News

Featured News

All News

नारी शक्ति ने हर स्थिति में अपनी सार्थकता को सिद्ध किया है- विजया शर्मा

April 8, 2024

राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय महाविद्यालय तरुणी प्रमुख विजया शर्मा ने लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब की महासचिव सीमा धूमल के सानिध्य में महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई विस्तृत चर्चा के दौरान कहा कि नारी शक्ति ने हर स्थिति में अपनी सार्थकता को सिद्ध किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के रूप आदरणीय रही है, वर्तमान में भी नारी ने अपने को हर क्षेत्र में अपने आपको सर्वोत्तम सिद्ध किया है। मानसिक बल, संवेदनशीलता, सहनशीलता, मौन रह कर भी परिवार को एक सूत्र में बांधे रखने की अदभुत क्षमता यह सब गुण स्त्रियों में ही पाए जाते हैं। वर्तमान में नारी के सशक्तिकरण चर्चा का विषय बनता जा रहा है जो स्वयं ताकतवर और प्रखर बुद्धि की स्वामिनी है उसे शक्ति के लिए दूसरों पर आश्रित क्यों होना पड़ेगा, यह चिंतनीय विषय है हमारे समाज में पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक व्यवस्था का गठन में स्त्री और पुरुष में भेद किया जाता रहा है, आधुनिक समय में जमीनी हकीकत परिवर्तित हो रही है। महिला पिता, पति, भाई और पुत्र सभी के लिए हृदय में अपार स्नेह रखने वाली स्वयं को गौण स्थान पर रखकर ही जीवन की पूर्णता मान लेती हैं, यह उसकी कमजोरी नहीं बल्कि उसके विशाल हृदय की निष्ठा का परिचायक है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति द्वारा राष्ट्रोत्थान, समाज उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की। लघु उद्योग भारती पंजाब किसी (महिला प्रकोष्ठ) की महासचिव सीमा धूमल ने उद्योगों के संचालन और सामाजिक दायित्वो के निर्वाहन में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं कभी कमजोर नही रही है। हर आपदा में उनकी भूमिका अग्रगण्य रही है। समाज की बेटियों, बहनों और माताओ को कभी भी अपने आप को कमजोर नही समझना चाहिए, यदि पुरुष आपके प्रेम और वात्सल्य का अधिकारी है तो आपकी अवहेलना या तिस्कार करने पर दंड का भी अधिकारी है। भारत की हर घर बेटी को भारतीय संस्कृति से शिक्षित व आत्मरक्षक बनाना चाहिए ताकि अपनी बेटिया बिना दबाव के हर प्रकार की परिस्थितियों में कार्यरत रह सके। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल के मागदर्शन व पंजाब प्रांत के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा की सहभागिता से आयोजित इस चर्चा में श्रीमती गीता धूमल ने संयुक्त परिवार, पूनम चौहान व सविता ठाकुर ने धार्मिक व सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत सह संचालिका डा. मधुरिमा भार्गव ने पुरातन भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन पद्दति, प्रांत कार्यवाहिका करिश्मा कपूर ने सेल्फ हेल्प ग्रुप, जालंधर जिला सम्पर्क प्रमुख मीनू शर्मा ने सिंधु न्यास छात्रावास के बारे में जानकारी सांझा की।

प्रांत निधि प्रमुख नीरू मल्होत्रा, लघु उद्योग भारती जालंधर उत्तरी की से संयोजक पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर, सरोज ठाकुर व अन्य गणमान्य ने समारोह संयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

फूड सेफ्टी विभाग और लघु उद्योग भारती की कार्यशाला में किया गया जागरूक

April 4, 2024

खराब तेल के इस्तेमाल से पेट और आंतों के कैंसर सहित अन्य घातक बीमारियां होना प्रमाणित हो चुका है। इसलिए खराब तेल में तली-भुनी खाद्य सामग्री किसी भी सूरत में नहीं खाएं।

