवं कानून व्यवस्था की लचर स्थिति पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उद्यमियों ने उद्योग से जुड़े कानून और नियमों को सरल बनाने, सूक्ष्म उद्यमियों के वित्तीय पोषण को सरल बनाने और इज ऑफ डुइंग बिजनेस को सरल बनाने का सरकार से अनुरोध करने का आग्रह किया गया. मौके पर चेंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, शैलेश अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापड़िया, ललित केडिया, प्रकाश हेतमसरिया, सत्यदेव पांडे, अखिलेश्वर नारायण राय, महिला इकाई की सरिता पांडे, नीतू आदि उपस्थित थीं.

बजट विकसित राजस्थान को समर्पित-लघु उद्योग भारती

July 16, 2024

लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दीया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट को अमृतकाल- विकसित राजस्थान 2047 का ध्येय एवं सर्वजन हिताय आधारित व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित बजट बताते हुए कहा कि लघु उद्योगों हेतु "औद्योगिक नीति 2024", "एक जिला एक उत्पाद पॉलिसी", .. डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का स्वागत किया। उन्होने दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर मे राजस्थान के मंडपम बनाने, उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिये सोलर पार्क की स्थापना और उद्योगों मे किये गये बुनियादी आधारभूत सुविधाओं का प्रशंसा की। साथ ही हस्तान्तरित उद्योग क्षेत्रों के लिये नई पॉलिसी की योजना स्वागतयोग्य है। फायर सेंस की दरें भी युक्तिसंगत होने से सबको लाभ मिलेगा। लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लियें अच्छी नीति बनाने से राज्य में रोजगार की असीम संभावनाएँ उत्पन्न होगी। सभी विभागों के पुराने प्रकरण निपटाने के लिये एमेनेस्टी योजना भी अच्छी है। जोधपुर मे हैण्डीकन्ट पार्क व सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग पार्क विकसित होने से इस क्षेत्र को लाभ मिलेगा। राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने निर्यातको के लिये एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी एवं बालोतरा मे पेट्रोजोन की स्थापना की सराहना की।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने राज्य सरकार के दस संकल्प प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकॉनोमी बनाने, एमएसएमई को बढ़ाने देने, पानी बिजली सडको का विकास, गुड गवर्नेस, परफॉर्म, रीफॉर्म और टांसफॉर्म, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास, पर्यावरण संरक्षण, शहरी क्षेत्रो का विकास, व धरोहर संरक्षण की प्रशंसा की। उन्होने टेक्सटाईल पॉलिसी, राजस्थान वेयर हाउस : पालिसी वेडिग डेस्टिनेशन के प्रमुख स्थानों के विकास की भी सराहना की।

जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने युवाओं के लिये स्टार्टअप, अटल उद्यमी योजना, कौशल विकास और डाटा सेन्टर पॉलिसी की स्वागत योग्य कदम बताया। प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढा ने कृषि आधारित उद्योगो के लिये एग्रो पॉलिसी बनाने का स्वागत किया।

उद्यमी, व्यापारी और शासन के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित

July 16, 2024

दिल्ली मेरठ रोड स्थित एचएलएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित उद्यमी/व्यापारी एवं शासन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि लघु उद्योग और व्यापारी हमारे समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इनके विकास से ही हमारे देश की प्रगति संभव है। ऐसे कार्यक्रम न केवल व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हैं चल्कि उन्हें शासन के साथ मिलकर काम करने का भी अवसर प्रदान करते हैं।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि लघु उद्योग और व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार की ओर से लघु उद्योग के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। संवाद कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग से जुड़े विषयों को लेकर राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।

कार्यक्रम में जीडीए वीसी अतुल यत्स, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान, उप श्रमआयुक्त अनुराग मिश्रा, लघु उद्योग भारत के मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, गाजियाबाद अध्यक्ष अमरीश गोयल आदि उपस्थित थे।

मंच संचालन लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र गोयल ने किया। कॉलेज के अध्यक्ष सुनील मिगलानी ने धन्यवाद किया।

राज्य सरकार ने उद्योगों के हित में निर्णय लिये

July 16, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री एवम् उच्च अधिकारियों से बजट पूर्व चर्चा में जिन विषयों को उठाया गया था, उनमें से अनेकानेक विषयों पर राज्य सरकार द्वारा सकारत्मक रुख रखते उद्योगों के हित में निर्णय किये गये हैं। लघु उद्योग भारती, उदयपुर के अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक उत्थान व विकास हेतु नई औद्योगिक नीति; निर्यात को प्रोत्साहन करने के लिए नई एक्सपोर्ट पॉलिसी; नई खनिज नीति; एग्रो प्रोसेसिंग 2024-कृषि आधारित उद्योगों के लिए नई पॉलिसी की घोषणा के अतिरिक्त भी औद्योगिक विकास व कौशल प्रशिक्षण आदि के साथ रिको, फायर एनओसी संबंधी अनेकानेक सुखद निर्णय लिये गये हैं इससे राज्य में ओद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

सूक्ष्म, लघु औद्योगिक इकाईयों का गृहकर अब आवासीय गृहकर के बराबर ही निर्धारित

July 16, 2024

लघु उद्योग भारती गत 30 वर्षों से औद्योगिक विकास एवं उद्योगों के संरक्षण व समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रहा है। सूक्ष्म लघु उद्योगों के परिसर का गृह कर निर्धारण, आवासी गृहकर का तीन गुना पूर्व सरकारों द्वारा निर्धारित किया गया था जो उद्योगों के लिये एक समस्या या अतिरिक्त भार था, इस संदर्भ में लघु उद्योग भारती प्रदेश संगठन द्वारा गत ढाई वर्षों से उद्योगों पर गृहकर कम किये जाने तथा आवासीय गृहकर के बराबर किये जाने हेतु निरन्तर शासन से सम्पर्क किया गया, उच्च स्तर पर संगठन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मिलकर समस्या को समय-समय पर प्रस्तुत किया गया। यह हर्ष का विषय है कि लघु उद्योग भारती के निरन्तर प्रयासों से उ०प्र० शासन द्वारा शासनादेश टीसी 28 जून द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है। इस अधिसूचना के अनुसार सूक्ष्म, लघु औद्योगिक इकाईयों (उद्योग विभाग की परिभाषा के अनुसार) का गृहकर उपनियम 1 के आधीन नियत दर अर्थात आवासीय के बराबर ही निर्धारित किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। सूक्ष्म, लघु उद्योग की इस समस्या के निराकरण हो जानें से सभी उद्यमी अत्यधिक प्रसन्न हैं, लघु उद्योग भारती उ०प्र० प्रदेश सरकार को उद्यमियों के हित में लिये गये निर्णय पर धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है।

डिप्टी सीएम से मिले लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि

July 11, 2024

28 जुलाई को लघु उद्योग भारती कानपुर सम्भाग की आम सभा शहर में होने जा रही है। आमसभा के लिए लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री से शहर के कारोबार से जुड़ी समस्याएं भी उनसे साझा कीं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल कानपुर संभाग के अध्यक्ष अमन घई, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र मूरजानी, जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा व कानपुर देहात अध्यक्ष अनुराग मालवीय ने डिप्टी सीएम को 28 को शहर में होने वाली आमसभा के लिए आमंत्रित किया। ।। बताया गया कि इस। ने सहमति प्रदान कर दी है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please