News

Featured News

All News

कताई मिल की 150 एकड़ जमीन में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

July 4, 2024

कताई मिल की भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की उद्यमियों की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। इसके साथ इस नए औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है।

ऐसे में कताई मिल की 89 एकड़ भूमि के साथ इसके पीछे खाली पड़ी कोतवाल खाते की भी 61 एकड़ भूमि जोड़कर औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस मामले में कमिश्नर की ओर से गठित छह सदस्यीय टीम ने शनिवार को मौके पर निरीक्षण किया। नक्शे की मदद से पूरे क्षेत्र का मुआयना किया गया। यूपीएसआईडीए के आरएम राकेश झा, जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त दिपेंद्र कुमार, मेडा से ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी रणवीर सिंह, तहसीलदार के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी परतापुर कताई मिल पर पहुंचे।

टीम ने कताई मिल के पीछे कोतवाल खाते की भूमि का निरीक्षण किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीम द्वारा नपाई सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी जाएगी। लघु उद्योग भारती के संभाग सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 से चल रही मांग पर मुख्यमंत्री योगी ने भी कताई मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की स्वीकृति दे दी है।

आयुर्वेदिक उत्पात समूह इकाई का गठन

July 4, 2024

आयुर्वेदिक उत्पात समूह इकाई का गठन शनिवार को अखिल भारतीय संघटन के मंत्री प्रकाश चंद उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर विकास योगिराज को संयोजक व अनिरुद्ध गोस्वामी को सह संयोजक बनाया गया। इस दौरान आयुर्वेद आहार पर टेक्निकल सेशन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के रसशास्त्र विभाग के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग के अनुज्ञापन अधिकारी डॉ. अमर सिंह कविया, विशिष्ठ अतिथि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. महेश शर्मा रहे। इस अवसर पर जयपुर अंचल सुधीर कुमार गर्ग, जयपुर अंचल की महासचिव सुनीता सहित करीब 60 से अधिक आयुर्वेद उद्यमी मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती ने मनाया अन्तरराष्ट्रीय एम.एस.एम.ई दिवस

June 28, 2024

औद्योगिक आस्थान (चांदपुर) स्थित एम.एस.एम.ई सैमसंग टेक्निकल स्कूल में उद्यमियों ने मनाया अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस। गुरुवार को विकास संस्थान के प्रांगण मे लघु उद्योग भारती (काशीप्रांत) के उद्यमियों की बैठक एम.एस.एम.ई सैमसंग टेक्निकल स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ हुई । कार्यक्रम में भूप नारायण सिंह (संरक्षक लघु उद्योग भारती काशी प्रांत) ने बताया कि यह दिवस हर साल २७ जून को दुनिया भर में एम.एस.एम.ई के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नयन गुप्त ने बताया कि लघु मध्यम सुक्षम उद्योगो का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। दिनेश गुप्त (पूर्व अध्यक्ष) ने बताया कि किसी भी उद्योग में माल के निर्माण या उत्पादन करने वाले सभी उद्योगों को सुक्षम, लघु और मध्यम उद्यम का दर्जा दिया गया है जो किसी भी देश के विकास की रीढ़ होता है। राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष लघु उद्योग भारती) ने बताया कि संयुक्तराष्ट्र ने अप्रैल २०१७ में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से २७ जून को सूक्षम, लघु और मध्यम उद्यम दिवस के रूप में नामित किया। प्रत्यूष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। राजकिरण, मधुसूदन सहित बीसीसीएल द्वारा स्पॉन्सर ट्रेनिंग के लिए आए छात्रों सहित एमएसएमई सैमसंग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

LUB आल इंडिया फार्मा हैड डा. राजेश गुप्ता बने रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी के सदस्य

June 27, 2024

हिमाचल प्रदेश के बददी के फार्मा उद्यमी डा. राजेश गुप्ता को केंद्र सरकार की रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की अनुशंषा पर हुई है क्योंकि इस समय राजेश गुप्ता संगठन के आल इंडिया फार्मा हैड हैं। मंत्रालय ने देश के हर प्रमुख उद्योग संगठन व दवा ट्रेडरों के सदस्यो को कमेटी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। राजेश गुप्ता इस फार्मा कमेटी में लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं राजेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश ड्रग मैनुफैक्करिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी तैनात है

