News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती का दिवाली मिलन समारोह आयोजित

November 9, 2023

संदेश न्यूज | कोटा. लघु उद्योग भारती, कोटा की समस्त इकाइयों द्वारा मंगलवार को सामूहिक दीपावली एवं पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंदराम मित्तल ने सदस्यों को दीपावली से जुड़े सभी पर्व की जानकारी दी। अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल ने परिवार के मूल्यों की महत्ता, व्यापार में नई पीढ़ी की भागीदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए पांच प्रणों की जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से प्रतिज्ञा दिलवाई कि वे राष्ट्रहित में अपने निजी स्वार्थ को भूलकर आगामी चुनावों में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ सभी को दीपावली की शुभकामनाओं सहित उपहार दिए गए।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष पवन गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अचल पोद्दार एवं विपिन सूद, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य मनोज राठी, कोटा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरूण तुलसीयान, राजेन्द्र जैन, वरिष्ठ सदस्य विष्णु साबू एवं कोटा की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

दो दिवसीय स्वयं सिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 2023 सम्पन्न

November 7, 2023

उदयपुर @ आत्मा की ज्वाला । लघु उद्योग भारती महिला इकाई उदयपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वयं सिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 2023 आज ओरबिट रिर्सोट में सम्पन्न हुई। संस्था अध्यक्ष डॉ सीमा परीक ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक रजनी डांगी, विशेष अतिथि प्रांतीय कार्यकारिणी से डॉ. नीता मेहता, मीनाक्षी श्रीमाली, मुख्य इकाई अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी एक्सीबीटर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। संस्था सचिव रेखा रानी जैन ने बताया कि एक्सीबीटर्स और विजिटर्स ने इस प्रदर्शनी को बहुत शानदार बताया और निकट भविष्य में भी इस प्रकार की और प्रदर्शनी आयोजित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में रश्मि पगारिया, डॉ चित्रा लड्डा, कांता जैन, करुणा मांडावत द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। रजनी डांगी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना सबसे ज्यादा जरूरी है। डॉ. नीता मेहता ने सभी एक्सीबीटर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वयंसिद्धा नाम की तरह ही सभी ने स्वयं को सिद्ध किया है। मीनाक्षी श्रीमाली ने संस्था सदस्यों से अपील की कि इस तरह के आयोजन करते रहे। अंत में हिना पथिक ने आभार व्यक्त किया।

पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

November 7, 2023

शामली, संवाददाता। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, एवं लघु उद्योग भारती द्वारा द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी अदायगी से जमकर धमाल मचाया। कलाकारों के साथ आयोजक व कार्यक्रम में शामिल हुए लोग भी जमकर झूमे।

गत शुक्रवार देर रात्रि शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, एडिशनल कमिश्नर जीएसटी सत्यपाल सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल, सीडीओ रणजीत सिंह, एडीएम संतोष सिंह, एएसपी ओपी सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक रामशंकर, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पूजा इवेंट दिल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जहां रोशनी के पर्व के उपलक्ष्य में आतिशबाजी भी की गई वहीं कलाकारों ने भी अपनी अदायगी से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में साइमा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल जॉइंट कमिश्नर उद्योग अंजू रानी, सहारनपुर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, देवेंद्र बंसल, अशोक बंसल, अमित जैन, आशीष अग्रवाल, कमल गोयल, अभिषेक जैन, सचिन गर्ग, लक्की जैन, सुधाकर आर्य, मयंक जैन, राहुल जैन, आलोक जैन, अपूर्व जैन, सुधीर बंसल, अनुज गर्ग, रुचिर गोयल, शशि गर्ग, विकास गर्ग, परविंद्र जैन, शरद बंसल, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती का पुर्नगठन, बद्दी में प्रदेश स्तरीय परिवार मिलन समारोह धूमधाम से संपन

November 7, 2023

हिमाचल दस्तक ब्यूरो ॥ बट्टी

देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई का पुर्नगठन व प्रदेश स्तरीय परिवार मिलन समारोह बद्दी में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल, राष्ट्रीय सचिव एंव हिमाचल प्रभारी डा. विक्रम बिंदल की अगुवाई में हिमाचल इकाई का पुर्नगठन किया गया। दो वर्ष की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते हरवंस पटियाल को दोबारा लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष व संजीव शर्मा को प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी गई। जबकि अखिल मोहन को कोषाध्यक्ष चुना गया। ओम शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई और विजय चंदेल को प्रदेश मीडिया प्रभारी चुना गया। पैटर्न नालागढ़ के लाला रूप नारायण व परवाणू के एमपी शर्मा को बनाया गया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने हिमाचल ईकाई के पुर्नगठन की विधिवत घोषणा की।

