News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई की बैठक आयोजित

October 23, 2023

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की बीकानेर इकाई कार्यकारिणी बैठक जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार, प्रान्त संयुक्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन व बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री हर्ष कंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, सदस्यता विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न औद्योगिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने भारत की अर्थव्यवस्था मे लघु उद्योगों की महत्ती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने लघु उद्योग भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे मे विस्तार से बताया।

प्रान्त उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार ने बताया कि बीकानेर इकाई द्वारा तेरापंथ भवन मे 3 से 5 नवम्बर को होने वाले "महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेले स्वयंसिद्धा'' के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के लिये 150 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा।

बैठक मे बीकानेर इकाई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुभाष मित्तल, उमाशंकर माथुर और कन्हैयालाल सेठिया को संरक्षक बनाया और राजेश गोयल, शिवनारायण बिश्नोई, आशीष अग्रवाल, बाबूलाल सोनी और पारस बोथरा को उपाध्यक्ष, प्रकाश नवहाल को सचिव, सुरेश राठी ओर करून बंसल को सहसचिव, मोहित करनानी को कोषाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।

लघु उद्योग भारती के प्रयास से ईआरपी बाध्यता से मुक्त हुए उद्यमी

October 23, 2023

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की कबीर चौरा स्थित संघठन कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि संघठन के प्रदेश महामंत्री भरत थ्रेड जी ने उद्यमियों को बधाई देते हुए बताया कि संगठन के प्रयास से केंद्र सरकार ने एक शासनादेश जारी कर लघु उद्यमियों को ईआरपी बाध्यता से मुक्त कर दिया है। भारत में प्लास्टिक पैकेजिंग वेस्ट के प्रबंधन के उद्देश से वर्ष २०१६ में बनाये गये नियमन के कारण अनेकों उद्योग बंद करा दिए गए थे। उद्यमियों की समस्या के समाधान हेतु लघु उद्योग भारती ने अप्रैल २०२२ में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष इस विषय को प्रखरता से उठाया। केन्द्रीय मंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए निरंतर बैठकों के माध्यम से सीपीसीबी पोर्टल के सरलीकरण को सुनिश्चित करने के बाद अब लघु संघय के सुझावों के अनुरूप १६ अक्टूबर के संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार सूक्ष्म लघु उद्यमियों को ईआरपी बाध्यता से मुक्त कर दिया है। अतिथियों का स्वागत संघठन के काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में ज्योति शंकर मिश्र, गुलशन मौर्य, विमलेश मौर्य, सर्वेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अरुण सिंह आदि उद्यमी उपस्थित थे।

स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ

October 23, 2023

मुरैना | लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा आयोजित स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। ये प्रदर्शनी 17 एवं 18 अक्टूबर को गर्ग सेवा सदन, रामजानकी मंदिर के पास जीवाजी गंज में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में आए अतिथितियों द्वारा गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्त, विशिष्ट अतिथि के रूप में शेफाली कौशिक, सीमा मिश्रा कार्यक्रम संयोजक सोबरन सिंह तोमर, कार्यक्रम समन्वयक पुरुषोत्तम कौशिक, कार्यक्रम उप समन्यवक मिथलेश अग्रवाल उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता उमा शर्मा ने की।

'देश के आर्थिक विकास में नारी शक्ति का योगदान महत्वपूर्ण'

October 23, 2023

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन

'देश के आर्थिक विकास में नारी शक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। महिलाएं उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में आगे रहती है तो देश के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।' मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से गुरुवार को राजधानी में महिला उद्यमशीलता पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही। संस्थापक महासचिव सीए विजय गर्ग ने बताया कि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की कार्यकारी सदस्य, मुख्य अतिथि अंजू सिंह ने महिला उद्यमशीलता को दवा देने वाली प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। संयोजक रुचि गुप्ता ने बताया कि जगह-जगह कैंप लगाकर महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाती है व उद्योग लगाने की इच्छुक 100 से अधिक महिलाओं का फैडरेशन की ओर से एमएसएमई विभाग एवं स्टार्टअप में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। प्रदेश इकाई की महिला अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, अर्पणा शर्मा, हर्षित गुप्ता, आयुषी मित्तल, प्रीति गुप्ता व पूजा सहित अन्य महिलाओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव व उद्योग- व्यापार क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने शिरकत की।