यह कहना है सीएमएचो डॉ. ज्योत्सना रंगा का। शनिवार को फूड सेफ्टी विभाग और लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यशाला में नमकीन, कचौरी समोसे, रेस्तरां आदि के व्यापार से जुड़े व्यवसायियों को संबोधित करते हुए डॉ. ज्योत्सना ने खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले रंगों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस खाद्य पदार्थ में कितना रंग अनुमत है। इधर, लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने कहा कि व्यापारी छोटे लाभ के लिए अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य सहित अन्य हितों से खिलवाड़ नहीं करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी ने तेल को काम में लेने प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान लैब इंचार्ज राजेंद्र सैन ने उद्यमियों को मशीन से नए तेल और इस्तेमाल किए गए तेल की जांच कर उसमें फर्क बताया। अजय मोयल ने तेल, आटा, चावल और दूध में माइक्रो लेवल पर विटामिंस डालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाए नियमों की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष कुणाल जैन ने उद्यमी और खाद्य सुरक्षा विभाग एक दूसरे के प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि पूरक हैं।

एमएसएमई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पेपर बैग निर्माण की सिखाई बारीकियां

April 4, 2024

एमएसएमई टूल रूम एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त प्रयासों से महिलाओं को स्वरोजगार हेतु पोटियाकला में 15 दिवसीय पेपर बेग के निर्माण से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में स्वावलंबी भारत अभियान के छत्तीसगढ़ प्रांत सह समन्वयक एवं लघु उद्योग भारती के पूर्व इकाई अध्यक्ष संजय चौबे ने महिलाओं को बताया कि स्वावलंबी भारत अभियान, देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु ठोस कदम उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक पहल है। जिसे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आठ संगठनों द्वारा प्रारम्भ किया गया है।

भले ही भारत को आज विश्वका सबसे युवा राष्ट्र माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद भारत के आर्थिक विकास के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। भारत के पास कौशल विकास, नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम से एक ऐसा वातावरण बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जिसमें भारत के युवा अपनी क्षमता का उपयोग कर न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने में सक्षम हों। हमारा लक्ष्य भारत के प्रत्येक नागरिक को गरीबी रेखा से ऊपर लाना, प्रत्येक हाथ को काम प्रदान करना और आने वाले दिनों में आम लोग व दुकानदारों को जनजागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थानों, बाजार, सब्जी मार्केट, चौक चौराहों सहित बस स्टैंड आदि जगहों में वितरण किया जाएगा।

स्वावलंबी भारत अभियान के प्रति सह समन्वयक संजय चौबे ने बताया कि पेपर बैग पालिथीन बैग के विकल्प के रूप में तैयार किया गया है। इस प्रयोग के सफल होने पर इसे जिला स्तर पर प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं को प्रशिक्षित कर अपने अपने आसपास के मोहले एवं शहर में लोगों को जागरूक कर पेपर बैग के निर्माण एवं उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रेनर श्रीमति प्रीति बसु के द्वारा 40 महिलाओं को पेपर बैग का ट्रेनिग दिया जा रहा है इन महिलाओं द्वारा 10 दिन में लगभग 1300 बैग एवम लिफाफा बनाया गया है और राम कुमार बसु के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी के बारे में भी पढ़ाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से ट्रेनिंग प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं कम पूंजी में ही अपनी आर्थिक स्थित सुधार सकती हैं। प्रशिक्षण में नीतूप्रेम चंदरिया, ममता पाटिल, सुशीला भारती, खुशनु चंदेल, संध्या चंदरिया, पुष्णा पुराणिक मोरा ति निख पाटिल में अहम योगदान दिया।

लघु उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया

April 4, 2024

राज्य के श्रम एवं औद्योगिक मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को लघु उद्योगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया व एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें लघु उद्योगों की समस्याओं और उनकी समाधान के लिए मांगों पर विचार करने की मांग की गई। मंत्री ने मांगों को अति शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही इंडस्ट्रयल सेक्टर में कॉमन टॉयलेट की व्यवस्था और बावल ईएसआई के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य को समय पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष संजय डाटा, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व आदित्य डाटा मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का स्वागत करने पहुंचा लघु उद्योग भारती फरीदाबाद

