News

Featured News

All News

विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर में नवीन लघु उद्योग भारती की इकाई का गठन

April 12, 2024

लघु उद्योग भारती की महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई द्वारा विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर में नवीन लघु उद्योग भारती की इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वानुमति से श्री गौरव चौह्यन अध्यक्ष, भूषण जोशी सचिव राधेश्याम गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं अनिल कुमार, ज्ञान सिंह गौतम, शंकर सिंह सेंगर उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए एवं शुभम शर्मा, राहुल गर्ग, दातार सिंह एवं प्रकाश पुरोहित को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया एवं सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अध्यक्षता लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जी मिश्रा ने की साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह कालरा जी, मालवा प्रांत के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री जितेंद्र जी गिरीश जी जायसवाल ने किया। जिसमें लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अास जी वैद्य, नेमीचंद जी जैन, श्री अतीत अग्रवाल जी, श्री राजेश महेश्वरी जी, आगर रोड इकाई के अध्यक्ष अखिलेश नागर जी, सचिव सुरेश सुराना जी, नागझिरी इकाई के अध्यक्ष बृजेश शिवहरे जो, सचिव जितेंद्र भाटी जी एवं महिला इकाई के सदस्य भी उपस्थित रहे उपस्थित रहे.

बावल तक मैट्रो के लिए सड़कों पर नजर आने लगा सकारात्मक आंदोलन

April 10, 2024

दिल्ली- गुरुग्राम से चली मैट्रो को धारूहेड़ा से रेवाड़ी से बावल तक लाने को लेकर चला जन जागृति अभियान जन आवाज बनकर सड़कों पर अलग अलग चेहरों में नजर आने लगा है। सोमवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती रेवाडी के जिला अध्यक्ष संजय डाटा की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों ने उद्योगों की दीवारों पर मैट्रो लेकर बने बैनर लगाए। टीम में विशेष तौर से रोहित सचदेवा, शुभम अग्रवाल, प्रांजन डाटा, अरूण टोकस, आदित्य डाटा, यतिन, नरेश यादव शामिल थे। इसी तरह रेवाड़ी शहर के सेक्टर तीन की आरडब्ल्यूए के प्रधान यशपाल यादव, पूर्व प्रधान सर्वसुख यादव एवं बाबू लाल यादव ने अपने सेक्टर में मैट्रो अभियान का बैनर लगाकर लोगो को जागरूक किया। सभी जागरूक नागरिकों ने एक आवाज में कहा की इसलिए अब समय आ चुका है कि हम सभी जागरूक नागरिक एक आवाज-एक सुर एक लक्ष्य के साथ अपने जन प्रतिनिधि पक्ष विपक्ष से पूछे। सवाल करे आप हमारे आदरणीय श्री है। बड़े सम्मान से मिलकर या उन्हें पत्र लिखकर सब से पूछना चाहिए। सभी ने मैट्रो के लिए कब कब और क्या क्या प्रयास किया। इसके साथ साथ मैट्रो को लेकर शुरू हुए जन जागरण अभियान के भागीदार बनिए। इस दृष्टिकोण के साथ मैट्रो मेरा अधिकार, मै इसे लेकर रहूंगा। हर समय यह याद रखना है। हमारे रोज के काम में एक काम अपनी मैट्रो का भी है। मुझे मेरी सरकार से 2009 वाली मैट्रो चाहिए। आपकी जागृति, मैट्रो का आगमन। आओ मिलकर सरकार को जगाए, एक बड़ी समस्या का समाधान कराए। हम वहीं मांग रहे हैं जो सरकार 2009 में देना चाहती थी। मैट्रो के लिए आपकी भागेदारी अति आवश्यक है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए जागरूक बने ।

सोचिए आज मैट्रो होती गुरुग्राम दिल्ली मेरी बेटा- बेटी से बहुत करीब होती। मैट्रो होती, सड़क हादसे से घरों में मातम नहीं होता। मैट्रो होती मेरा और मेरे बच्चो का भविष्य दिल्ली में संवर रहा होता। मैट्रो होती प्रदूषण खत्म जिंदगी स्वस्थ्य होती। मंथन करिए क्या अब भी मैट्रो के लिए कोई तारीख चाहिए ?। बताइए समाज में ऐसा कोई व्यक्ति है जिसे मैट्रो की जरूरत नहीं ?। सभी को मैट्रो चाहिए,। अब समय आ चुका है हम स्वयं से पूछे 2009 से आज तक मैने क्या किया। इसलिए सभी से अनुरोध है की मैट्रो के लिए चल पड़े अभियान के भागीदार बन स्वयं में उदाहरण बने।