दोबारा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए हरबंस पटियाल व प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर दोबारा जताया है उसे कायम रखते हुए आगामी दो वर्षों में हिमाचल इकाई नये आयाम स्थापित करेगी। कार्यक्रम की शुरूआज दीप प्रज्जवलन से की गई, जबकि प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल ने बीते दो वर्षो का लेखाजोखा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया। हरवंस पटियाल ने कहा कि हिमाचल में सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा और अधिक से अधिक उद्योगों तक संगठन पहुंचेगा।

विनोद खन्ना टैक्सटाइल उत्पाद समूह के अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश ईकाई के पुर्नगठन के उपरांत उत्पाद समूहों के अध्यायों की भी घोषणा की गई। जिसमें चमन गोयल को फूड एंड बेवरेज, विनोद खन्ना को टैक्सटाईल एवं गामेंट, हंसानंद झा को कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट, अभिलाष रागरा को पॉलिमर प्लास्टिक, सुरेंद्र जैन को पैकेजिंग, एनपी कौशिक को ऑटोमोटिव, सतीश सेठी को इलैक्ट्रॉनिक, पियूष शर्मा को कप्यूटर हार्डवेयर, सुनील धमीजा को स्टील फर्नीचर उत्पाद समूह का अध्यक्ष चुना गया।

Local push empowering defence MSMES: Rajnath

November 7, 2023

BENGALURU, DHNS: Defence Minister Rajnath Singh on Thursday said the Union gov- ernment's pursuit of indigeni- sation in the defence sector would enable MSMEs in the sector to become self-reliant.

Singh was speaking after inaugurating the India Man- ufacturing Show 2023 at the Bengaluru International Ex- hibition Centre here.

Detailing steps initiated to support MSMEs in the sector, he noted that the government imposed restrictions on the import of 509 weapons and systems and released five pos- itive indigenisation lists that facilitated the manufacturing of these items in India.

He said four positive indi- genisation lists for the Defence Public Sector Undertakings were also promulgated, under which 4,666 items were identi- fied, to be manufactured within India.

"To ensure adequate de- mand assurance for our do- mestic industries, we reserved 75% of the defence capital acquisition budget, which amounts to approximately Rs one lakh crore, for purchases from local companies," he said.

These steps will strengthen our MSMEs and make them aatmanirbhar (self-reliant)," he added.

Underlining efforts as part of the Innovations for Defence Excellence (iDEX) initiative, Singh said IDEX Prime was launched to expedite projects by startups that require sup- port of up to Rs 10 crore.

Small-scale industries are the backbone of India's econo- my and contribute significantly to the country's socio-econom- ic development in the form of employment generation and dispersion of wealth.

Singh said many MSMEs are also becoming a part of the sup- ply chain of global companies.

लघु उद्योग भारती के दीपावली मेले का शुभारंभ

November 7, 2023

बीकानेर, (निसं)। लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्धघाटन जैन साधु संतों, उद्योगपतियों व व्यवसायियों की मौजूदगी में दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज ने किया। लघु उद्योग भारती के बीकानेर इकाई के अध्यक्ष हर्ष कंसल ने बताया कि मेले में 100 से अधिक स्टॉल्स लगाई गई है। इनमें गारमेंट्स, साड़ियां, ज्वैलरी, मसाले, नमकीन, बेकरी, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों, सिरेमिक टाइल्स, किचन इंटीरियर आदि प्रोडेक्ट्स की स्टॉल्स लगाई गई है। मेले में ग्राहक शॉपिंग के साथ किड्स जोन व फूड जोन का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही विजिटर्स के लिए लक्की ड्रॉ व सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बोरड़, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, बीकानेर इकाई के सचिव प्रकाश वहाल, आरएसएस से जुड़े श्याम मनोहर, फर्म भीखाराम चांदमल के प्रमुख हरिबाबू अग्रवाल, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया, होटल कारोबारी सुभाष मित्तल, गौरव पैकेज के प्रमुख उमाशकर माथुर, मारवाड़ हॉस्पिटल के मालिक शिवजी अरोड़ा, होटल व्यवसायी डॉ. नरेश गोयल, उद्योग भारती बीकानेर इकाई के अध्यक्ष हर्ष कंसल मंचासिन थे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल ने संगठन की महिला इकाई की घोषणा की जिसके अध्यक्ष पद का दायित्व राखी चोरडिया व रुबी अने को सचिव पद का दायित्व सौंपा। वहीं 45वीं इकाई खारा इकाई की घोषणा की गई जिसके अध्यक्ष पद का दायित्व रमेश अग्रवाल को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल ने उद्योग भारती का परिचय देते हुए बताया कि देश में 550 जिलों को इकाईयों में करीब 45 हजार सदस्य हैं। इस दौरान बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया ने भामाशाहों की समस्या को उठाते हुए कहा कि भामाशाह राज्य सरकार की भूमि पर निर्माण कर भवन सौंपते हैं। उस पर सरकारें 18 प्रतिशत जीएसटी ले रही हैं जो कि अनुचित है। इसमें छूट दिलाने के लिए संगठन प्रयास करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नई इकाइयों को योजनाएं देती है और पुरानी पर विचार नहीं करती। परिणाम स्वरूप नई इकाईयां लगती है। और पुरानी बंद हो जाती है। सरकार इस बारे में सोचे।

