News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी की बैठक लघु उद्यमियों ने रखी चौमूं में रीको क्षेत्र की मांग

September 12, 2023

शहर के राधास्वामी बाग के पास लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी की बैठक चौथमल कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चौमूं इकाई अध्यक्ष हंसराज ने बताया कि चौमूं में 200 से अधिक लघु उद्योग चालू है और वर्तमान में समस्या है, तो वह रीको क्षेत्र की है। इकाई सचिव आलोक जांगिड़ ने बताया कि सरकार की ओर से चौमूं में रीको क्षेत्र का आवंटन करना चाहिए। वर्ष 1980 में जैतपुरा में रीको का आवंटन किया गया था, लेकिन शहर में एक भी रीको क्षेत्र का आवंटन नहीं हुआ है। इस मौके पर पूरणमल गोगोरिया, कमलेश राजोतिया, मदन पंवार, पप्पू यादवनरेश जांगिड़, ललित कुमावत, धर्मेद्र कुमावत व बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।

MSMEs to benefit from electric vehicle skilling programme now

September 12, 2023

Tamil Nadu Micro, Small, and Medium Enterprises (MSMEs) electric vehicle (EV) skilling programme kicked off at the CODISSIA Fair Grounds in the city on Friday.

The programme is aimed at building the capacity of MSMEs and bolster Tamil Nadu's position as a premier destination for electric vehicle manufacturing.

The World Resources Institute (WRI) India and Facilitating MSMEs of TamilNadu (FaMe) launched the programme in collaboration with the Coimbatore District Small Industries Association (CODDISLA), Laghu Udyog Bharati (LUB), Institute of Indian Foundrymen (IF), Southern India Engineering Manufacturers Association (SIEMA) and Scientific and Industrial Testing and Research Centre(SiTarc).

Aimed at providing structured, practical and hands-on training opportunities for EV MSMEs and workers at all or ginizational levels, including senior management, mid-management, and both white and blue-collar workers, the first-of-its-kind skilling programme is scheduled to be offered in two parallel trucks from September to November.

It will capitalize on Combatore's existing industrial motors and pumps ecosystem to fast-track the entry of local bustnesses into the traction motor supply chain for EVs.

V Arun Roy secretary to micro, small and medium enterprises (MSMEs) department said, “Tamil Nadu is gearing up to be the global hub Tor EV manufacturing MSMEs in the state can seize this opportunity to becom key suppliers in this larity integrated and emerging in dustry.”

Ashwini Hime, assocla In programme director; WRI India, Thirugnanam, president, CODISSIA, and others were present.

समस्याओं से जूझ रहे झारखंड के उद्योग-धंधे : महेश पोद्दार

September 12, 2023

लघु उद्योग भारती ने गुरुवार को चेंबर भवन में स्वावलंबी उद्यमी भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेश पोद्दार व स्वदेशी जागरण मंच के सुनील गुप्ता भी शामिल हुए श्री पोद्दार ने स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली समस्याओं पर चर्चा की उन्होंने कहा कि यहां लैंड बैंक की समस्या, पावर कट की समस्या, औद्योगिक क्षेत्र का डेवलप होना है, झारखंड गठन के बाद से यहां के उद्योग समस्याओं से जुझ रहे हैं, जेसिया के उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सीजीटीएसएमई योजना के तहत ऋण देने की सीमा बढ़ायी जाये. वर्तमान में दो करोड़ रुपये के ऋण पर कोई भी उद्योग सही तरीके से संचालित नहीं हो सकता है. इसके शुल्क में सरकार ने कमी जरूर की है. लेकिन इस शुल्क को और कम 'करने की जरूरत है. मोके पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसं सतीश, विजय छापडिया आदि ने भी विचार रखे।

लघु उद्योग भारती की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में कई प्रस्ताव किए गए पारित

