News

Featured News

All News

पलायन रोकने में लघु उद्योग भारती सक्षम

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कांगली रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में लघु उद्योग भारती उत्तराखंड की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रांत सचिव राजीव गोयल ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला।

इस दौरान उन्होंने कहा लघु उद्योग भारती 1994 में स्थापित भारत में सूक्ष्म और लघु उद्योगों का एक पंजीकृत अखिल भारतीय संगठन है। पूरे देश में 250 शाखाओं के साथ 400 से अधिक जिलों में इसकी सदस्यता है। वर्तमान में इस संगठन के करीब 50 हजार सदस्य हैं। संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। और पलायन रोकने के लिए पहाड़ों पर भी उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूड़ी ने कहा कि संगठन का उददेश्य बेहतर उद्यमी, कार्यकर्ता और ग्राहक संबंधों के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी धरातल पर काम कर रही है। भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव दंड ने कहा कि लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड में पलायन रोकने और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

संगठन के जिला महामंत्री कंवलजीत शर्मा ने कहा कि संगठन पदाधिकारी पहाड़ों पर भी छोटे छोटे उद्योग लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में बैठके आयोजित की जा रही हैं। जिनमें उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिए कार्यकारिणी काम कर रही है।

प्रदेश बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों का प्रदेश कोषाध्यक्ष मंयक गर्ग ने आभार जताया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश जायसवाल, । संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, देहरादून जिला ग्रामीण क्षेत्र के महामंत्री रमेश सल्ल आदि मौजूद रहे।

सूक्ष्म उद्योग इकाइयों को प्रोत्साहित करेगी लघु उद्योग भारती की महिला इकाई

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस गुरुवार को महाराणा प्रताप नगर स्थित अपना घर स्कूल के दिव्यांग – बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती की महिला इकाई का औपचारिक शुभारंभ भी हुआ। इकाई की सदस्यों ने एक राय कर शीघ्र ही सूक्ष्म उद्योग इकाइयों के प्रोत्साहन के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का निर्णय किया।

महिला इकाई की पहली औपचारिक बैठक अध्यक्ष दिव्या सोमानी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संरक्षक श्रीमती मृदुला मित्तल सहित महिला इकाई की पंद्रह से अधिक सदस्य उपस्थित थीं। संरक्षक मृदुला मित्तल ने बताया कि लघु उद्योग और सूक्ष्म उद्योग इकाइयों के प्रोत्साहन के लिए महिला इकाई ने गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। सूक्ष्म उद्योगों के विकास में जहां अड़चन दिखाई देंगी इकाई की सदस्य उन्हें मिटा कर आगे की राह बनाएंगी। उन्होंने बताया कि बहुत सी महिलाएं अपने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए घरों से सूक्ष्म उद्योग चला रही हैं जिनका उद्योग सही तरह से फल- फूल नहीं रहा है, लघु उद्योग भारती की महिला इकाई उन्हें अपेक्षित मार्गदर्शन और सहयोग मुहैया कराने के ठोस व कारगर प्रयास करेगी। इकाई की कोषाध्यक्ष शिल्पी जैन से इस दिशा में कार्य योजना बनाकर अगली बैठक में ही प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी भी ली है। सचिव अंकिता कुमावत ने बताया कि अब से प्रत्येक माह की 25 तारीख को लघु उद्योग भारती महिला इकाई की नियमित बैठक की जाएगी जिसमें प्रत्येक माह में किए कार्य की समीक्षा होगी और आगे की कार्य योजना तय की जाएगी।

बैठक में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई सदस्य बनाए जाने पर विचार किया गया। सदस्यता बढ़ाने के लिए गूगल फॉर्म भरवाए जाने की जानकारी साझा की गई। आगामी 12 मई को मदर डे के मौके पर माताओं के उत्थान के लिए आयोजन किए जाने पर सभी ने सहमति दी। सचिव ने इस मौके पर अपना घर स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के शुरू में अपना घर के दिव्यांग बच्चों के द्वारा लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस का केक काटा गया। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कायम किया गया। इस मौके पर शीतल जैन, किशोरी चोयल, मंजू चोयल, अर्चना माहेश्वरी, लता भूतड़ा, नेहा जैन, नेहा अग्रवाल, शिवानी जैन, संगीता लुधानी, कविता बंसल, संगीता तोषनीवाल, दीप्ति गुप्ता, स्वेता तंवर, प्रियंका विजय आदि उपस्थित थीं।

लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई द्वारा 30 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई द्वारा 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि महेश मेगोतिया, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष सुंदर मल सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल, सदस्य सुनील अग्रवाल, ललित अग्रवाल, प्रतीक मेगोतिया, पुनीत सैनी इत्यादि मौजूद रहे। महासचिव पियुष मेगोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि व अध्यक्ष द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई एवं उपस्थित सभी उद्यमीगणो को संबोधित किया व राष्ट्र हित, उद्योग हित में कार्य करने की अपील की। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