जिससे हिमाचल के 700 उद्यमियों को आस जगी है कि उनकी मांगों को कोई तो केंद्र सरकार में बुलंदी से उठाएगा। इस अलावा इस कमेटी में प्रो. बैंजो कुमार मिश्रा, आल इंडिया ड्रग एक्शन नेटवर्क से डा मीरा शिवा,. हैल्थ केयर फेडरेशन आफ इंडिया से सिद्वार्थ भटटाचार्य, इंडियन मैडीकल एसोसिएशन से डा अनिल जे. नायक, आल इंडिया आर्गेनाईजेशन आफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से राजीव सिंघल, लघु उद्योग भारती से डा राजेश गुप्ता के अलावा मैडीसिन सैस फ्रंटियर्स इंडिया को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के दवाईयों और मैडीकल उपकरणों के रॉ मटीरियल के आयात और एमआरपी पर यह कमेटी कार्य करेगी। डा. राजेश गुप्ता ने कहा कि वह इस कमेटी में हिमाचल के साथ सथ पूरे भारत के फार्मा सैक्टर के उद्यमियों की समस्याओ को उठाने का प्रयास करेंगे।

देश में लघु उधोग भारती की 960 इकाइयां कार्यरतः राष्ट्रीय अध्यक्ष

June 24, 2024

लघु उधोग भारती हिमाचल प्रदेश इकाई की बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल की अध्यक्षता में बद्दी में संपन्न हुई। जिसमे लघु उधोग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित कार्यकारणी को अपने संबोधन में कहा कि लघु उधोग भारती का गठन लघु और सूक्ष्म उद्योगों की समस्याओं की समस्याओं को निपटाने के लिए किया गया है। देश का सबसे बाद उधोग सगठन है। जिसमे देश के पी 580 औधोगिक क्षेत्रों में 960 इकाइयां चल रही है। और करीब पचास हजार के से अधिक सदस्य है। आजकल पूरे देश में के सभी राज्यों में कार्यकारिणी के साथ बैठको का आयोजन किया जा रहा है। ताकि उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। और निराकरण करवाया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने प्रदेश का वृत राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा।

उपस्थित उद्योगपतियों ने विस्तार से समस्याएं रखी। बैठक में प्रदेश के कोने कोने से आए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कई अहम विषयों पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल, राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यकः अखिल मोहन अग्रवाल, फार्मा विंग के चेयरमैन डाक्टर राजेश श गुप्ता, एम पी गुप्ता, एन कौशिक, विनोद खन्ना, बद्दी इकाई के प्रधान राजीव चौहान, नालागढ़ समर के अजय चंदेल, बरोटीवाला चौहान, पंकज, पीयूष शर्मा, हरीश राणा, समर, अशोक गोयल, मनोज चंदेल, कैलाश चंद, कुलदीप राणा, प्रमोद शर्मा, राकेश भाटिया, सोमनाथ पाल, पवन कुमार, दलीप शर्मा, सक्षम बिष्ट, नरेंद्र खन्ना, राघव आचार्य, कैलाश चंद शर्मा आदि उधोग पति मौजूद रहे।

रीको में लघु उद्योग भारती के स्थायी कार्यालय की तैयारी

June 24, 2024

पाली में लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने पाली आए अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र गुप्ता से मुलाकात की। गुप्ता ने पाली में चल रहे संगठन कार्यों के बारे में चर्चा की। जोधपुर जोधपुर अंचल के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, जालोर, सिरोही व सांचौर जिले में कार्यरत लघु उद्योग भारती की इकाइयों के आगामी 21 जुलाई को होने वाले अभ्यास वर्ग के विषय में, आभूषण निर्मित करने वाले स्वर्णकार और कैटरिंग व्यवसाय करने वालों की सदस्यता अभियान, संगठन के स्थाई कार्यालय के लिए रीको से जमीन आरक्षित दर पर लेने एवं एमएसएमई एक्ट, सोलर ऊर्जा व उद्योग से संबंधित से जुड़े हुए विषयों पर भी स्थानीय पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में जोधपुर अंचल महासचिव विनय बंब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केसरीमल छाजेड़, अंचल कार्यकारिणी सदस्य भारत देसरला, लालचंद लसोड़ सहित पाली के सह संयोजक राहुल मेहता, अध्यक्ष नीलेश सेमलानी, सचिव राजेश चौधरी मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती ने अर्जुनराम का किया अभिनंदन, औद्योगिक समस्याओं से करवाया अवगत