फाइव ट्रिलियन इकॉनोमी बनाने में लघु उद्योगों की भूमिका बहुत बड़ी : प्रकाशचन्द्र

April 10, 2024

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के लगभग 256 सदस्यों का आवासीय अभ्यास वर्ग उदयपुर में भारत को पाँच मिलियन इकॉनोमी बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लघु उद्यमी ज़ीरो डिफेक्ट उत्पादों का निर्माण कर सके उसके लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी प्रोफेसर वरिंदर कवर ने लीन मैनेजमेंट पर आयोजित विशेष सत्र में अभ्यास वर्ग के प्रतिभागी उद्यमियों को केंद्र सरकार की योजना तथा इसमें मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी प्रदान की। समापन सत्र में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने उच्च नैतिक मापदंडों के साथ निर्माण की गतिविधि करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 5 मिलियन इकॉनोमी का लक्ष भारत को विश्व गुरु बनाने का एक पड़ाव बताया। यह लक्ष्य प्राप्ति वैश्विक परिदृश्य में भारत की गुरुत्तर भूमिका को स्थापित करने में बहुत बड़ा योगदान देगा। प्रकाश चंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के निर्माण से यहाँ के उद्योगों के लिए विस्तार तथा व्यापार की असीमित संभावनाएँ हैं। उदयपुर के महासचिव कपिल सुराणा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के इस अभ्यास वर्ग में आयोजित प्रदर्शनी में उदयपुर के 55 उद्यमियों ने अपने स्टाल लगा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष मनोज जोशी ने अभ्यास वर्ग में सम्मिलित उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उदयपुर क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं पर उद्योग राज्य मंत्री के विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अप्रधान खनिज निर्गम की नीति में विसंगतियों की ओर ध्यानाकर्षित किया। उद्योग राज्य मंत्री को रीको तथा विद्युत विभाग संबंधित समस्याओं को भी मांग पत्र में शामिल किया गया। लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत का दो दिवसीय आवासीय अभ्यास वर्ग डबोक एयरपोर्ट के समीप निजी रिसोर्ट में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

फाइव ट्रिलियन इकॉनोमी बनाने में लघु उद्योगों की भूमिका बहुत बड़ी : प्रकाशचन्द्र

April 10, 2024

लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के लगभग 256 सदस्यों का आवासीय अभ्यास वर्ग उदयपुर में भारत को पाँच मिलियन इकॉनोमी बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लघु उद्यमी ज़ीरो डिफेक्ट उत्पादों का निर्माण कर सके उसके लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी प्रोफेसर वरिंदर कवर ने लीन मैनेजमेंट पर आयोजित विशेष सत्र में अभ्यास वर्ग के प्रतिभागी उद्यमियों को केंद्र सरकार की योजना तथा इसमें मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी प्रदान की। समापन सत्र में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने उच्च नैतिक मापदंडों के साथ निर्माण की गतिविधि करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 5 मिलियन इकॉनोमी का लक्ष भारत को विश्व गुरु बनाने का एक पड़ाव बताया। यह लक्ष्य प्राप्ति वैश्विक परिदृश्य में भारत की गुरुत्तर भूमिका को स्थापित करने में बहुत बड़ा योगदान देगा। प्रकाश चंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के निर्माण से यहाँ के उद्योगों के लिए विस्तार तथा व्यापार की असीमित संभावनाएँ हैं। उदयपुर के महासचिव कपिल सुराणा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के इस अभ्यास वर्ग में आयोजित प्रदर्शनी में उदयपुर के 55 उद्यमियों ने अपने स्टाल लगा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष मनोज जोशी ने अभ्यास वर्ग में सम्मिलित उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उदयपुर क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं पर उद्योग राज्य मंत्री के विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अप्रधान खनिज निर्गम की नीति में विसंगतियों की ओर ध्यानाकर्षित किया। उद्योग राज्य मंत्री को रीको तथा विद्युत विभाग संबंधित समस्याओं को भी मांग पत्र में शामिल किया गया। लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत का दो दिवसीय आवासीय अभ्यास वर्ग डबोक एयरपोर्ट के समीप निजी रिसोर्ट में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

