News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती महिला, इकाई जोधपुर महानगर की ओर से हुई मंथली मीटिंग

June 18, 2024

लघु उद्योग भारती महिला, इकाई जोधपुर महानगर की ओर से हुई मंथली मीटिंग में प्रतिभागियों के लिए कुकिंग वर्कशॉप रखी गई। इसमें मास्टरशेफ अल्का शर्मा ने पनीर दो प्याजा कबाब, कड कबाब, पेपर समोसा, पटाटो 65, मैंगो लिची पंच एवं इंस्टैंट मैंगो संदेश बनाना सिखाया।

अल्का ने फूड प्रोडक्ट की पौष्टिकता के साथ अलग-अलग तरीकों से बनाई जाने वाली रेसिपी की जानकारी दी जो स्वाद में लाजवाब रही। उन्होंने फूड प्रोडक्ट में विविधिता लाकर प्रयोगात्मक विधि से विभिन्न मसालों के उपयोग के विषय में भी जानकारी दी। मीटिंग में विभित्र संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियानः आगामी कार्यक्रमों इत्यादि पर विस्तृत चर्चा हुई। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने नए मेंबर्स का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला 'स्वयंसिद्धा' का आयोजन भवन सभागार में होगा।

जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने महिला उद्यमिता विकास, कौशल विकास, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिये लघु उद्योग भारती के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत सचिव मीनू दूग्गड़, सहसचिव नलिनी बंसल, सदस्य निधि सिंह, मनीषा शर्मा, रेखा परिहार, सुमित्रा, नवीन सोनी, मंजू मेवाड़ा, प्रेमलता महावर, अंजू लुंकड़, ज्योति गंगवानी, लक्ष्मी शेखावत सहित कई मेंबर्स मौजूद थे। कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल ने आभार जताया।

महंगी बिजली दरो से राहत देने की मांग

June 18, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के शिष्टमण्डल ने सोमवार को ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर से मिला। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा एवं जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर के नेतृत्व मे शिष्टमण्डल ने उद्योगों की विद्युत से संबंधित विभिन्न समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की।

चौपडा ने बताया कि शिष्टमण्डल ने अडाणी समूह को किये गये 4647 करोड़ रूपये के अतिरिक्त भुगतान को उद्योगो से फ्यूल सरचार्ज के रूप में वसूलने पर रोक लगाने, औद्योगिक सामान्य उपभोक्ता के लिये केबल का सीटीएल टेस्टिंग की छूट प्रदान करने, उद्योगो को स्वीकृत विद्युत लोड के बराबर सोलर प्लांट लगाने की सीमा को हटाने, उद्योगों के लिये विद्युत संबंध की श्रेणियों में बदलाव करने, प्रदेश में महंगी बिजली दरो मे राहत देने, फ्यूल सरचार्ज इत्यादि अन्य अधिभार हटाने, सोलर सिस्टम पर सब्सिडी देने, सोलर नीति मे सरलीकरण करने, सोलर पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी हटाने, उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये बिजली में विशेष छूट देने सहित अनेक विषयों पर चर्चा की। साथ ही शिष्टमण्डल ने विद्युत से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों का प्रतिवेदन सौपा। जिस पर नागर ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मंत्री के सामने लघु उद्योग भारती ने समस्याएं रखीं उद्यमीः इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक होने पर उद्योग मजबूत

June 17, 2024

लघु उद्योग भारती की फरीदाबाद व बल्लभगढ़ इकाई का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शहर से जुड़ी समस्याओं को लेकर हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा से मिला। इस दौरान उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

सेक्टर 24-25, सेक्टर 58-59 जाजरू इंडस्ट्रियल एरिया और आईएमटी सहित विभिन्न एरिया की समस्याओं के बारे में बताया। समस्याएं सुनने के बाद उद्योग मंत्री ने जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से फोन से बात भी की। लघु उद्योग भारती हरियाणा के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरूण बजाज ने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिए मौजूदा भाजपा सरकार ने निर्णायक फैसले लिए हैं। लेकिन जब तक इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं होगा उद्योग मजबूत नहीं होंगे। बल्लभगढ़ इकाई के महासचिव श्रीकांत दमानी ने कहा कि जाजरू इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों की गंभीर समस्या है। लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 24-25 में भी यही हाल है। लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के महासचिव अमृतपाल सिंह कोचर ने कहा कि सेक्टर-25 की मेन रोड का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। शाम होते ही अंधेरा होने से हादसे का खतरा बना रहता है। इस रोड का इस्तेमाल इन्डस्ट्रीयल एरिया के लोग सबसे ज्यादा करते हैं। इसलिए इसका काम जल्द होना चाहिए।

