News

Featured News

All News

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवालिक सिलिका परिवार ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

June 7, 2024

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शिवालिक सिलिका अगावली माइस के द्वारा परिसर में पौ वारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस उपलक्ष्य में शिवालिक सिलिका माइस के निदेशक योगेश सिघल ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है. तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियों और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इनसे औषधिया मिलती है।

शिवालिक सिलिका अगावली के संचालक नितिन सिंघल ने बताया कि 5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते है। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है. जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु। प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पहने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाप इसका एक सकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है. जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करके प्रकृति को हो सो नुकसान को रोका जा सकता है। पर्यावरण दिवस भी इसी उद्देश्य के साथ मनाते है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है हालांकि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पर्यावरण को सुख्खा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मैनेजर बैद्यनाथ शर्मा, अजय मिश्रा, जाकिर हुसैन संजय तिवारी सुकानत नायक रामनिवास मीना, रामकिशोर मीना मनोज शर्मा विश्वनाथ भूरेन्द्र जाट विश्वेन्द्र गुर्जर पप्पू जादव आदि भी मौजूद रहे।

चांदपुर में उद्यमियों ने लगाए पौधे

June 7, 2024

एमएसएमई, के औद्योगिक अस्थान चांदपुर में स्थित प्रांगण में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने 11 फलदार पौधे रोपित किया। राजेश सिंह ने कहा की धरती हमारी मां है इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पर्यावरण की अनदेखी से वायुमंडल का तापमान बढ़ता जा रहा जिसके जिम्मेदार हम सब है, दिन रात पेड़ पौधे बड़ी संख्या में काटे जा रहे है, जिससे हमरी वन संपदा समाप्ति की तरफ अग्रसर है जो मनुष्य तथा जीव जंतु के लिए भी खतरे का विषय है। समय रहते हम सभी को जागरुक होना होगा और धरती पर ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए। हिमांशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग टेक्निकल स्कूल ने पौधरोपण के लिए सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजेश चौधरी सहायक निदेशक एमएसएमई तथा वी के राणा सहायक निदेशक एमएसएमई आदि लोग उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

June 7, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा एवं प्रांत संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई के सान्निध्य में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल सूरसागर जोधपुर में आयोजित हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन मंत्र गायन किया। बैठक में प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किए गए कार्यों, राज्य व केंद्र बजट के लिए आए सुझावों पर विस्तार से जानकारी दी।

राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्य योजना पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रदेश कोर कमेटी की भीलवाड़ा में आयोजित बैठक के विषय में जानकारी दी। प्रांत संयुक्त महासचिव बिंदू जैन ने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में कौशल विकास कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला ने इकाई का वृत्त रखते हुएरीको वजिला उद्योग केंद्र से संबंधित समस्याओं को रखा व बोरानाड़ा इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सालेचा ने इकाई का वृत्त रखा। मंडोर इकाई अध्यक्ष पूनमचंद तंवर ने कृषि आधारित व एग्रो प्रोसेसिग उद्योगों से संबंधित समस्याओं का विषय रखा। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कुन्नेसिह व सचिव नरेश परिहार ने खान व पर्यावरण से संबंधित विभिन्न समस्याओंव सुझावों से अवगत करवाया। बैठक में सूरसागर इकाई सामाजिक सरोकार के तहत अस्पताल मे भेंट किए गए कूलर विषय में जानकारी दी। बैठक का शुभारम्भ मां भारती व भगवान विश्वकर्मा समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण साथ किया। संचालन जोधपुर प्रांत सचिव पंकज लोदा ने किया। सूरसागर इकाई सचिव नरेश परिहार ने बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। शांतिपाठ के साथ बैठक संपन्न हुई।