लघु उद्योग भारती ने ईपीआर पर केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया

October 23, 2023

देहरादून। सूक्ष्म और लघु उद्योगों को ईपीआर (विस्तार उत्पाद उत्तरदायित्व) में रजिस्ट्रेशन करवाने की बाध्यता को खत्म करने पर लघु उद्योग भारती ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। ईपीआर की वजह से उत्तराखंड के 1724 उद्योगों पर बंदी की तलवार लटक गई थी। इन्हें | अनिवार्य तौर पर रजिस्ट्रेशन करवाने के नोटिस हुए थे।

लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष बिजय सिंह तोमर ने कहा कि बीते | साल दिसंबर में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईपीआर प्लान जमा न कराने पर प्रदेश की 1724 औद्योगिक ईकाइयों की एनओसी रद कर उत्पादन बंदी का नोटिस जारी कर दिया था। इससे परेशान उद्यमियों को निजात दिलाने के लिए लघु उद्योग भारती ने आवाज उठाई। इसे लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय से कई दौर की वार्ता की। पूर्व में मंत्रालय ने प्लास्टिक का दाना तैयार कर पॉलीथिन बनाने वाले उद्यमियों को ही ईपीआर में रजिस्ट्रेशन करने का आदेश जारी किया। लेकिन उत्तराखंड के उद्यमियों के लिए यह राहत काफी नहीं थी।16 अक्तूबर पर्यावरण मंत्रालय ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को ईपीआर में रजिस्ट्रेशन करवाने की बाध्यता खत्म कर अधिसूचना जारी कर दी है। | प्रांत महामंत्री राजीव गोयल ने इसके लिए लघु उद्योग भारती की केंद्रीय कार्यकारिणी और केंद्र सरकार का आभार जताया है।

गारबेज चार्जेज को कम करने के प्रस्ताव लोक को स्थगित करने पर व्यापारियों में रोष

October 20, 2023

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में इंडस्ट्री, वर्कशाप, औद्योगिक क्षेत्रों को डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के शुल्क को कम करने के प्रस्ताव पर राजनैतिक पार्टियों के पार्षदों के हंगामा करने पर प्रस्ताव को स्थगित कर दिया, जो कि अनुचित था। इस प्रस्ताव के स्थगित करने से शहर के व्यापारियों में रोष की लहर दौड़ रही है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि इस प्रस्ताव के लिए नगर निगम से व्यापारियों की लंबित मांग थी जिस पर निगम द्वारा व्यापारियों को राहत देने के लिए इस प्रस्ताव को तैयार किया था लेकिन कुछ पार्षदों ने इसे पास न होने देने पर अपना रूखापन शहर के व्यापारी वर्ग को दिखाया है। जिससे साबित हो गया है कि कुछ पार्षद व्यापारियों के भले में कितना गहन सोचती है।
अवि भसीन ने कहा कि व्यापारी वर्ग शहर का अभिन्न अंग है जिसे दबाने के स्थान पर प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे उद्योग क्षेत्रों में कलेज होता ही नहीं है। यहां पर गारबेज के नाम पर शुल्क लेना ही नही चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी तो वैसे ही निगम व प्रशासन के टैक्सों के नीचे बूरी तरह दबा हुआ है। इसके अलावा वह शहर की उन्नति में किसी भी प्रकार से पीछे नहीं होता। चाहे वह वैट हो या प्रोपर्टी टैक्स हो। इसके अलावा व्यापारी रोजगार में मुहैया भी करवाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नियम होना ही नही चाहिए जिससे व्यापारियों पर बोझ ब?। यदि यह शहर की उन्नति के लिए अनिवार्य है तो व्यापारी होने के नाते हम यह कर सहने को भी तैयार हैं लेकिन छोटे प्लाटों पर 150 रुपये और बड़े पर 300 रूपये वाजिफ है इससे अधिक नही।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को लाने के लिए मेयर व कमिश्नर को प्रस्ताव पर दोबारा पुनर्विचार करना चाहिए।