लघु उद्योग भारती की बैठक में एडवोकेट गुरप्रीत सिंह ने दी श्रम कानून की जानकारी

April 10, 2024

लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक में मुख्य वक्ता एडवोकेट गुरप्रीत सिंह ने भारत सरकार के विभिन्न श्रम कानूनों और उनके उचित कार्यान्वयन, हितों की सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, बोनस, ग्रैच्युटी, परिसर में काम करने की समुचित स्थिति, भविष्य निधि, ई. एस. आई, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की विस्तृत चर्चा की। उद्योगपतियों ने श्रम कानूनों संबंधी अपनी शंकाओं को दूर करने में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में करीब 70 सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन करते हुए महासचिव अनिरुद्ध धीर ने वक्ताओं और श्रोताओं में सफल समन्वयक की भूमिका निभाई।

पंजाबी विरासत, पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा और भांगड़ा, पंजाब के इतिहास, सांस्कृतिक प्रतीकों संबंधी पुस्तकों के लेखक 80 वर्षीय चन्नी ताकुलिया ने हस्तशिल्प और मि

नव संवत्सर में 14 शक्तियों को किया सम्मानित

April 10, 2024

राष्ट्र सेविका समिति के कोठी मीना बाजार में लगे नवसंवत्सर मेला में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित नारी को सलाम, नारी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को लघु उद्योग भारती की ओर से चार कार्यक्रमों की श्रृंखला मेला में रखी गयी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रोजगार भारती के सहयोग से उद्यमी महिला का स्वरोजगार विषय पर कार्यशाला, नारी को सलाम, नारी को सम्मान समारोह और सनातन संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों ने मेला में आने वाले हर आगन्तुक को आकर्षित करने के साथ संदेशित भी किया।

मुख्य अतिथि उपयुक्त उद्योग सोनाली जिंदल, संरक्षक लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, बज संभाग अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, संपूर्ण कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, राष्ट्र सेविका समिति की नीलिमा शर्मा, संगीता शर्मा, आरती सामा, श्रुति सिघल के करकमलों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वालों प्रो. बीना शर्मा, प्रो. डॉ नीलू शर्मा, विनीता मित्तल, मीरा देवी, एकता जैन, संगतिबंसल, हिना विज, ममता धवन, ज्योति खंडेलवाल, सिमरन अलरेजा और निधि जैन, अद्रिका भारद्वाज को नारी को सलाम, नारी को सम्मान से सुशोभित किया गया। महिला सम्मान समारोह के संयोजक साहित्यकार एवं शिक्षाविद् श्रुति सिन्हा एवं लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष शैलेष असावाल थे। इसके बाद एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से प्रभु रूप सज्जा एवं सनातन संस्कृति को समर्पित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। देवी शक्ति दुर्गा के नौ रूपों के मंचन ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

आइएमए के सहयोग से लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 500 से अधिक मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ। जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं आइएमए के सचिव डा. पंकज नगायच ने बताया कि शिविर में महिला, बच्चे एवं बुजुर्गों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल, डॉ डीवी शर्मा, डॉ अनूप दीक्षित, डॉ योगेश सिंघल, डॉ प्रीति पाठक, डॉ अरुण जैन, डॉ कौस्तुभ साने, डॉ पी साने, डॉ निखिल गुप्ता, डॉ चंदन कुमार, डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ योगेश गोयल, डॉ पूजा नगाइच का सहयोग शिविर में रहा। जिला प्रशासन द्वारा जागरूक मतदाता अभियान के तहत लघु उद्योग भारती एवं फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप द्वारा लोकतंत्र का पर्व नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन उमाशंकर मिश्र ने किया। संयोजक अनिल जैन, टीम मैनेजर पीयूष तायल, संगीता जैसवाल, नंदिनी जैसवाल, उज्वल, एम. एस. एकलव्य, वीरू का सहयोग रहा।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा गणगौर उत्सव स्पेशल समर मेला का हुआ आयोजन