उद्यमियों की समस्या जब हल होगी तभी विकास की गंगा बहेगी- राजेश कुमार सिंह

June 7, 2024

औद्योगिक अस्थान चांदपुर वाराणसी स्थित एमएसएमई सभागार में लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों की बैठक सम्पन्न हुई, चुनाव के कारण संगठन के सदस्यों की समस्याओं पर कोई विचार नहीं किया जा रहा था आज चुनाव जागरुकता अभियान के साथ ही उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई राजेश चौधरी असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई वाराणसी ने भारत सरकार की सीएफसी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की साथ ही सभी को मतदान करने का आग्रह कियों अमित सिंह असिस्टेंट मैनेजर जिला उद्योग केंद्र ने प्रदेश सरकार की उद्यमियों के हित में चलाई जा रही सबसिडी लोन सहित कई जानकारियां प्रदान करते हुए कहा की एक वोट का बड़ा महत्व है आपके एक वोट से ही सरकार बन और बिगड़ सकती है राजेशकुमार सिंह ब्रांड एंबेसडर लोक सभा चुनाव वाराणसी तथा अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने सभी का स्वागत करते हुए चुनाव में भाग लेने का आह्वान किया साथ ही कहा कि एक अच्छी सरकार आने से विकास की गंगा बहती है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण वाराणसी सहित पूरा देश देख रहा है आज सभी को सरकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है गुंडा गर्दी समाप्त हो गई बिजली की उपलब्धता बढ़ गई है, लघु उद्योग भारती के प्रयास से औद्योगिक अस्थान चांदपुर वाराणसी आज मार्डन औद्योगिक अस्थान बना है संगठन द्वारा कई वर्षों से फ्लैटेड इंडस्ट्रीज की मांग और वर्ष 2018 से खाली पड़े 29 निरस्त औद्योगिक प्लाटो को नए आवेदको को आवंटित करने तथा वर्ष 2016 से लबित एमएसएमई टूल रूम टेक्निकल सेंटर की स्थापना की मांग यदि पूरी हो जाए तो पूर्वांचल के बच्चों का भविष्य बनेगा जिससे यहां के कारखानों को योग्य कामगार उपलब्ध हो जाएंगे संगठन की यह लंबित मांगे यदि पूरी हो जाए तो पूर्वांचल में सचमुच विकास की गंगा बहेगी कार्यक्रम का सफल संचालन हिमांशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग स्कूल द्वारा किया गया सभी को धन्यवाद ज्योति शंकर मिश्रा जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती ने किया कार्यक्रम मे दिनेश गुप्ता, नयन गुप्ता, विमलेश, मनीष चौबे, अब्रिश, अभय गुप्ता, राजकुमार रस्तोगी, मनोज, ऋषि, संजय श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में उद्यमियों ने भाग लियों

लघु उद्योग भारती गंगापुर सिटी की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

June 7, 2024

लघु उद्योग भारती गंगापुर सिटी इकाई की मीटिंग का आयोजन श्री महावीर इंडस्ट्रीज पर इकाई अध्यक्ष देवेश पितलिया की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। सर्वप्रथम भारत माता एवं भगवान विश्वकर्माजी के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करते हुए मीटिंग की शुरुआत की गई। बैठक में उद्यमियों ने उद्योग संबंधी समस्याए जैसे रीको की लैंड सब्सिडी नहीं मिलने, सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ के लाभ लम्बे समय से नहीं मिलने, विद्युत विभाग में किसी भी कार्य की फाइल को लम्बे समय तक निस्तारण नहीं करने आदि समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर अध्यक्ष देवेश पितलिया ने बताया की सभी समस्याओं को संबंधित विभाग के मंत्री एवं उच्च अधिकारियों से मिलकर इनका निस्तारण करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर इकाई के महामंत्री शिवम जांगिड़ द्वारा मीटिंग का समापन किया गया। मीटिंग में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष देवेश पितलिया, महामंत्री शिवम् जांगिड़, कोषाध्यक्ष संकेत गुप्ता, मंत्री संतोष गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, दिनेश धोलेटा, हनुमान नारौली, भगवान गुप्ता, सुभाष गुप्ता, महेश गुप्ता, वीकेश खंडेलवाल, मदनमोहन गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, कौशल आदि उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती चौमूं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