उद्यमियों को स्फूर्त योजना पर किया जागरूक

October 20, 2023

उद्यमियों को एमएसएमई विभाग की स्फूर्त योजना और क्लस्टर के संबंध में जागरुक किया गया।
बुधवार को चांदपुर स्थित एमएसएमई कार्यालय में लघु उद्योग भारती काशी उद्योग भारती काशी प्रांत के पदाधिकारियों को योजना की प्रक्रिया, फायदों के बारे में जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक एमएसएमई एलबीएस यादव ने कहा कि 250 अथवा ज्यादा कुटीर उद्यमी अथवा बुनकर या एक तरह का किसी भी कार्य करने वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसका खर्च भारत सरकार वहन करती है। सहायक निदेशक एमएसएमई राजेश चौधरी ने कहा कि उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उद्योग संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों के बीच योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। इश दौरान आरके चौधरी, वीरेंद्र राना, रितेश बरनवाल, गुलशन मौर्या, विमलेश मौर्या, दिनेश गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, ज्योति शंकर मिश्रा, अरुण सिंह मौजूद थे।

चीन के बायकॉट से भारत के हैंडीक्राफ्ट के लिए नई उम्मीदें, विदेश में डिमांड बढ़ी

October 18, 2023

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट

कपिल भटनागर / मनोज कुमार पुरोहित | टर नोएडा

अमेरिका और ब्रिटेन में मंदी की मार झेल रहे जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट का असर फर्नीचर के एक्सपोर्ट पर पड़ने लगा था. लेकिन रूस-यूक्रेन विवाद और इजराइल हमास के बीच नाटो देशों के चीन से आयात पर रोक ने जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट के लिए नए रास्ते खोले हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रहे इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर में आए विदेशी बायर्स के रुझान से इसे समझ सकते हैं। फेयर में यूरोपीय और अरब देशों के बायर्स पिछले सालों के मुकाबले कम नजर आए।

वहीं जोधपुर के एक्सपोर्टर्स की स्टॉल पर आने वाले बायर्स इस बात की पूछताछ करते दिखे कि यहां बनने वाले फर्नीचर में चीन के आइटम तो नहीं लगे हैं। वायर्स का कहना है कि रूस यूक्रेन विवाद में चीन के रख नाराज नाटो देशों ने यहां से इंपोर्ट पर रोक लगाई है। पिछले दिनों एक्सपोर्टर्स के पास बायर्स ने मेल का नट, कोल और स्क्रू जैसे आइटम के बारे मैं भी डिटेल्स मंगवाई है। उनका कहना है कि वे वहीं फर्नीचर इंपोर्ट करेंगे, जिसमें वन का कोई भी आइटम न लगा हो।

सालाना 3500 करोड़ का हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट

जोधपुर से हर साल करीब 3500 करोड़ रुपए का हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट होता है। इसमें सर्वाधिक हिस्सा फर्नीचर का है। निर्यातकों ने बताया कि चीन के हार्डवेयर आइटम जैसे नट, स्क्रू आदि फर्नीचर में इस्तेमाल होते है, क्योंकि ये सस्ते पड़ते हैं। ताजा फैसले से फर्नीचर एक्सपोर्ट तो बड़े पर मुनाफे पर असर होगा, क्योंकि अब हमे महंगे आइटम लगाने होंगे।

जोधपुर से सबसे ज्यादा 45% एक्सपोर्ट अमेरिका को

जोधपुर से अमेरिका में 45% नीदरलैंड्स 11 जर्मनी 9 स्वीडन 4. डेनमार्क 7 और पोलैंड को 3% एक्सपोर्ट होता है।