परवाणू में पानी की दरों को कम करने की मांग

November 7, 2023

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन) । परवाणू उद्योग संघ की समस्याओं को लेकर संघ के प्रतिनिधियों और उद्योग विभाग परवाणू की बैठक हुई, जिसमें उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने परवाणू में पेयजल की बढ़ी दरों, हिमुडा के औद्योगिक प्लाटों को फ्री होल्ड करने सहित शहर के औद्योगिक क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने की मांग रखी। वहीं लघु उद्योग भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने लघु उद्योग के लिए टिपरा में प्लाटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक जीएस चौहान ने उद्योग से आए प्रतिनिधियों को उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और नए औद्योगिक क्षेत्रों के बनाए जाने बारे भी उपस्थित उद्योगपतियों को जानकारी और संघ के प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमाचल सीआईआई के अध्यक्ष गगन कपूर, कैप्टन आलोक शर्मा समेत कई उद्योगपति मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक संपन्न एन.एस.आई.सी. के अधिकारियों ने उद्यमियों को बताई विभिन्न योजना

November 7, 2023

सवेरा न्यूज / अशोक अनुज

जालंधर 28 अक्टूबर सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग जगत के सबसे बड़े संगठन लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक गत दिवस होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नैशनल स्मॉल इंडस्टरीज कार्पोरेशन (एन.एस.आई.सी.) के वरिष्ठ महाप्रबंधक विक्रम जयंत और जालंधर के शाखा प्रबंधक पुनीत शर्मा थे। इस दौरान अधिकारियों ने उद्योगपतियों को एन.एस.आई.सी. की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया और उद्योगपतियों से कहा कि वे सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर इंडस्ट्री को और भी ज्यादा प्रोत्साहित और विकसित कर सकते हैं। इससे पहले लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, जिला महासचिव अनिरुद्ध धीर, मुख्य संरक्षक मनोहर लाल धवन, वित्तीय सचिव वरुण भल्ला उपाध्यक्ष, अमीर सिंह सहित पूरी टीम ने अतिथियों और बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं सके आभार व्यक्त किया। इस बात की जानकारी लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव अनिरुद्ध धीर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ चैरीटेबल ट्रस्ट ने गाय के गोबर से बने जैविक दीये लघु उद्योग भारती को दिए ताकि इन दीगो से होने वाली आय से आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों की मदद हो और गौशाला के व्यर्थ पदार्थ गोवर इत्यादि का सही इस्तेमाल हो सके। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव अनिरुद्ध धीर उपाध्यक्ष, अमीर सिंह वित्तीय सचिव वरुण भल्ला, मुख्य संरक्षक मनोहर लाल धवन के अलावा आशीष शर्मा, आकाश राठौर, अमित दुगाल, अजय वर्मा, अनुज कपूर, अमित कोहली, अमन कपूर, भरत मल्होत्रा, भरत मित्तल, गुरनाम चोपड़ा, हंसराज शर्मा, हरसिमरन सिंह, ललित भल्ला, पीयूष जैन, पीयूष सेठ, रामय धीर, रोशन लाल गुप्ता, सौरव महाजन, सुनील अग्रवाल, संजय जैन, संजीव गुप्ता, संजीव गुलाटी, संजू शर्मा, विपीन भोर, राजीव ठाकुर और धोरणा कपूर आदि मौजूद थे।

