News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की बैठक उद्यमियों ने रखी समस्याएं

July 11, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक में जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बोरानाडा इकाई संरक्षक बाबूलाल शाह ने बोरानाडा में जलप्रदाय व्यवस्था को रीको से पीएचईडी को दिए जाने का सुझाव दिया। बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा व सचिव थानाराम चौधरी ने बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के तहत किए सेवा कार्यों की जानकारी दी। इन औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं जैसे अवैध बस्तियों, चोरी की घटनाओं, नशे के व्यापार एवं यातायात अव्यवस्था जैसे विषयों पर ध्यान आकृष्ट किया। मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर ने रीको के साथ हुए एमओयू के बारे में जानकारी दी। बैठक अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा एवं प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई के सानिध्य में हुई।

सड़कें सुधारने की मांग : सूरसागर इकाई सचिव नरेश परिहार ने खनन विभाग व सेना के साथ 8000 वृक्ष लगाने के बारे में जानकारी दी। खानधारकों को क्वारी लाईसेंस के नियमन में सरलीकरण करने व सड़कों की स्थिति को सुधारने की मांग रखी। सदस्य शांतिचन्द सालेचा ने खनन में टीपी की समस्या से अवगत करवाया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने 13 जुलाई को निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।

महानगर उद्यमी सम्मेलन एवं महिला ईकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम सम्पन्न

July 11, 2024

लघु उद्योग भारती म.प्र. के मालवा अंचल स्थित इंदौर महानगर में उद्यमी सम्मेलन एवं 6 नवीन इकाइयों का एवं एक महिला इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। लघु उद्योग भारती छावनी सियागंज अध्यक्ष मनोज नंदकिशोर पांचाल और सचिव धर्मेंद्र पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अ.भा. संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र, इंदौर महानगर सांसद शंकर लालवानी, अ.भा. उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल अ.भा. कोषाध्यक्ष मा. समीर मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, मालवा अंचल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी की उपस्थिति रही। प्रकाशचंद्र द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और इसमें आगामी समय में 50 से अधिक नवीन इकाइयों की संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में 6 नई इकाई और एक महिला इकाई का पूनः गठन किया गया। 1. छावनी सियागंज अध्यक्ष मनोज नंदकिशोर पांचाल सचिव धर्मेंद्र पाटनी, 2. सावेर रोड अध्यक्ष कन्हैयालाल खत्री सचिव गणेश कोटवाल, 3. पोलोग्रउंड अध्यक्ष पंकज काले सचिव विकास गुप्त, 14. बरदरी अध्यक्ष विजय कासट सचिव कृष्ण गोपाल, 5. नेमावर रोड अध्यक्ष कोमल अग्रवाल सचिव राजेश निमा, 6. भमोरी देवास नाका अध्यक्ष गोपाल जांगिड सचिव विकास पांडे होगे, 7. महिला ईकाई अध्यक्ष हेमलता सचिव अविता मित्तल है। यदि सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे तो मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा एवं सबसे अच्छा कार्य इंदौर में खड़ा हो सकता है। महिलाओं को कार्य विस्तार के लिए भी प्रेरित किया। संपूर्ण आयोजन में 300 से अधिक उद्यमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर महिला इकाई द्वारा लघु उद्योग भारती की सुंदर रंगोली सजाई गई थी जो की सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम संयोजक शिवनारायण शर्मा एवं विनीत जैन द्वारा 51 नए सदस्यों के सदस्यता फॉर्म संगठन मंत्री जी को मंच के माध्यम से दिए गए।