June 24, 2024

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने विधि और कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर पधारने पर दुप्पटा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिवादन किया। लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल ने बताया कि मंत्री मेघवाल को औद्योगिक क्षेत्रों की पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और रिको के रवैये से भी अवगत करवाया गया। इसके साथ ही अनाज मंडी रेलवे फाटक का शीघ्र निर्माण करवाने, खारा जामसर टोल नाके तक हाइवे को फोर लाइन करवाने, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक चिकित्सालय खुलवाने के लिए भी ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल, इकाई उपाध्यक्ष राजेश गोयल, खारा इकाई सचिव लाभुराम, इकाई संरक्षक सुभाष मित्तल और जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार, युवा उद्यमी करुण बंसल भी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के घर जाकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।

ऊर्जा राज्यमंत्री से मिला लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल, बताई समस्याएं

June 24, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत का शिष्टमंडल जोधपुर डिस्कॉम में हुई बैठक में , ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर से मिलकर उद्योगों की विद्युत से संबंधित विभिन्न समस्याओं व सुझावों पर विस्तृत चर्चा की।

संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, जोधपुर 5, प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा एवं उपाध्यक्ष दीपक माथुर के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने अडानी समूह को किए गए 4647 करोड़ रुपए के अतिरिक्त भुगतान को उद्योगों से फ्यूल सरचार्ज के रूप में वसूलने न पर रोक लगाने, औद्योगिक सामान्य उपभोक्ता के लिए केबल ■ी का सीटीएल टेस्टिंग की छूट प्रदान करने, उद्योगों को स्वीकृत विद्युत लोड के बराबर सोलर प्लांट लगाने की छूट जो वर्तमान में है, इस सीमा को हटाए जाने की मांग रखी।

साथ ही उन्होंने उद्योगों के लिए विद्युत संबंध की श्रेणियों में बदलाव करने, प्रदेश में महंगी बिजली दरों में राहत देने, फ्यूल सरचार्ज इत्यादि अन्य अधिभार हटाने, सोलर सिस्टम पर सब्सिडी देने, सोलर नीति में सरलीकरण करनें, सोलर पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी हटाने, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिजली मे विशेष छूट देने इत्यादि अनेक विषयों पर चर्चा की गयी। इस पर मंत्री ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण के प्रयास का आश्वासन दिया।

शहर में सघन पौधरोपण अभियान चलाएगी लघु उद्योग भारती

June 24, 2024

लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक का पिछले दिन संफन हुई जिसमें अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। लघु उद्योग भारती द्वारा पूर्व में किए कार्य और कार्यशालाओं की जानकारी दी गई।

मीटिंग में संस्था के संरक्षक बृजेश अग्रवाल की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होने जा रही विवाद एवं शिकायत निवारण बैठक के लिए संस्था से दीनदयाल सिंघल और मोहन बंसल को प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया। संस्था द्वारा इस वर्ष पूरे भरतपुर शहर में सघन पौधरोपण कार्यक्रम करने के लिए अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई। 21 जून को वित्त मंत्रालय के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की मीटिंग के लिए भरतपुर से वित्त मंत्रालय के लिए शिकायत एवं सुझाव का प्रस्ताव बना कर दिया गया, जिसमें जीएसटी के पुराने प्रकरणों के निस्तारण, ऑयल मिल्स जीएसटी रिफंड को शुरू करना, जीएसटी रिटर्न में एक वर्ष में कम से कम एक बार गलती सुधारने का मौका दिया जाना, 45 दिन पेमेंट की बाध्यता पर पुनर्विचार करना आदि बिंदु बनाकर दिए गए। साथ ही राज्य सरकार को रोको में आरओबी निर्माण, मथुरा-आगरा लिंक रोड निर्माण, पुरानी और नई औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने में सड़क निर्माण आदि प्रस्ताव बनाकर दिए गए।

बैठक में सीए गौरव गुप्ता द्वारा आरआईपीएस की स्कीम में 31 मार्च से पूर्व आवेदन वाली इकाई को स्वीकृति और पिछले 1 वर्ष से लंबित अनुदान राशि के वितरण के कार्य को शीघ्र निस्तारित करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया। बैठक में सीए विनय गर्ग, सत्यवान सिंह, मनीष सिंघल, नीरज मित्तल, विवेक गुप्ता, गोविंद गोयल, गिरीश सिंघल, डॉ. प्रेम सिंह कुंतल, मोहन बंसल, दीनदयाल सिंघल आदि उपस्थित थे। सचिव राहुल बंसल ने धन्यवाद दिया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please