आरतिया ने लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांत प्रमुख सुधीर गर्ग से की मुलाकात
आल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) टीम ने हाल ही शेखावाटी विजिट के दौरान लघु उद्योग भारती के जयपुर प्रांत प्रमुख सुधीर गर्ग से सीकर में मुलाकात की और राजस्थान में औद्योगिक विकास की गतिशीलता की राह में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। टीम आरतिया में चेयरमैन कमल कंदोई, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल और प्रेम बियाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व सज्जन सिंह, उपाध्यक्ष विजय गोयल और सचिव सुरेश बंसल और सुमित विजयवर्गीय शामिल थे। टीम आरतिया ने सबसे पहले राजस्थान सरकार द्वारा लघु उद्योग भारती को देश के प्रमुख आयोजन स्टोन मार्ट का जिम्मा दिए जाने पर सुधीर गर्ग को बधाई दी और बेहतर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। सुधीर गर्ग ने जानकारी दी कि राजस्थान सरकार आगामी दिनों में प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर सभी पक्षों की बात सुनकर तदनुसार एक्शन प्लान बनाएगी। ताकि प्रदेश को औद्योगिक विकास का हब बनाया जा सके। इसके तीन फायदे होंगे। एक राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। वहीं निजी क्षेत्र की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