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के लिए रीको, लघु उद्योग भारती व सीडॉस के बीच एमओयू

June 17, 2024

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के 13 वें संस्करण के आयोजन के लिए शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव एवं रीको और सीडॉस के अध्यक्ष अजिताभ शर्मा, प्रबंध निदेशक रीको, शिव प्रसाद नकाते, सीडॉस के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व गवर्निंग बोर्ड के पदाधिकारी व राज्य के उद्यमी उपस्थित थे। एमओयू पर रीको के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद नकाते, लघु उद्योग भारती राजस्थान के उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा एवं सीडॉस के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर मुकुल रस्तोगी ने हस्ताक्षर किए। राठौड ने बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 को जेईसीसी, सीतापुरा जयपुर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय पत्थर उद्योग के लिए घरेलू और विदेशी बाजारों का विकास करना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पत्थरों का ब्रांड निर्माण और उद्योग के सभी हितकारकों को बातचीत का एक साझा मंच प्रदान करना है। राठौड़ ने बताया कि शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए हम सबको साथ में काम करना है ताकि उनका जीवन निर्वहन सरल रहे।

राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों के विकास और निवेश आकर्षित करने के लिए बेहतरीन आधारभूत ढांचा और माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्यमियों से राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश के लिए आगे आने का अनुरोधकिया। उद्योगपतियों के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेख करते हुए उद्योग मंत्री ने बताया कि एकल खिड़की स्वीकृतियों, वन स्टॉप शॉप, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, व्यापार में सुगमता, ऑनलाइन स्वीकृतियों और अनुमोदनों के माध्यम से राज्य में उद्योग स्थापित करना पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है।

उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई ने बताया कि रीको, सीडॉस और लघु उद्योग भारतीय के संयुक्त प्रयास से इंडिया स्टोन मार्ट- 2026 का आयोजन पत्थर उद्योग के तकनीक और व्यावसायिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और व्यावसायिक संबंधों और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा। भारत का पत्थर उद्योग विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने के लिए अग्रसर होगा। विश्नोई ने रीको, लघु उद्योग भारती और सीडॉस के संयुक्त प्रयासों से इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन भव्य और विशाल होने की आशा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से मिले काशी के उद्यमी

June 17, 2024

नदेसर स्थित होटल ताज गैंजेज में श्री अवनीश अवस्थी सलाहकार मुख्यमंत्री के साथ लघु उद्योग भारती संघटन के सदस्यो की बैठक हुई। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने श्री अवस्थी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया, राजेश सिंह ने बताया कि संगठन के सदस्य द्वारा चांदी के सिक्के पर बाबा विश्वनाथ कारीडोर तथा बाबा विश्वनाथ का अरघा उकेरा हुआ देने पर श्री अवनीश अवस्थी जी काफी भावुक हुए और संगठन से जुड़े उद्यमियों के कार्यों को सराहा। उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा के दौरान लखनऊ मिलने के लिए आमन्त्रित कर दूर करवाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम मे मनीष चौबे, विवेक पारीख, मनोज शाह, अरोड़ा, दीप अग्रवाल, आलोक बरनवाल जी सहित काफी उद्यमी उपस्थित थे।