मतदान दायित्व ही नहीं मौलिक जिम्मेदारी भीः गंगाशंकर मिश्र

April 29, 2024

लघु उद्योग भारती जिला फरीदाबाद व बल्लबगढ़ इकाई द्वारा 30वें स्थापना दिवस की पूर्व सन्ध्या पर अपनी तृतीय कार्यकारिणी बैठक का अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में आयोजन किया जिसमें गंगाशंकर मिश्र प्रान्त सम्पर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विनोद कमार प्रान्त सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्य रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, महासचिव अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत व बल्लबगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सयुक्त रूप से किया। इस बैठक का मुख्य विषय लोकतंत्र के महापर्व में लोकमत का परिष्कार था जिसे आर. एस.एस. के दोनों वक्ताओं ने बहुत सरल व सहज तरीके से बताया। उन्होंने बताया की मतदान करना हमारा न सिर्फ कर्तव्य है है अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है, अतः हम सभी को राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जिला फरीदाबाद व बल्लबगढ़ इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा अरुण बजाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सह प्रभारी हरियाणा, रवि भूषण खत्री प्रभारी जिला फरीदाबाद व पलवल मनोज रुंगटा महासचिव हरियाणा प्रान्त व संजय अरोड़ा जिला संघचालक आर एस एस भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में अशोक चौधरी ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।

लघु उद्योग भारती ने मनाया 30वां स्थापना दिवस महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने पर जोर

April 29, 2024

लघु उद्योग भारती का 30वां स्थापना दिवस महिला इकाई जोधपुर महानगर और मंडोर इकाई ने मनाया। तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत अधिकतम सदस्य वृद्धि दिवस, सम्मान समारोह और सेवा कार्य किए गए। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि महिला उद्यमियों के हितार्थ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन की छाया में हम सब उद्यमी राष्ट्र-हित उद्योग-हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्यंनशील है। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने लघु उद्योग भारती के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा को बताया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने उद्यमी सम्मान समारोह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वरिष्ठ महिला उद्यमियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, जोधपुर प्रांत संयुक्त महामंत्री बिंदू जैन, प्रांत सचिव मीनू दुगड, सदस्य रूपा भंसाली, भावना शर्मा, मधु विश्नोई, रजनी वरवानी, बबीता भंडारी, दिव्यांशी विश्नोई एवं पुष्पा जांगिड का सम्मान किया।

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर राष्ट्र निर्माण संकल्प दोहराया

April 29, 2024

अलवर लघु उद्योग भारती का 30वां स्थापना दिवस गुरुवार को एमईआए के एक होटल में मनाया गया। मुख्य अतिथि विशाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र व जयपुर प्रांत के वरिष्ठ प्रचारक मुरली मनोहर ने सदस्यों को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए कहा। राजस्थान प्रांत के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उद्योग भारती की महिला ईकाई अध्यक्ष शिवानी यादव लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वि विचार रखे। इससे पहले मां भारती व आराध्य विश्वकर्मा भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। संगठन के मुख्य इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में नवीन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अलवर विभाग प्रचारक नरेंद्र भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, घनश्याम खंडेलवाल, विकास गुप्ता, अंकित अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, नीरज शर्मा, गोविंद गर्ग, सत्यनारायण सोनी, बलबीर सिंह, लक्ष्मीनारायण, समीर अग्रवाल, हरीश जसोरिया, मनीष पोपली, मुकेश खंडेलवाल, कविता सैनी, रुचि सोड़ी, वंदना भाटिया, आशा उपाध्याय, रश्मि शर्मा, निधि जेन, प्रिया खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। उद्योग भारती के महासचिव शशांक झलानी ने संचालन किया। महिला ईकाई की सचिव अलका सिंह धन्यवाद ज्ञापित किया।

लघु उद्योग भारती का 30वा स्थापना दिवस मनाया

April 29, 2024

लघु उद्योग भारती का 30वा स्थापना दिवस श्रीराम पाइप फैक्ट्री में मनाया गया। इसमें दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार यादव इंडस्ट्रियल एसोसिएसन के अध्यक्ष व विशिष्ठ अतिथि सत्येंद्र यादव द्वारा किया गया। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने अब तक किये कार्यों के बारे में अवगत कराया और नवीन सदस्यों का स्वागत किया और सदस्य संख्या 60 हो जाने पर बहुत खुशी व्यक्त की। उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों और उसके कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। महासचिव वीरेंद कुमार प्रजापति ने अपनी कार्य योजना से अवगत कराया वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार यादव ने संगठन की महता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेश मेहता डॉ प्रविंद्र यादव, नवीन अग्रवाल, अनिल यादव, सत्येंद्र यादव, राकेश यादव अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।लघु उद्योग भारती का 30वा स्थापना दिवस श्रीराम पाइप फैक्ट्री में मनाया गया। इसमें दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार यादव इंडस्ट्रियल एसोसिएसन के अध्यक्ष व विशिष्ठ अतिथि सत्येंद्र यादव द्वारा किया गया।

लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस आज; अजमेर महिला इकाई का भी होगा विधिवत शुभारंभ

April 26, 2024

लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस गुरुवार, 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर नव गठित अजमेर महिला इकाई का विधिवत शुभारंभ भी होगा। महाराणा प्रताप नगर स्थित अपना घर के दिव्यांग बच्चों के बीच दोपहर 3 बजे महिला इकाई सदस्यों द्वारा केक काटा जाएगा। सचिव अंकिता कुमावत ने जानकारी दी कि लघु उद्योग भारती अजमेर महिला इकाई चित्तौड़ प्रांत की 8 वीं और राजस्थान की 16 वीं इकाई है। घरों से छोटे-छोटे उद्योगों का संचालन कर अपना जीवन यापन कर रहीं महिलाओं के कामकाज को प्रोत्साहन देना एवं उनकी प्रेरणा से अन्य माताओं-बहनों को स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ाना साथ ही उनके लघु उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालना इस इकाई का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अजमेर इकाई केंद्र व राज्य सरकार के लघु उद्योग और उद्यमियों के हित की योजनाएं उन तक पहुंचाने और उनका उन्हें लाभ दिलवाने की दिशा में महती भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष दिव्या सोमानी ने कहा कि अजमेर महिला इकाई राजस्थान की श्रेष्ठ इकाई कहलाए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सके इस नीयत और नीति के साथ कार्ययोजना बनाई जाएगी। कोषाध्यक्ष शिल्पी जैन ने कहा कि अर्थ प्रबंध लघु उद्योग की प्राथमिकता है। उनका प्रयास होगा कि वे लघु उद्योग के विकास और विस्तार के लिए महिलाओं को अर्थ प्रबंध की दिशा में उचित मार्गदर्शन और सहयोग मुहैया करा सकें। संरक्षक मृदुला मित्तल ने कहा कि अजमेर महिला इकाई से लघु उद्यमी महिलाएं जल्द से जल्द और बहुसंख्या में जुड़ें। अजमेर इकाई का शीघ्र ही विस्तार हो और आने वाले दिनों में बेहतर कार्य योजना प्रदर्शित हो यही कामना है। उन्होंने अजमेर इकाई की पूरी टीम को कठोर लक्ष्य, मजबूत इरादे के साथ पाने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को विधिवत शुभारंभ करने के साथ ही महिला इकाई की पहली औपचारिक बैठक भी आयोजित हो रही है जिसमें समिति के विस्तार और आगे के आयोजनों के निर्धारण एवं सदस्यों के कार्य दायित्वों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती महिला की 'अपना हुनर, अपना रोजगार' कार्यशाला में दिखा उत्साह

April 26, 2024

अरिहंत भवन में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा एक सिलाई प्रशिक्षण 'अपना हुनर, अपना रोजगार कार्यशाला' का आयोजन रखा गया। इस दौरान करीब 20 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विभाग संघ प्रचारक विनायक, विशिष्ट अतिथि विभाग संचालक टेकचंद बरडिया, लघु उद्योग भारती संरक्षक सुभाष मित्तल व समाज सेविका प्राची चौरड़िया थे। थे। मुख्य अतिथि विनायक ने कहा कि आप भी समाज के लिए कुछ ऐसा कार्य करें कि सदियों तक लोग आपको याद रखें। टेकचंद बरडिया ने महिलाओं को बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी दी। सुभाष मित्तल ने आश्वासन दिया कि जब भी उन्हें अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की कोई सहायता की अपेक्षा हो तो सदैव तत्पर रहेंगे। प्राची चौरड़िया ने बताया कि उन्होंने घर में रहकर अपने माता-पिता के संरक्षण में अपने व्यापार को विदेश तक कैसे पहुंचाया। प्रवीण ने सरकार से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरड़िया ने आभार जताया। आज के इस आयोजन में मधु बांठिया, ममता बोथरा, मधु बोथरा, दीप्ति झाबक एवं मधु नाहटा उपस्थित रहीं।

लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सुसनेर की दोनों इकाई की बैठक सम्पन

April 19, 2024

सोमवार बस स्टेंड स्तिथ सरस्वती शिशु मंदिर में लघु उद्योग भारती सुसनेर महिला व पुरूष दोनों इकाई की सामूहिक बैठक 25 अप्रैल स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक की गई। जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम महिला एवम पुरुष इकाई सुसनेर द्वारा किए जायेगें ।जिसके तहत् प्रथम दिवस 25 अप्रैल के दिन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमे अधिकतम सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। द्वितीय दिवस 26 अप्रैल को एक सुव्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन कर नगर को स्वच्छ रखने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया जाने का तय हुआ । तथा तृतीय दिवस 27 अप्रैल को सेवा बस्ती में बच्चों को फल व बिस्किट वितरित कर सेवा दिवस मनाया जाएगा ।। इस अवसर पर महिला एवम पुरुष इकाई सुसनेर दोनो के सदस्य मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please