September 12, 2023

लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर प्रान्त की कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेखा की अध्यक्षता में गुवाहाटी स्थित मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारेमें विचार विमर्श करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए। हर वर्ष की भांति उद्योग के आराध्य देव श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। लुब का स्थाई कार्यक्रम दिवाली दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार दीया वितरण के साथ लुब महिला समिति द्वारा दिवाली मेला आयोजन का भी निर्णय हुआ है । निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष व वर्तमान पूर्वोत्तर के निदेशक मनोज लुंडिया ने बताया कि लुब पूर्वोत्तर दिवाली दीया वितरण कार्यक्रम पिछले दो सालों से करते आ रहा है। राज्य के गांव-गांव से शिल्पी समाज से दीपक खरीद कर उसे उचित मूल्य पर बिक्री किया जाता है। लुब पूर्वोत्तर ने ये कार्यक्रम तत्कालीन उद्योग मंत्री चंद्र मोहन पटवारी के सुझाव और सहयोग पर शुरू किया गया था। जिससे राज्य के ग्राम शिल्पी बहुत लाभाविंत हो रहे हैं। सभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार संपत मिश्र को पूर्वोत्तर प्रान्त का जनसंपर्क अधिकारी मनोनित किया गया। 2024 में लुब का पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल फेयर उद्यम लगाने पर सहमति बनी है। बैठक में महासचिव विवेक अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्वोत्तर निर्देशक मनोज लुण्डिया, राष्ट्रीय सह महासचिव आशीष देवड़ा, महिला समिति अध्यक्ष नेहा खंडेलवाल, सचिव कृष्णा कलिता, स्वावलंबी भारत अभियान पूर्वोत्तर संयोजक पार्थ प्रीतम पाठक, शिल्पी प्रकोष्ठ संयोजक अरूप बरपुजारी तथा काफी सदस्यों व सह पदाधिकारियों ने भाग लिया।

पांदुर्णा को जिला बनाने के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार प्रदर्शन

September 12, 2023

दिनांक 6 सितंबर दिन बुधवार को पांढुरना को जिला बनाने के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती पांढुर्ना इकाई एवं सिंगदाना मिल एसोसिएशन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रदर्शन किया एवं मौजूदा कर पद्धति पर विचार करने हेतु एवं कुछ सुधार करने की विनती की. जिसमें मुख्य रुप से श्याम बत्राजी,

मदन साहूजी, नितिनजी बेहूने, विक्रमजी मुलक, शैलेशजी शाह, शेषराव जी डिगरसे, संजयजी भांगे, दिलीपजी चोलेरा. पीयूषजी चोलेरा, सचिनजी उपाध्याय, प्रकाशजी शाह, विष्णुजी कलम्बे, देवेंद्रजी बारई, एवं सभी प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती के इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर को लेकर हुआ भूमि पूजन