रीको के प्रबंध निदेशक से मिला शिष्टमंडल, समस्याएं बताईं

June 12, 2024

जोधपुर लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को जयपुर में रीको प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते से मिला। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने बताया कि शिष्टमंडल ने रीको की आधारभूत संरचना में सुधार करने, भूखंड आवंटन की नीलामी प्रक्रिया को हटाकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर करने, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में फायर स्टेशन स्थापित करने व फायर ब्रिगेड गाडी व्यवस्था, रीको द्वारा भूमि की उपलब्धता के लिए बहुमंजिला भवनों के निर्माण कराने, बरसाती नालों की साफ सफाई करने, सुचारू बिजली व रोडलाइट व्यवस्था, स्ट्रीप लैंड में नीलामी में राहत देने, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल खोलने इत्यादि अनेक विषयों पर चर्चा की। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने जोधपुर में कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र में शीघ्र भूखंड आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ करने एवं सांगरिया औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़े भवन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल खोलने पर चर्चा की। प्रबंध निदेशक नकाते ने आश्वस्त किया की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

June 12, 2024

लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार को विभिन्न प्रतिवेदन भेजने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा ने बताया कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के भीलवाड़ा प्रवास पर उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती से केंद्र एवं राज्य सरकार ने आगामी बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा इकाई ने राज्य इकाई के माध्यम से केंद्र को पत्र लिखा जाना है, जिसमें एमएसएमई में इनकम टैक्स की धारा 43 बीएच में मध्यम उद्योगों को शामिल करने का आग्रह किया गया, जिससे भुगतान संबंधी विसंगति दूर हो सके। सीए शिव प्रकाश झंवर ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में सोलर को शामिल किया जाना चाहिए। प्रांत उपाध्यक्ष महेश हुरकट ने उद्योगों में सोलर लगाने की कैपेसिटी की लिमिटेशन समाप्त कर अधिकतम सोलर लगाने को प्रोत्साहन देना चाहिए। सचिव कमलेश जैन ने केंद्र सरकार की पीएलआई स्कीम को एमएसएमई के लिए उपलब्ध कराने की योजना केंद्र को भेजने का सुझाव दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया ने सुझाव दिया कि भीलवाड़ा में रेडीमेड गारमेंट में अच्छा स्कोप है इसको प्रोत्साहन देने के लिए नए श्रमिक को 6 माह उद्योग द्वारा ही प्रशिक्षित किया जावे। मीटिंग में प्रांत संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरी अग्रवाल ने भी उपयोगी सुझाव दिए। उपाध्यक्ष सुरेश कोगटा ने 8 जून को लघु उद्योग भारती के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी। लक्ष्मी लाल तिवाड़ी ने वर्षाकाल में लघु उद्योग भारती की ओर से पौधारोपण योजना की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य के जिंदल, अनूप बागड़ोदिया, गोपाल झंवर, सत्यनारायण झंवर, रवि कालरा उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती की बैठक, वक्ता बोले- लगातार हो रही बिजली कटौती का निकालें स्थायी हल

June 12, 2024

लघु उद्योग भारती उदयपुर की सात इकाइयों की मासिक बैठक शनिवार को मार्बल भवन में आयोजित हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने बताया कि लघु उद्योगों के माध्यम से ही देश की विकट समस्या बेरोजगारी का समाधान किया जा सकता है। उन्होने ने बताया कि आने वाले समय में छोटे एवं कुटीर उद्योगों का महत्व बढ़ने वाला है. इन्हीं उद्योगों के आधार से भारत फिर से विश्व में अपना डंका बजाएगा।

आज के दौर में बिजली की समस्या से पूरा उद्योग जगत त्रस्त है। सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले, जिससे प्रतिवर्ष होने वाली बिजली की समस्याओं से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने आह्यन किया कि हमें उच्च तकनीक की सहायता से गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन पर ध्यान देना होगा। ताकि उद्योगों का उत्पादन बढ़ें।

बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, राकेश वर्डिया, तरुण दवे, रीना राठौड़, सीमा पारिक, रजनी डांगी, हेमंत जैन, हरिओम पालीवाल, रवि शर्मा, राजेश शर्मा, अभिजीत शर्मा, महेंद्र मांडावत आदि मौजूद रहे। सभी ने बारी बारी से अपनी बात कहते हुए शहर में उद्यमों को बढ़ावा देने की बात कहीं।

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश सिंह ने सीडीओ हिमाशु नागपाल का किया सम्मान