विदेशों में जोधपुर का फर्नीचर पहली पसंदः मार्कोविटीज

October 18, 2023

सिटी रिपोर्टर | नई दिल्ली

इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलियन फर्नीचर डिजाइनर एडम मार्कोविटीज ने बताया कि जोधपुर में बनने वाले लकड़ी के प्रोडेक्ट की विश्वभर में खास डिमांड है। ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरोप व अमेरिकन देशों में भी इसकी लगातार डिमांड है। वे जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, फैडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स व अमेरिकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल की साझा मेजबानी में दिल्ली में आयोजित एक सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदी का दौर चल रहा है। जोधपुर का फर्नीचर विदेशों में ग्राहकों की पहली पसंद है। वैसे मंदी में फर्नीचर की डिमांड कम हुई है, लेकिन 2024 में फिर से इसका ग्राफ नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद है। इस अवसर पर अमेरिकन हार्डवुड के टेक्निकल एक्सपर्ट निल समरस ने अमेरिकन हार्डवुड पर जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर को बनाने की पॉसिबिलिटी के बारे में विस्तार जानकारी दी। अमेरिकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल के रोडरीक विल्स व रिचर्ड विलसन ने भी अमेरिकन टिम्बर आसानी से उपलब्ध होने की जानकारी दी।

जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. 'भरत दिनेश ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर एक फैशन ट्रेंड है। फर्नीचर में डिजाइन का बड़ा महत्व है। नए डिजाइन नए प्रोडक्ट्स में मार्केट में डिमांड बढ़ती हैं। जोधपुर के निर्यातक सालों से नए आर्टिस्टिक डिजाइन वाले फर्नीचर बनाते आए हैं। इसी वजह से जोधपुर के फर्नीचर की विश्व में मांग है। इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में जोधपुर-जयपुर के हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों ने हिस्सा लिया। ज्ञात रहे कि जोधपुर के एक्सपोर्ट में सर्वाधिक एक्सपोर्ट शीशम की बुड़ का होता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीशम की वुड के बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल की तरफ से पूर्व में भी जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट एक्स्पोर्टर्स के साथ बैठक कर अमेरिकन वुड जोधपुर के निर्यातकों को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 17 से

October 16, 2023

हिन्दुस्तान एक्सप्रेस न्यूज- मुरैना। लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन 17 व 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक गर्ग सेवा सदन, रामजानकी मंदिर के पास जीवाजीगंज में किया जाएगा।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महिला इकाई मरेना की अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता ने बताया कि उक्त दोपोत्सव प्रदर्शनी में जयपुर की चूड़ियाँ, डिजायनर सूट, साड़ी, लहंगे, दीपक, केंडल, तोरंग, पंचगव्य मूर्तियां, फूड कॉर्नर, बर्तन विला, महेश्वर एवं चंदेरी साड़ी व सूट, आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक, सेक्स, पारम्परिक जड़ी बूटिया, ज्वैलरी, बेडशीट, खादी से निर्मित वस्त्र, हाथ से बने पापड़, पौशाक, बत्ती, आचार, मुरब्बे, टोरो कार्ड क्रिस्टल आदि के स्टॉल लगाये जायेंगे। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इनके अलावा दिलीप गोयल द्वारा गौ माता के गोबर से प्रतिमायें बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पारुल गुप्ता द्वारा हेयर स्टायल क्लास लगाई जाएगी। इसके साथ ही सुषमा गांगिल द्वारा केडबरी चॉकलेट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पारुल गुप्ता द्वारा होमग्रेड चीजों से चेहरे बालों की देखभाल कैसे करें इस संबंध में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान उद्योग लगाने के लिए सरकारी नीतियों खाद्य ग्रामोद्योग की स्कीमत ब्रॉकर्स द्वारा लोन की सुविधा आदि के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी जाएगी। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि गर्ग सेवा सदन में 17 अक्टूबर को प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मैं जीतेन्द्र गुप्त पूर्व अभा राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमा शर्मा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शैफाली कौशिक प्रदेश सचिव, श्रीमती सीमा मिश्रा महिला प्रभारी मौजूद रहेंगी। एक प्रश्न के जवाब में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जो महिलायें अपने घरों पर सामान बनाती हैं हम उनके सामान को बाजार उपलब्ध करा सकें। हम स्व सहायता समूह को भी अपने संगठन से जोड़ रहे हैं, ताकि उनको भी मदद ली जा सके।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please