April 10, 2024

महिला इकाई द्वारा गणगौर स्पेशल समर मेला का आयोजन गुप्ता बैंक्वेट हॉल बालाजी गार्डन के पास किया गया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति जी के पूजन अर्चना से शुरू किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सोबरन सिंह तोमर प्रदेश संयुक्त महामंत्री लघु उद्योग भारती, विशेष अतिथि के रूप में पधारें कृष्णा समदरिया जिला मुरैना ऑर्डिनेटर कौशल विभाग तथा विशिष्ट अतिथि प्रकाश अग्रवाल सचिव लघु उद्योग भारती कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राहुल गुप्ता जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा मिश्रा महिला प्रदेश प्रभारी द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन मुरारीलाल मावई द्वारा किया गया। महिला इकाई की अध्यक्ष मीना गुप्ता ने बताया कि विभिन्न शहरों से अपने सामान का विक्रय करने के लिए महिलाएँ भोपाल, इंदौर ग्वालियर, आगरा, कानपुर से गुप्ता ब्लेंक्वेट हाल में पधारी है। कार्यक्रम में लगभग 30 स्टॉल लगायी गई है। जिसमे आसाम की साड़ी, वेस्टर्न ड्रेसेज़, टपरवेयर और जयपुर के आयटम, राजस्थानी आइटम जैसी कई स्टॉल लगायी गई है। यह स्टॉल 6 और 7 अप्रैल तक लगाई जायेगी। स्वावलंबी भारत अभियान जो मोदी जी द्वारा चलाया जा रहा है उसके अन्तर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनीता बॉदिल, कमलेश सिंगल, कल्पना चांदिल, मिथलेश गुप्ता, साधना गुप्ता, मुख्य रूप से उपस्थित रही।

लघु उद्योग भारती दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, देश को आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया

April 10, 2024

भारत को विश्व में फिर से सोने की चिड़िया बनाने को लेकर लघु उद्योग भारती का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार से शुरू हुआ।

लघु उद्योग भारती उदयपुर महासचिव कपिल सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष गोविंद राम मित्तल आदि ने किया। अभ्यास वर्ग के प्रथम दिन शनिवार को 6 सत्र में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों के ज्ञाताओं द्वारा उपस्थित लघु उद्योग भारती के सदस्यों का मार्गदर्शन किया गया। अभ्यास वर्ग में लघु उद्योग भारती पदाधिकारियों ने चित्तौड़ प्रांत के लगभग 450 सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व में भारत पूर्ण आर्थिक रूप से समृद्ध शाली बने, पुनः भारत का नाम सोने की चिड़िया बने इसको लेकर हमें नए रूप में अपनी तैयारी प्रारंभ करनी है।

इस तैयारी का आगाज शनिवार को मेवाड़ की धरती से किया गया। अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप से सीख लेकर अपनी रणनीति तय करनी होगी। विषम परिस्थितियों में भी हम अपने आप को कैसे स्थापित कर सकते हैं इसको लेकर हमें दिशा एवं नीति तय करनी होगी। जिससे हमें सफलता मिल सके।

आंदोलन की तरह कार्य आरंभ करें: अभ्यास वर्ग में जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उपस्थित उद्यमियों का आवाहन करते हुए कहा कि भारत ने अभी तक जिन कार्यों में सफलता हासिल की है उन कार्यों को लेकर एक आंदोलन गठित किया गया था, तो हमें भारत को आर्थिक संपन बनाने के लिए भी एक आंदोलन की तरह तैयारी करनी होगी एवं इस पर अमल करना शुरू करना होगा। अभ्यास वर्ग में उद्योग राज्य मंत्री के के बिश्नोई ने उपस्थित उद्यामियो के सामने मांग रख कहा कि देश में विश्व स्तर के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद तैयार करें जिससे दुनिया हमारी ओर आकर्षित हो सके। पहले हम जापान निर्मित किसी भी वस्तु को आंख बंद करके ले लेते थे क्योंकि हमें विश्वास था कि यह उच्य तकनीकी एवं गुणवत्ता वाला उत्पाद होगा। यही कार्य और तैयारी हमें हिंदुस्तान के लिए करनी होगी।

प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों ने लगाई 70 स्टॉल, हस्तशिल्प है आकर्षण का केंद्र