September 12, 2023

लघु उद्योग भारती के भीलवाड़ा में 15, 16 और 17 सितंबर को लगाए जाने वाले इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का भूमि पूजन का कार्यक्रम मंगलवार को हरिशेवा धाम के महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन के कर कमलों से हुआ। फेयर के कनवीनर गिरीश अग्रवाल ने बताया की भूमि पूजन में जिला उद्योग केंद्र के राहुल देव सिंह भीलवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति आरसीएम समूह के चेयरमैन तिलोक चंद खडा, मनोमय टैक्स इंडिया के योगेश लड़ा, सत्कार समूह के गोविंद प्रसाद सोनी संबोधी सिंथेटिक के रामपाल असावा उपस्थित रहे। फेयर में महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने कहा कि भीलवाड़ा में इस स्तर का फेयर होना गर्व का विषय है। भीलवाड़ा मंडी वैसे भी किसी भी काम में पीछे लगते हैं तो उसे पूर्णता तक लेकर जाते हैं। भीलवाड़ा के उद्यमियों की विशेषता जग जाहिर है। इस तरह के फेयर से उद्योग और व्यापार का विकास होता है। फेयर के कन्वीनर गिरीश अग्रवाल ने बताया की 500 जिले में 780 औद्योगिक क्षेत्रों के में 45000 से अधिक उद्योग सदस्यों के साथ लघु उद्योग भारती एमएसएमई का प्रतिनिधित्व कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र में यह विश्व भर में सबसे बड़ा संगठन है। लघु उद्योग भारती कुटीर एवं लघु उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले एवं बड़ा बाजार मिले इस हेतु प्रयासरत है। देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन से आगे ले जाने में भीलवाड़ा अपना महत्वपूर्ण योगदान दें सकेगा। भीलवाड़ा उद्योग की पृष्ठभूमि पर नजर डालते हैं तो वर्ष 1935 में पहली मेवाड़ टेक्सटाइल मिल की स्थापना से आज भीलवाड़ डेनिम उत्पादन और निर्यात में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है और टेक्सटाइल सिटी के नाम से प्रसिद्ध हो कर भारत का मैनचेस्टर कहा जाने लगा। भूमि पूजन के बाद आयोजित पत्रकार बातों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष महेश हुकट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत के त्वरित आर्थिक विकास में इंडिया में स्किल इंडिया मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत स्वावलंबी भारत डिजिटल इंडिया प्रकार के विभिन्न आयाम को आगे बढ़ाने के लिए लघु उद्योग भारती निरंतर प्रयासरत है। केवल भारत में वरन वैश्विक स्तर पर यहां के वस्त्र उद्योग ने अपनी पहचान बनाई है। उम्मीद कर सकते हैं आने वाले 2035 में जब इस उद्योग के 100 साल का सफर पूरा होगा तब भीलवाड़ा का वस्त्र उद्योग उभरते हुए नए परिदृश्य के साथ अपने चरम पर होगा। इसे समिति के सुरेश कोगटा, शंभू प्रसाद काबरा ने आने वाले सभी एक्जीबिटर्स के लिए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। एमएसएमई उद्योगी में की जानकारी अजय मूंदड़ा ने दी। बिजली विभाग से उद्योगों को क्या अपेक्षा है के बारे में विस्तृत चर्चा की। एमएसएमई में उद्योगों को वैसे भी बिजली की दरों में 1 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है यह गैप कम होना चाहिए। मेले का मुख्य उद्देश्य भीलवाड़ा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले साथ ही नए युवाओं में उद्यमशीलता का संचार हो इस हेतु सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमे टेक्सटाइल कॉलेज के विद्यार्थियों को पास के कॉलेज के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। सभी में स्वरोजगार की भावना को प्रेरित करना तथा रोजगार लेने वाला नहीं देने वाला बना है यह चीज देश के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी। फेयर के चेयरमैन महेश ये रहे उपस्थित हुरकट ने अपील की है इस मेले में जरूर पधार कर आधुनिक तकनीक से रूबरू होकर अपने अनुभव में वृद्धि करने का अवसर है।

लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड उज्जैन की नवीन कार्यकारिणी गठित

September 12, 2023

लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड उज्जैन की नवगठित कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठो के मार्गदर्शन में किया गया जिसमे अध्यक्ष गिरीश जायसवाल, उपाध्यक्ष सुनील पीठवे, चंद्रेश गुप्ता, अजय जैन, सचिव दिलीप रोहरा, कोषाध्यक्ष- दिनेश लड्डा, संपर्क प्रमुख- जितेंद्र जैन, सहसचिव अंकित गादिया, सदस्य- अतुल जैन योगेन्द्र पाटिल, अशोक जैन धर्मेंद्र शर्मा, अवधेश दशोरा, बाबूलाल गहलोत, दिनेश राठौर, रवि ख्यानी, पियूष पटेल, मुस्तफा भाई नालवाला, गौरव चौहान, मुर्तजा अली बड़वाहवाला, मितेश लड्डा, वात्सल्य सिसोदिया, निमेष वाधवानी एवम् विशेष आमंत्रित सदस्य आनंद बांगड़ व संजय ज्ञानी को बनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरीश जायसवाल व सभी सदस्यों ने उद्यमियों को नगरनिगम, प्रदूषण विभाग, विद्युत मंडल, उद्योग विभाग आदि की समस्याओं हेतु संगठन के माध्यम व उद्यमियों के साथ निदान कराये जाने का संकल्प भी लिया। नवीन कार्यकारिणी को उल्हास वैद्य, नेमीचंद, चरणजीत सिंह कालरा, रमेश साबू, शब्बीरभाई, गोविंद खंडेलवाल, राजेश गर्ग, दिनेश भायल, अतीत अग्रवाल, राजेश महेश्वरी आदि उद्यमियों ने बधाई दी।

उद्योगों को पॉल्यूशन कंसेंट के लिए 'ग्रीन चैनल', 120 दिन में मिलने वाली मंजूरी 7 दिन में मिल

September 6, 2023

पॉल्यूशन की कंसेंट में लगने वाले लंबे समय से परेशान इंडस्ट्रियलिस्ट के अच्छी खबर है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने सभी श्रेणी के उद्योगों को कंसेंट में तेजी के लिए ग्रीन चैनल ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया है।