साहुपुरी में बन्द पड़ी हरी फार्टिलाइजर की भूमि पर बने औद्योगिक आस्थान

November 2, 2023

उद्यमियों ने मंत्री नन्द गोपाल नंदी से बैठक में की मांग नये औद्योगिक अस्थान बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही है। ऐसे में यदि शाहुपरी में बन्द पड़ी हरी फर्टिलाइजर की भूमि पर औद्योगिक अस्थान बन दिया जाय तो नये औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हो जायेगा। बुधवार को सर्किट हाउस में औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल नंदी के साथ उद्यमियों की बैठक हुई। इस दौरान लघु उद्योग भारती काशी प्रान्त के राजशे कुमार सिंह ने मंत्री को बताया कि चंदौली जनपद के साहुपुरी में बंद पड़ी हरी फर्टिलाइजर की ३३१ एकड़ जमीन पर औद्योगिक अस्थान का निर्माण किया जा सकता है । हरी फार्टिलाइजर, साहुपुरी, चंदौली के वर्षों पूर्व बंद हो जाने के कारण ३३१ एकड़ जमीन निस्प्रयोग भूमि के रूप में पड़ी हुई है उक्त भूमि को किसानों से अधिग्रहण करते समय यह कहा गया था की वहां पर उद्योग स्थापित किया जाएगा। जिसमे जिन गांव के लोगो की भूमि अधिग्रहित की जा रही है उन के परिवार को नौकरी दी जायेगी जिससे उनके परिवार का जीविको पार्जन हो सके। परंतु कई वर्ष पूर्व फैक्ट्री बंद हो गई और वह सभी लोग बेरोजगार हो गये। कई वर्ष पूर्व जिन लोगो ने भूमि ली है उन्होंने आज तक कोई नई फैक्ट्री नही लगाई है। ऐसे में उक्त भूमि पर औद्योगिक अस्थान बनवा कर नए उद्यमियों को नियमों के तहत आवंटित कराया जाये। जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनो का उत्तम प्रदेश बनाने में सहयोग हो और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं ग्लोबल इन्वेस्ट मीट की सार्थकता सिद्ध हो सके। राजेश सिंह ने उक्त मांग से संबंधित पत्रक मंत्री को सौंपा। इसपर मंत्री जी ने इस जमीन से संबंधित सभी तथ्यों को पता करके जल्द ही कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में संगठन से जुड़े राजेश अग्रवाल, कौस्तुक अग्रवाल, मनोज मद्धेशिया, बृजेश गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारतीः उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं पर किया चिंतन

November 2, 2023

नवज्योति / जोधपुर । लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी बैठक राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ व जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के सान्निध्य में भवन सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बालड़ ने राजस्थान के उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केन्द्र सरकार को राजस्थान मे पॉवरलूम सेक्टर विकसित करने, सोलर, टाइल्स हब बनाने, खान संबंधित विषय प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर, जीएसटी, वित्त, बीमा, श्रम व पर्यावरण से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी दी। प्रांत अध्यक्ष चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए लघु उद्योग भारती की ओर से किए गए कार्यों व उपलब्धियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बैठक मे जोधपुर प्रांत की संगठनात्मक विषय, उपलब्धियों, कार्यात्मक एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई ने बताया कि लघु उद्योग भारती के नई दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारी से हुई वातानुसार भारतीय रिजर्व बैंक की गैर बैंकिग वित्तीय संगठन की ओर से एमएसएमई सेक्टर को बिना कॉलरेटल एक से 5 करोड़ तक के ऋण देने की प्रक्रिया व नियमों की जानकारी देने के लिए सम्मेलन जोधपुर में शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा। जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भंडारी ने इकाई का वृत रखा और औद्योगिक क्षेत्र मे किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बोरानाड़ा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने इकाई का वृत रखते हुए नए बने सदस्यों के बारे मे जानकारी दी। सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता ने इकाई का वृत रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को रखा। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने इकाई की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी। सूरसागर इकाई से अशोककुमार गहलोत ने पर्यावरण व खान से संबंधित विषयों को रखते हुए आ रही समस्याओं के बारे मे बताया । कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र कांकरिया ने ईपीआर पोर्टल पर पंजीयन की बाध्यता को समाप्त करने के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर मंजू सारस्वत, नितिन सालेचा, बिन्दू जैन, दीपक माथुर, मीनू दूगड, मृदुल सालेचा, हरीश चांडक, कंचन लोहिया, हरीसिंह गहलोत, एच के गर्ग, सुरेश मुथा, बाबूलाल शाह, किशोर हरवानी, शिल्पा अग्रवाल एवं गौरव पुरोहित आदि उपस्थित थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please