June 12, 2024

आयुक्त सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हिमांशु नागपाल सीडीओ वाराणसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई लोकसभा संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनाव सकुशल संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए राजेश कुमार सिंह ब्रांड एंबेसडर लोकसभा चुनाव वाराणसी /अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने हिमांशु नागपाल सीडीओ वाराणसी को अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया राजेश सिंह ने बताया कि इस बार पोलिंग बूथ पर जनता की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया था जिला प्रशासन के साथ उद्यमी संगठनों ने भी पोलिंग बूथों को सजाया और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की थी पिछले कई दिनों से सूरज की गर्मी तथा बढ़े तापमान को ध्यान रखते हुए धूप से बचाव तथा पीने के शुद्ध जल पानी की व्यवस्था, बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था हुई थी राजेश कुमार सिंह द्वारा कारखियाव औद्योगिक क्षेत्र मे दो विभागो यूपीसीडा तथा जिला पंचायत द्वारा मेंटनेंस शुल्क लेने का मुद्दा उठाया और बताया की उद्यमियों पर दोहरा कर लेने का मापदंड गलत है जिसे तत्काल बंद कर एक विभाग द्वारा मेंटनेंस शुल्क लिया जाना चाहिए जिसपर जिला पंचायत के अधिकारी बसंत यादव ने बताया की लगभग आठ लाख कारखियांव के उद्यमियों से अबतक वसूली की गई है जो विभाग के पास जमा है जिसमे से नियमानुसार 60 प्रतिशत पैसा मेंटेनेंस के लिए विभाग वापस करने को तैयार है इसके लिए उद्यमी संगठनों को एक औद्योगिक सहकारी समिति गठित करना होगा उसे ही पैसा दिया जायेगा हिमांशू नागपाल ने लघु उद्योग भारती सहित सभी संगठनो से मिलकर 1 समिति गठित करने के लिए कहा जिससे पैसा वापस दिलवाया जा सके। राजेश सिंह ने औद्योगिक अस्थान, चांदपुर वाराणसी में खाली पड़े स्टॉक: यार्ड (रॉ मेटेरियल साईड) पर जल्द फ्लेटेड इंडस्ट्रीज निर्माण का मुद्दा : उठाया जिसपर मोहन शर्मा उपायुक्त उद्योग ने बताया की इस स्थान पर फ्लेटेड: इंडस्ट्रीज निर्माण कार्य का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्यालय भेजा गया है जैसे ही प्रस्ताव अनुमोदन हो जायेगा: तत्पश्चात जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू: किया जाएगा बैठक में ज्योति शंकर मिश्रा, कमलकांत पांडेय, राजेश । अग्रवाल, मनोज मधेशिया, शुभम् अग्रवाल, अनुपम देवा, पीयूष अग्रवाल, विजय गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे

लघु उद्योग भारती ने नौजवान उद्यामियों की कमेटी गठित करने पर बनाई सहमति

June 12, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा अपने कोर गुरप की बैठक में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड- 1 का सहारनपुर से स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई एवं उससे पूर्व जीएसटी कार्यालय में लघु उद्योग भारती द्वारा वाटर कूलर लगवाया गया।

बीती रात्रि दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में लघु उद्योग भारती सहारनपुर मंडल के कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-1 सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे एवं जाइंट कमिश्नर जीएसटी विश्वकर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर सत्यपाल सिंह का सहारनपुर से स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई एवं सहारनपुर से प्रमोशन होकर जाने पर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि सतपाल सिंह के सहारनपुर में जीएसटी कमिश्नर रहते हुए लघु उद्योग भारती के किसी उद्यमी सदस्य का उत्पीडन नहीं हुआ एवं उन्होंने हमेशा लघु उद्योग भारती के उद्यमी सदस्यों की समस्याओं को हल करने में संस्था को भरपूर सहयोग दिया। संस्था इसके लिए उनका हार्दिक धन्यवाद करती है।

अनुपम गुप्ता ने लघु उद्योग भारती सहारनपुर मंडल की आगामी जुलाई माह में होने वाली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग नवाचार की भी घोषणा की एवं इसके बारे में कोर गुरप के सदस्यों से चर्चा की। जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने कहा कि हमें अपनी आने वाली नौजवान पीढ़ी को लघु उद्योगों में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, जिससे उद्योगों को नए विचार एवं नई ऊर्जा मिलेगी।