उद्यमियों ने रोपे 101 पौधे, 3 गार्डन भी विकसित करेंगे

July 11, 2024

अजमेर पालरा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को पौधरोपण किया। रीको के सीनियर रीजनल मैनेजर शिव कुमार शर्मा ने पहला पौधा लगाकर उद्यमियों को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक उद्यमी अपनी इंडस्ट्री के आगे 11-11 पौधे लगाएगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में 3 गार्डन में उद्यमी सघन पौधरोपण करेंगे। लघु उद्योग भारती पालरा इकाई के अध्यक्ष राजेश बंसल ने बताया कि चंपा, कनेर, जामुन, आम, शहतूत और चीकू सहित अन्य फलों, औषधियों आदि के पौधे लगाए गए हैं। लघु उद्योग भारती पालरा इकाई की ओर से 3 जगह सघन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इसमें 30000 वर्गमीटर क्षेत्र में 220 केवी लाइन के नीचे की भूमि पर गार्डन विकसित किया जाएगा। परिसर में 17000 और 7500 वर्गमीटर के दो गार्डन विकसित किए जाएंगे। बंसल ने कहा कि जो भी उद्यमी पौधरोपण में सहयोग करना चाहता है वे आगे आएं। सभी के सहयोग से चारों ओर हरियाली होगी। अजमेर इकाई के कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि पालरा को हरा भरा और स्वच्छ व साफ बनाना सभी उद्यमियों व श्रमिकों का दायित्व है। सभी अपने उद्योग परिसर को अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी साफ रखेंगे।

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की मासिक बैठक सम्पन्न

July 6, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की महासचिव सीमा धूमल ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रोत्थान, व्यक्तित्व निर्माण, समाज जागरण की सजग प्रहरी है। उक्त शब्द लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक के दौरान श्रीमती धूमल ने कहे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति पंजाब प्रान्त द्वारा भारतीय विद्या मंदिर विद्यालय, किचलू नगर, लुधियाना में प्रवेश शिक्षा वर्ग और ग्रीष्मक्लीन गृहिणी शिविरों का आयोजन जून माह के दौरन किया गया था। जिसमें मुझे भी भाग लेने का अवसर मिला। उक्त शिविर अत्याधिक प्रेरणादायक रहा। जिसमें युवा शिक्षिकाओं के मनोबल, नेतृत्व क्षमता, समरसता भाव इतना प्रभावशाली था कि जो प्रतिभागी सर्वसुविधासम्पन्न जीवन मे जिन कार्यों और जीवन शैली को विकट मानती थी, उनके लिए भी यह शिविर बेहद सौहार्द पूर्ण व आनन्ददायक व प्रेरणादायक रहा। इस शिविर के अनुभवों को सांझा करने के पश्चात कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश के सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, रोजगार सृजन, जागरूकता व महिला उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए पंजाब प्रदेश द्वारा एक नई पहल करते हुए जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक यह प्रदर्शिनी बिना किसी सरकारी अनुदान के होगी। इसके आयोजन की तैयारियों सबंधी विभिन्न सब कमेटियो का गठन व रणनीति तय की गई।

बैठक का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। जालंधर व होशियारपुर की प्रभारी आशु धीर ने पंजाब की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मोना मोंगिया (संयोजक, महिला इकाई डेराबस्सी), प्रियंका गोयल (संयोजक, महिला इकाई अमृतसर), अमरदीप शेरगिल (अध्यक्ष, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय), आरती सचदेवा (महासचिव, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय), पल्लवी ठाकुर (सह संयोजक, महिला इकाई जालंधर उत्तरी), सरोज ठाकुर, आरती कपूर, अक्षु अग्रवाल, नेहा मेहता, रुही बुद्धिराजा, अंशू चोपड़ा, श्वेता चोपड़ा, नोनी कात्याल, रेनू मलिक, वत्सला पूरी, शिवाली वालिया, अमरजीत मिन्हास, सुरिंदर कौर, चन्नी तकुलिया, चिराग शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती की दो और नई इकाइयां बनीं

July 6, 2024

लघु उद्योगों के संगठन लघु उद्योग भारती-गुजरात की दो और नई इकाइयां गुजरात व्यापारी महामंडल और साणंद का गठन किया गया है। अहमदाबाद के ओढ़व में इस संगठन का सम्मेलन हुआ, जिसमें 150 से ज्यादा उद्यमी मौजूद रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, संगठन मंत्री प्रकाशचंद गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। विशेष अतिथि के तौर संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव प्रजापति और गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर सलुजा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पटेल और महामंत्री ईश्वर सज्जन ने संगठन के उद्देश्य और गुजरात में उसकी स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए। लघु उद्योग भारती के अहमदाबाद जिला अध्यक्ष हरगोविंद सिंह राजपूत ने उपलब्धियों की जानकारी दी। सहमंत्री जीतूसिंह, गुजरात व्यापारी महामंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र पारेख, महामंडल के प्रबंध निदेशक उगमराज हुंडिया और निदेशक जब्बर सिंह मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती ने सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी

July 6, 2024

बिहार में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने और मजबूत करने को लेकर लघु उद्योग भारती की बुधवार को विशेष बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने की. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह प्रांत प्रभारी रवींद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री शेखर सुमन आदि मौजूद रहे. बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी तय की गयी. भारत भूषण (मुजफ्फरपुर) को प्रांत समन्वयक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद साहू (मुजफ्फरपुर) को तिरहुत व सारण प्रमंडल प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय राघव (दरभंगा) को दरभंगा प्रमंडल प्रभारी, प्रदेश सचिव मनीष तिवारी (सहरसा) को कोसी प्रमंडल प्रभारी, प्रदेश सचिव विक्रम सिन्हा (पूर्णिया) को पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी, प्रदेश सचिव रुचि चौधरी (समस्तीपुर) को प्रांत महिला इकाई प्रभारी और सुशील कुमार मोटानी, (पश्चिमी चंपारण), राजन सिंह (पंडौल), मुरारी शाही (मुजफ्फरपुर), ब्रजकिशोर प्रसाद (सीवान) व कामेश्वर प्रसाद (हाजीपुर) को प्रांत समन्वय टोली के सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है.

लघु उद्योग भारती झुंझुनूं की मासिक बैठक संपन्न

July 6, 2024

झुंझुनूं। रीको स्थित मंगलम भोग आटा फैक्ट्री में लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें रिको के उप क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार द्विवेदी एवं रीको स्टाफ उपस्थित था। जिन्होंने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, हितेश केजड़ीवाल, आकाश अग्रवाल, महेश कुमार दैग एवं भगवान स्वरूप बंसल सहित अन्य उपस्थित उद्यमियों से रिको के नए नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उद्यमियों ने रीको अधिकारियों को रीको झुंझुनूं की स्थानीय समस्याओ से अवगत करवाया। इस अवसर पर पौधारोपण अभियान के अंतर्गत रीको को हरा भरा बनाने के क्रम में लघु उद्योग भारती की ओर से निर्णय किया गया कि सभी फैक्ट्री एवं फैक्ट्री के बाहर सभी उद्यमी पौधारोपण करेंगे। जिसमें 19 जुलाई को केडिया हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री परिसर में एक साथ 100 पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

पी.एस.ई.आर.सी. में विद्युत अधिनियम के संशोधन के लिए सुझाव/आपत्तियां 25 तक दर्ज करवाए : विजय तलवाड़

July 4, 2024

लघु उद्योग भारती, जलंधर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विवेक राठौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती उद्योग भारती की अखिल भारतीय विद्युत समिति के संयोजक व पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य विजय तलवाड़ ने पो. एस.ई.आर. सी. (विद्युत आपूर्ति संहिता और संबंधित मामले) विनियम, 2014 को संशोधनों के साथ तथा पी.एस.ई.आर.सी. (सहकारी समूह आवास समितियों नियोक्ताओं को एकल विन्दु आपूर्ति) विनियम्, 2008 को संशोधनों के साथ निरस्त करके पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग (विद्युत आपूर्ति सहित उसके मानक और संबंधित मामले) विनियम, 2024 (संक्षेप में आपूर्ति संहिता 2024) को अधिसूचित करने का प्रस्ताव किया है।

इसका पूर्ण विवरण आयोग की वेवसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पो एसईआर सी डॉट गॉव डॉट इन पर भी उपलब्ध है। आयोग द्वारा सभी हितधारकों से सुराव/आपत्तियां 25 जुलाई 2024 तक व्यक्तिगत रूप से, डाक से या ई-मेल के माध्यम से सचिव पी.एस.ई.आर.सी. को भेजने के लिए आमंत्रित किया है। आयोग इस संबंध में 7 अगस्त 2024 को सुबह 11.30 बजे आयोग के कार्यालय में जन सुनवाई करेगा। फितय तलवाड़ ने कहा कि यह भारत में नवीनतम आपूर्ति संहिता होगी। इस दौरान हाल ही में बिजली दरों में वृद्धि, बिजली गुणवत्ता मीटर का कार्य और उसका अनुपालन, बिजली ट्रिपिंग कटौती, कम वोल्टेज और बिजली में संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। अध्यक्ष विवेक राठौर ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां माननीष आयोग के विचारार्थ प्रस्तुत करें और उनकी एक प्रति उन्हें और विजय तलवार को भी भेजें। इस दौरान मंच संचालन महासचिव अनिरुद्ध धीर ने किया तथा स्व. बूटी राम भल्ला, संरक्षक और एल. यू. बी. जालंधर इकाई के संस्थापक सदस्य को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई ने 500 पौधे लगाने का लक्षय रखा