June 7, 2024

मोरीजा रोड स्थित विकास एग्रो पर लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया बैठक की अध्यक्षता प्रभुदयाल जी भादरिया ने की लघु उद्योग भारती चोमू इकाई के द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से जो मांग चोमू में रीको खोलने की की जा रही है उसको निरंतर रखा गया और चोमू इकाई के अध्यक्ष हंसराज जांगिड ने बताया की रीको संगठन के द्वारा चोमू में लघु उद्योगों की सूची मांगी गई थी चोमू इकाई के द्वारा 101 सदस्यों की सूची दे दी गई है और हमारी मांग को जल्दीस्वीकार किया जाएगा यह हमें आगे से आश्वासन मिला है चोमू इकाई के सचिव ने बताया आलोक जांगिड़ ने बताया कि चोमू इकाई जिले की प्रथम इकाई बनेगी सर्वप्रथम 28 सदस्यों के साथ चोमू ईकाई गठन किया था आज 45 सदस्य चोमू इकाई के बन चुके हैं इसी के साथ-साथ चोमू इकाई के द्वारा सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम भी निरंतर किया जाता है।

इस अवसर पर कमलेश राजोतिया श्रवण भादरिया नानूराम भादरिया मदन पवार शिंभूदयाल भादरिया नरेश जागिड़ हिमान् जागिड़ कमलेश सैनी पूरणमल जांगिड़ आदि उपस्थित थे।

उद्यमियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली – लघु उद्योग भारती काशी प्रांत

May 30, 2024

औद्यौगिक अस्थान चांदपुर वाराणसी में उद्यमियों, कर्मचारियों, अधिकारीयों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि औद्यौगिक अस्थान चांदपुर के उद्यमियों की बैठक एमएसएमई कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजेश कुमार चौधरी असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई वाराणसी थे वशिष्ठ अतिथि राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांतं थे। वाराणसी में शत प्रतिशत मतदान के लिए उद्यमियों कर्मचारियों को जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था राजेश चौधरी असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई ने सभी से मतदान करने का आग्रह किया।

राजेश कुमार सिंह ब्रांड एंबेसडर लोकसभा चुनाव वाराणसी ने उद्यमियों को वोट डालने के लिए जागरुक करते हुए शपथ दिलाई और कहा की हम सब कोई गाड़ी खरीदते है तो उसके माइलेज से लेकर उसकी अन्य छमता को बारीकी से निरीक्षण करते है अतः समृद्ध देश राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करें इस मतदान से हम एक तरह से अपने देश का पांच वर्ष के लिए भविष्य निर्धारित करते हैं हिमांशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग स्कूल ने मतदान के तरीके और महत्व पर प्रकाश डाला, अमित कुमार सिंह असिस्टेंट मैनेजर जिला उद्योग केन्द्र ने उद्यमियों, कर्मचारियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने पूरे औद्यौगिक अस्थान चांदपुर वाराणसी का चक्कर लगाया।

रैली में राजेश चौधरी, असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई, हिमांशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग स्कूल वाराणसी, अमित कुमार सिंह असिस्टेंट मैनेजर जिला उद्योग केन्द्र तथा ज्योति शंकर मिश्रा, नयन गुप्ता, अभय गुप्ता, मनीष चौबे, विमलेश मौर्या, राजकुमार रस्तोगी, अंबरीश शर्मा, अनिल कुमार सिंह सहित काफी संख्या में उद्यमी शामिल रहे।

* लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

May 30, 2024

लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार को विभिन्न प्रतिवेदन भेजने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा ने बताया कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के भीलवाड़ा प्रवास पर उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती से केंद्र एवं राज्य सरकार ने आगामी बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा इकाई ने राज्य इकाई के माध्यम से केंद्र को पत्र लिखा जाना है, जिसमें एमएसएमई में इनकम टैक्स की धारा 43 बीएच में मध्यम उद्योगों को शामिल करने का आग्रह किया गया, जिससे भुगतान संबंधी विसंगति दूर हो सके। सीए शिव प्रकाश झंवर ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में सोलर को शामिल किया जाना चाहिए। प्रांत उपाध्यक्ष महेश हुरकट ने उद्योगों में सोलर लगाने की कैपेसिटी की लिमिटेशन समाप्त कर अधिकतम सोलर लगाने को प्रोत्साहन देना चाहिए। सचिव कमलेश जैन ने केंद्र सरकार की पीएलआई स्कीम को एमएसएमई के लिए उपलब्ध कराने की योजना केंद्र को भेजने का सुझाव दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया ने सुझाव दिया कि भीलवाड़ा में रेडीमेड गारमेंट में अच्छा स्कोप है इसको प्रोत्साहन देने के लिए नए श्रमिक को 6 माह उद्योग द्वारा ही प्रशिक्षित किया जावे। मीटिंग में प्रांत संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरी अग्रवाल ने भी उपयोगी सुझाव दिए। उपाध्यक्ष सुरेश कोगटा ने 8 जून को लघु उद्योग भारती के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी। लक्ष्मी लाल तिवाड़ी ने वर्षाकाल में लघु उद्योग भारती की ओर से पौधारोपण योजना की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य के जिंदल, अनूप बागड़ोदिया, गोपाल झंवर, सत्यनारायण झंवर, रवि कालरा उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती जमशेदपुर की बैठक सम्पन्न

May 30, 2024

लघु उद्योग भारती की प्रादेशिक बैठक को बतौर बैठक होटल क्रूज के सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड में संसाधनों का सदुपयोग तथा राजस्व और रोजगार में बढ़ोतरी करते हुए हम झारखंड को उन्नत प्रदेश बना सकते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया वे उद्यमियों के लिए चौबीस घंटे तैयार रहते हैं और आगे भी रहेंगे । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए ओमप्रकाश मित्तल ने कहा कि उद्योग से जुड़ी नई जानकारियों और मौजूदा समस्याओं के हल के लिए अखिल भारतीय स्तर पर लघु उद्योग भारती एक सशक्त कारगर मंच देता है। देश के 52 हजार उद्यमी इससे जुड़कर देश के औद्योगिक विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव इन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों से जुड़े स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर राज्य सरकार और ज़िम्मेदार पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर राज्य स्तरीय समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं के लिए हमारा संगठन केंद्र सरकार से वार्ता कर हर संभव समाधान का प्रयास करेगा। प्रदेश अध्यक्ष विजय छापरिया ने लघु उद्योग भारती के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री विजय मेवाड़ ने ज़िला और प्रांतीय इकाई के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा संगठन उद्योग हित के साथ जन सेवा भावी कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सीए सरोजकांत झा ने साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष ज्ञान जयसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। भारी संख्या में मौजूद उद्यमियों में सपन मजूमदार, बी एन हाजरा, शैलेंद्र उपाध्याय, अभय श्रीवास्तव, प्रवीण झा, अनिल गोयल, अखिलेश सिंह, सचिन अग्रवाल, अजय दधीच, संजय शर्मा, प्रकाश हेतमसरिया, ललित केडिया, विनोद अग्रवाल, सतनाम सिंह, आनंद ढाबू, प्रवीण गुटगुटिया आदि शामिल थे।

आरतिया ने लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांत प्रमुख सुधीर गर्ग से की मुलाकात

May 30, 2024

आल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) टीम ने हाल ही शेखावाटी विजिट के दौरान लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांत प्रमुख सुधीर गर्ग से सीकर में मुलाकात की और राजस्थान में औद्योगिक विकास की गतिशीलता की राह में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। टीम आरतिया में चेयरमैन कमल कंदोई, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल और प्रेम बियाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व सज्जन सिंह, उपाध्यक्ष विजय गोयल और सचिव सुरेश बंसल और सुमित विजयवर्गीय शामिल थे। टीम आरतिया ने सबसे पहले राजस्थान सरकार द्वारा लघु उद्योग भारती को देश के प्रमुख आयोजन स्टोन मार्ट का जिम्मा दिए जाने पर सुधीर गर्ग को बधाई दी और बेहतर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। सुधीर गर्ग ने जानकारी दी कि राजस्थान सरकार आगामी दिनों में प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर सभी पक्षों की बात सुनकर तदनुसार एक्शन प्लान बनाएगी। ताकि प्रदेश को औद्योगिक विकास का हब बनाया जा सके। इसके तीन फायदे होंगे। एक राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। वहीं निजी क्षेत्र की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please