लघु उद्योग भारती की आगामी माह होने वाली नवाचार बैठक के लिए उद्यमियों सदस्यों के आगामी पीढ़ी के नौजवान उद्यमियों की एक कमेटी गठित करने पर सहमति हुई। जिला महामंत्री राजीव चानना ने कहा कि आज के समय में लघु उद्योगों को आसान शर्तों पर एवं कम व्याज पर आसानी से लोन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इस पर लघु उद्योग भारती की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में किसी वित्त विशेषज्ञ को बुलाने पर सहमति हुई।

चेयरमैन देवेंद्र कुमार बंसल, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं संरक्षक संदीप गुप्ता ने ने भी जीएसटी कमिश्नर सत्यपाल सिंह को भावभीनी विदाई दी एवं अपने विचार रखें। बैठक का संचालन संरक्षक सुशील सडाना द्वारा किया गया। बैठक से पूर्व दिन में लघु उद्योग भारती सहारनपुर द्वारा जीएसटी कार्यालय में एक वाटर कूलर लगवाया गया, जिसमें बृजेश प्रजापति का सहयोग रहा।

इस अवसर पर उद्योग भारती के कोर गुरप के सदस्य संरक्षक दिनेश माहेश्वरी, अक्षय जैन, राजकमल अग्रवाल, संगठन महामंत्री शौर्य जैन, संचित सागर, उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी ई. अजय शर्मा, राजीव आनंद, सुशील भारद्वाज, रवि वैश्य, विशाल नागपाल, संजीव जैन, अनुज जैन, विपुल जैन, दुष्यंत सैनी, मुकेश शर्मा, पुनीत धीर, राहुल मित्तल, गौरव मित्तल, आशु कुच्छल, अक्षय पुंडीर, आदेश बिंदल, अमित धीमान आदि काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

सीमा धूमल ने नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के लिए अनुराग ठाकुर को दिया निमंत्र

June 7, 2024

लगातार पांचवीं बार हमीरपुर से सांसद चुने जाने पर अनुराग ठाकुर को दी शुभकामनाएं

लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ पंजाब प्रदेश की महासचिव सीमा धूमल ने लगातार पांचवीं बार हमीरपुर से सांसद चुने जाने पर अनुराग ठाकुर के साथ उनके निवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी शेफाली ठाकुर भी उपस्थित थीं। शक्तिकरण, रोजगार सृजन, सीमा धूमल ने पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल युवा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अनुराग ठाकुर को देश की आर्थिकता को सुदृद्ध, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश का सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी जागरूकता व महिला उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, संवर्धन के लिए पंजाब प्रदेश में एक नई पहल करते हुए जालंधर में आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर की निर्देशक वसुधा ठाकुर व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती बहरोड़ की साधारण सभा संपन्न

June 7, 2024

लघु उद्योग भारती इकाई की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। सर्वप्रथम भारत माता व भगवान विश्वकर्मा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक को आरंभ किया गया।

बैठक में विचार-विमर्श किया गया कि जीएसटी सेलेब को तर्क संगत किया जाये, किसानी कार्य मे आने वाले उपकरण पर जीएसटी 5 प्रतिशत की जाये, गर्मी की तीव्रता को देखते हुए छाया व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, स्टोन मार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का आयोजन लघु उद्योग भारती की देखरेख में होगा इस पर हर्ष किया गया। व्यापारी व उद्योग बंधुओ से बजट में क्या अच्छा हो सकता है उसको सुझाव आमंत्रित किए गए।

लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अंकुर गोयल को लायंस क्लब रॉयल कोषाध्यक्ष बनने पर, जितेंद्र यादव को राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन मैनेजमेंट कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर तथा बृजराज सिंह चौहान को लायंस क्लब अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। उद्योगिम क्षेत्र में होने वाली समस्याओं पर चर्चाएं की गई।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव ज्ञानेश जांगिड़, उपाध्यक्ष अंकुर गोयल, सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महेंद्र यादव कार्यकारिणी सदस्य, कृष्ण कुमार यादव, राकेश यादव, मोहनलाल, महेंद्र कुमार, ब्रजराज चौहान, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please