April 9, 2024

राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती की महिला इकाई अलवर द्वारा प्रदर्शनी का उदघाटन जेके क्लब बैंक्वेट हॉल में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। अलवर में इस प्रकार की यह पहली प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें एमएसएमई द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए स्टॉल्स लगाने के लिए विशेष छूट प्रदान की गई है। प्रदर्शनी में 70 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। जिसमें फूड जोन, गेमिंग जोन, हस्तशिल्प, हस्तकला और कुटीर एवं लघु उद्योग के अनेक प्रकार के उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं। प्रदर्शनी अंतिम दो दिन और है। इसका समय प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक का रहेगा। प्रदर्शनी में खरीदारी करने पर लकी कूपन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रत्येक दिन फागोत्सव, दंड नियुद्ध प्रदर्शन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 3 लकी ड्रा इनाम भी निकाले जाएंगे। हस्त निर्मित स्टालों के साथ मेहंदी कॉर्नर, सेल्फी प्वाइंट एवं मनोरंजन की व्यवस्था भी इस प्रदर्शनी में की गई है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, व्यापार के लिए नए आयाम स्थापित करने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस दौरान घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, अंजू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, सुनीता शर्मा महासचिव जयपुर संभाग लघु उद्योग भारती, महापौर घनश्याम गुर्जर महापौर सहित कई लोग मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ पंजाब करेगी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन

April 9, 2024

लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब द्वारा जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा अर्चना जैन, महासचिव सीमा धूमल, जालंधर केंद्रीय की अध्यक्षा अमरदीप शेरगिल, महासचिव आरती सचदेवा, जालंधर उत्तरी की संयोजक रमन जज, सह संयोजक पल्लवी ठाकुर अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पंजाब महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय जिमखाना में वैसाखी के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति के अनुरूप विभिन्न लोक कलाओं, लोकगीत और ढोल की थाप पर अपने मनोभावों का मनोरम प्रदर्शन किया। इस अवसर पर होशियापुर यूनिट की योगिता, कामिनी, डेरा बस्सी की संयोजक मोना मोंगिया, जालंधर केंद्रीय की उपाध्यक्ष श्वेता हांडा, सचिव रूही भारद्वाज, प्रो. दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर, नीतू नंदा, पूनम ठाकुर, ऋतु चोपड़ा, इंदु ठाकुर, आरुषि, सविता ठाकुर, अक्षु, नेहा मेहता, अंशु चोपड़ा, श्वेता मोंगा, नोनी कात्याल व अन्य ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

स्वयंसिद्धा (महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी) जोकि आगामी 7 से 8 सितंबर, 2024 को जलंधर में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों की चर्चा करते हुए सीमा धूमल ने बताया कि इसके लिए अपने सदस्य यूनिटों के साथ साथ प्रसिद्ध शिल्पकार, कुटीर व लघु उद्यमियों से संपर्क अभियान शुरू किया गया है।

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक, उपायुक्त उद्योग संग संपन्न

April 8, 2024

लघु उद्योग भारती संगठन की बैठक मोहन शर्मा उपायुक्त उद्योग के लहरतारा स्थिति कार्यालय पर आज गुरुवार को हुई, उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं (औद्योगिक क्षेत्र/ औद्योगिक आस्थांन में एक ही संस्था द्वारा मेंटेनेंस शुल्क लिए जाने की मांग की गई राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष काशी प्रान्त ने बताया कि कारखियाव व चंदौली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों से मेंटनेंस शुल्क के नाम पर यूपीसिडा विभाग तथा जिला पंचायत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग अलग शुल्क लिया जाता है। एक ही मद में कई संस्थाओं द्वारा उद्योगों से मेंटेनेंस शुल्क लेना सीधे सीधे उद्यमियों का दोहन किया जा रहा है। जिसका लघु उद्योग भारती संगठन पुर जोर विरोध करता है। राजेश सिंह ने कहा की हम विभिन्न विभागो द्वारा भयादोहन कर उद्यमियों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठा रहे है इस प्रकार की दोहरी नीति का हम सब विरोध करतें है। एक दूसरे प्रकरण में तकनीकी उन्नयन में दिन दयाल साहू द्वारा बतलाया गया कि विभाग के पोर्टल पर नई मशीनों की खरीद का आवेदन लोड ही नहीं हो रहा है। पूरे प्रकरण से संबंधित श्री मोहन शर्मा जी को एक पत्रक भी सौंपा गया। साथ ही जल्द से जल्द उद्यमियों की समस्याओं को दूर करवाने की मांग की गई। उपायुक्त उद्योग की मोहन शर्मा ने सभी मांगों को जल्द पूरा करवाने का वादा किया। बैठक में उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त श्री विनोद वर्मा जी सहित ज्योति शंकर मिश्रा दिन दयाल साहू, बृजेश कुमार गुप्ता, अंकित बाजपेई, भरत गुप्ता सहित कारखियां औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी भी शामिल थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please