March 29, 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उद्योग, श्रम खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम् उपभोक्ता मामले और चुनाव विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का सेक्टर-8 कार्यालय पर लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के बैनर तले कई उद्योगपतियों का एक दाल स्वागत करने पहुंचे। इसमें लघु उद्योग हरियाणा के सह प्रभारी एवम राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और उद्योगपति अरूण बजाज, लघु उद्योग भारती बल्लभगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी, उद्योगपति गौतम चौधरी, जी एस एस. के. दमानी, जरनल सेक्रेटरी अमृतपाल कोचर, कोषाध्यक्ष राज कुमार भगत, संजय अरोड़ा, अनिल प्रताप सिंह देशबंधु मदान, सुशील सेठी, अनिल सेठी, राजेश सहगल प्रशांत ठाकर सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से कैबिनेट मंत्री को शॉल ओढ़ाकर और पॉट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उद्योगपति अरूण बजाज ने खुशी जताते हुए कहा की श्री मूलचंद शमां जी को उद्योग से जुड़ा विभाग मिलने के बाद फरीदाबाद इंडस्ट्रीज में काफी खुशी है। इसकी जो समस्याएं है उसे मंत्री जी खत्म करने का प्रयास करेंगे। उद्योगपति अरूण बजाज ने इंडस्ट्रीज में इंफास्ट्रचर का मुद्दा उठाया, वहीं जाजरू औद्योगिक नगर की सड़कों का मुद्दा उठाया जिस पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आचार संहिता खत्म होने के बाद बनाने का भरोसा दिया। उद्योगपति गौतम चौधरी ने कहा की हम सब के लोकप्रिय विधायक श्री मूलचंद शर्मा जी पर बीजेपी आलाकमान को जितना भरोसा है उतना ही फरीदाबाद उद्योग को उनसे काफी उम्मीदे है। श्री मूलचंद शमां की कार्यशैली का ही असर है की उन्हें पुनः एक बार फिर बड़ा विभाग देकर उन पर विश्वास जताया गया है। उद्योग फरीदाबाद की रीढ़ की हड्डी है ऐसे में इसकी समस्याओं पर काम करने की जरुरत है उद्योगपतियों की सारी बात सुनने के बाद उद्योग एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद गुड़गांव बड़े औद्योगिक हब है औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए वे बेहतर कार्य करने का काम करेंगे, उन्होंने कहा कि वह खुद औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद जिले से आते हैं और फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र की फिर से विश्व पटल पर पहचान बनाने के लिए भी प्रयास करेंगे, हालांकि उन्होंने यह कहा कि समय थोड़ा है फिर भी वह भरकस प्रयास करेंगे। फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में मदर यूनिट को लेकर के भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करेंगे ताकि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ सके। उद्योग मंत्री श्री मूलचंद शमां ने कहा कि मजदूर के हितों के लिए भी बेहतर कार्य करने का काम करेंगे।

होली मिलन समारोह : लोकगायिका पूनम सती ने बांधा समां

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती देहरादून ईकाई की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में लोकगायिका पूनम सती ने अपनी गायकी से समां बांधा। एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर उद्यमियों और उनके परिजनों को थिरकने पर मजबूर किया।

टर्नर रोड स्थित अशोका होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष बिजय सिंह तोमर ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास में उद्यमियों का सबसे ज्यादा योगदान रहता है। वे, जहां सरकार को विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान करता है वहीं युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराता है। भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव दंड ने प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर संगठन का आभार जताया। लघु उद्योग भारती के संरक्षक कैलाश मैलाना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

महिलाओं और बच्चों ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। कुछ महिलाओं ने कविता पाठ और गीत गाकर तालियां बटोरी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूड़ी, गढ़वाल संयोजक जीपी पैन्यूली, मधुसूधन बलूनी, प्रांत कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य राजेश जायसवाल, कर्नल रूप कुमार शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, पीएन यादव, जिला अध्यक्ष निशांत सिंघल, रमेश सल्ल, रविन्द्र भटट समेत सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