July 4, 2024

लघु उधोग भारती बरोटीवाला इकाई ने आज पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारभ किया। इससे पहले इकाई की बैठक अध्यक्ष अजय चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सदस्यो ने इस अवसर पर करीब दो दर्जन विभिन्न प्रजातियों के ओषधीय पौधे लगा कर उनके सरंक्षण का भी जिम्मा लिया। बरोटीवाला इकाई के अध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि आज पौधे रोपने की मुहिम शुरू की जिसमे लघु उधोग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुए। संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी इकाइयां इस मुहिम में शामिल होकर अपने अपने क्षेत्रों में पौधरोपण करे। इस अवसर पर संजीव शर्मा के साथ इकाई के अध्यक्ष अजय चौहान, पीयूष शर्मा महामंत्री, सोमनाथ पाल उपाध्यक्ष, डा. मुकेश मल्होत्रा, संजय आहूजा, हसा नंद झा, डी. पी यादव आदि उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का किया अभिनंदन

July 4, 2024

लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर व प्रान्त सचिव पंकज लोढ़ा के नेतृत्व में जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिह शेखावत का जोधपुर आने पर उनका अभिनंदन किया। जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने कहा कि विकसित भारत बनाने में संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार संस्कृति कला और पर्यटन के क्षेत्र में गजेन्द्रसिह शेखावत के नेतृत्व में विकास के नए आयाम बनाएंगे। प्रांत सचिव पंकज लोढ़ा ने कहा कि राजस्थान को पर्यटन और संस्कृति के लिए श्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत जाना जाता है। राजस्थान की कला और संस्कृति की पूरे दुनिया में एक अलग पहचान बनी हुई है। शेखावत के इस विभाग के मंत्री बनने से राजस्थान के पर्यटन और संस्कृति को विकास के नए पंख लगेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल ने पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी का जोधपुर आने पर अभिनन्दन किया। प्रतिनिधिमण्डल मे जोधपुर महानगर सचिव मृदुल सालेचा, बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी, सूरसागर इकाई अध्यक्ष कुन्नेसिंह परिहार, सचिव नरेश परिहार, सुरेश मुथा आदि उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती आसींद इकाई की बैठक औद्योगिक क्षेत्र में हुई आयोजित

July 4, 2024

लघु उद्योग भारती इकाई की बैठक औद्योगिक क्षेत्र में गोपाल सिंह चुंडावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग में औद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महासचिव भारत सेतुरिया ने बताया कि ग्राइंडिंग इकाइयां बिजली की अघोषित कटौती को लेकर समस्याओं से जूझ रहा है। बिजली कब आती है, कब जाती है इसका कोई अता-पता नहीं है इससे होने वाले उत्पादन 50 प्रतिशत कम हो रहा है। अध्यक्ष गोपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र एरिया बाजूदा रोड पर कई वर्षों से रोड लाइट नहीं होने से रात्रि में आए दिन चोरी की वारदाते हो रही है। वहीं सड़क पर लाइट ना होने से दुर्घटना घटित हो रही है साथ ही ग्रेडिंग इकाइयों में चंबल परियोजना का पेयजल अभी तक नहीं पहुंचा है। जिससे कार्य करने वाले श्रमिक पेयजल से जूझ रहे हैं। इस मौके पर जगरूप प्रजापति अशोक कुमार गोखरू बाबूलाल देवगढ़ दलपत कोठारी वीरेंद्र चौधरी सहित कई लघु उद्योग भारती के सदस्य मौजूद रहे।

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर किया मंथन

July 4, 2024

लघु उद्योग भारती की प्रदेश स्तरीय बैठक अलवर में आयोजित हुई। संगठन के महासचिव शशांक झालानी ने बताया कि बैठक में विभिन्न औद्योगिक विषयों पर चर्चा की गई और हर क्षेत्र की समस्याओं को सभी के समक्ष रखा गया। इन समस्याओं का समाधान राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में संगठन के बढ़ते हुए कार्य की समीक्षा हुई व संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रदेश महासचिव योगेंद्र शर्मा, जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर गर्ग सहित प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जयपुर अंचल के महासचिव संदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल एवं महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please