लघु उद्योग भारती की हस्तशिल्प प्रदर्शनी 5 से

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से पांच से सात अप्रैल तक जय कृष्णा क्लब के बैंक्वेट हॉल में हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। लघु उद्योग भारती देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन करता आ रहा है। अलवर में इस तरह की पहली प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से स्टॉल लगाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलवरवासियों को प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आभूषण, aडिजाइनर कपड़े, फर्नीचर, आचार एवं मसाले, खाद्य सामग्री, सैलून एवं मेकअप का सामान खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ, मेहंदी एवं नेल आर्ट एवं फूड की स्टाल भी लगाई जा रही है। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के अध्यक्ष शिवानी यादव एवं सचिव अलका सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में स्टॉल बुकिंग के लिए कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता 8005717556 एवं कविता कछावा 8239999 772 पर संपर्क किया जा सकता है।

उद्यमियों ने खेली होली, लगाया रंग

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई का होली मिलन समारोह हुआ। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।

अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हर्बल अबीर व चंदन लगाकर शुभकामनाएं दीं। गुजिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। समारोह में aइकाई संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष विमल पंडित, सतपाल विधूड़ी, रजनीश त्यागी, सचिव सुनील यादव, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव अनूप केडिया, कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र चड्डा, नरेश जांगिड़, विरल गर्ग, अमित जैन, संजय अरोड़ा और इशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती के होली मिलन समारोह में शामिल हुए उद्यमी

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय स्तर पर लगभग 400 से अधिक जिलों में 50 हजार सदस्यों के साथ लघु उद्योगों का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने संगठन की कार्य प्रणाली को समझाया। उन्होंने लघु उद्योग 'भारती का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थापित होने की भी जानकारी दी। ब्रज संभाग महामंत्री राकेश अग्रवाल ने भी विचार रखे। औद्योगिक विकास के लिए एडवाइजरी समिति के सदस्य सुरेश सिंघल ने कहा कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। सीए निलय शुक्ला ने आयकर की नई धारा 43बी (एच) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्यमी डा. जीडी अग्रवाल ने अच्छे स्वास्थ्य के संबंध में सुझाव दिए। बरेली के चंद्रभान गुप्ता व राघव अग्रवाल ने सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी। आयोजन में एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता, हषवर्धन अग्रवाल, पुनीत प्रकाश गुप्ता, विजयपाल सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती इंदौर की महिला इकाई द्वारा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती इंदौर की महिला इकाई द्वारा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन डीबी अपोलो सिटी में किया गया प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद माननीय श्री शंकर लालवानी जी, प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती श्री राजेश मिश्रा जी, पूर्व अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता जी, अध्यक्ष डी बी अपोलो सिटी श्री राजेश ज्वेल जी द्वारा किया गया। महिला ईकाई अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुमार ने बताया कि दीप प्रज्वलन के साथ प्रदर्शिनी का शुभांरभ किया गया। सभी अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए विभित्र उत्पादों को देखा एवं महिलाओं के प्रयासों को सराहा गया, अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुमार, सचिव अनीता मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन व प्राची अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया तत्पश्चात माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी जी ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की जो उनके व्यवसाय के लिए सहायक होगी। प्रदर्शनी के दौरान प्राकृतिक तरीकों से रंग एवं गुलाल बनाने की कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती हेमलता कुमार ने महिलाओं एवं बच्चों को हानिकारक रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान एवं त्वचा की बीमारियों से अवगत कराया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के सभी सदस्यों ने होली उत्सव मनाया एवं प्राकृतिक गुलाल एवं रंगों से होली खेलने का प्रण भी लिया। प्रदर्शनी में कई फूड स्टाल भी थे जहां सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में विनीत जैन, प्रतिभा शुक्ला प्रदेश प्रभारी लघु उद्योग भारती, श्रीमती मीना फाले जी महिला इकाई इंदौर, कन्हैयालाल खात्री अध्यक्ष बरदरी, पंकज काले अध्यक्ष, विकास गुप्ता सचिव पोलो ग्राउंड, श्रीमती श्वेता खनूजा उपाध्यक्ष, श्रीमती अनीता मित्तल सचिव, श्रीमती ममता दीक्षित श्रीमती शिवानी रोदूलकर उपस्थित थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please