पहले जिन प्रक्रियाओं को पूरा करने में 120 दिन तक लग जाते थे, वे काम अब केवल 7 दिनों में पूरे हो जाएंगे। इससे ना उद्योग संचालकों को ना तो जयपुर के चक्कर लगाने पड़ेंगे और ना ही लंबा इंतजार करना होगा। अगर नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई है तो 7 दिनों में ही उद्योग चलाने की कंसेंट पूरी हो जाएगी। यह सबसे अधिक प्रभावी उन उद्योगों के लिए है जो अपनी कंसेंट रिनुअल करवाना चाहते हैं। इसमें प्रदूषण, टेक्सटाइल, माइंस, सभी तरह के उद्योग शामिल हैं। यह प्रक्रिया फास्टट्रैक की तरह काम करेगी। सबसे पहले उन उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी कंसेंट देरी नहीं हो। आने वाले 6 माह, यानी फरवरी 24 तक पूरी होने वाली है। इसमें कोई की भी उद्योग रिनुअल के लिए आवेदन . पीछे करता है तो प्राथमिकता मिलेगी।

आवेदन में सभी फॉर्मेलिटी और नियम पूरे होना जरूरी

ग्रीन चैनल ऑनलाइन सिस्टम से प्राप्त आवेदन में अगर कोई कमी नहीं है तो 7 दिनों में ही कंसेंट का सिस्टम रखा गया है। इस पूरी प्रक्रिया में आवेदन – होते ही ऑनलाइन एप्लीकेशन क्षेत्रीय अधिकारी के पास चली जाएगी। क्षेत्रीय वॉशि अधिकारी यह चैक करेंगे कि वो इंडस्ट्री प्रदूषण विभाग की सारे नियम और लंदन शर्तें मान रही है या नहीं ? अगर नहीं मान रही हैं तो कंसेंट नहीं मिलेगी। वहीं बैठे अगर शर्तें व नियम मान रही है तो 7 दिनों में कंसेंट मिल जाएगी।

लघु उद्योग भारती सरदारशहर की इकाई का गठन, सर्राफ अध्यक्ष और जांगिड़ बने सचिव

September 6, 2023

स्थानीय अग्रसेन भवन में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने सरदारशहर इकाई की घोषणा करते हुए शिवरतन सर्राफ को अध्यक्ष, बनवारीलाल जांगिड़ को सचिव एवं दीपक पिंचा को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसका सभी ने समर्थन | करते नवनियुक्त पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, चूरू के दौलत तंवर, सुभाष जांगिड़ सहित सीकर व जयपुर ईकाई के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ ने की। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योगों के संरक्षण के लिए लघु उद्योग भारती अनवरत प्रयासरत है। उन्होंने लघु उद्योग इकाइयों के संचालकों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर देश की उन्नति में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय उद्योगपतियों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति सुरेंद्र सर्राफ, ओमप्रकाश पारीक, गोपाल जालान, शंकर प्रेमानी, सुरेश भरतीया, विजय जांगिड़ नंदलाल जांगिड़, सत्यनारायण जगाला डागा, शिवरतन सोनी सोनू सराफ, एडवोकेट शिवचंद सह सहित औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी, कृषि उपज मंडी के व्यापारी, व्यापार संघ के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल संचालन महेश शर्मा ने किया।

लघु उद्योग भारती प्रान्त कार्यकारिणी बैठकः आयात कम करने के लिए प्रयास और तेज करने की जरूरत : ओझा

September 6, 2023

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्यामजी ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चैपड़ा के सानिध्य में भवन सभागार में सम्पन्न हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन मंत्र गायन किया। घनश्यामजी ओझा के अखिल भारतीय अध्यक्ष (वर्ष 2023- 25 ) बनने पर लघु उद्योग भारती जोधपूर प्रान्त के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत व ऑभनन्दन किया गया।

राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि ओझा ने उद्योगों के समस्याओं के निराकरण के लिये निरन्तर संघर्षरत रहे और आगे भी उद्योगों के संचालन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिये प्रयासरत रहेंगे।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चंपा ने कहा कि ओझा ने उद्योगों के लिये प्रोत्साहक की भूमिका निभायी है और उद्योगों के सर्वागीण विकास के लिये अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है।

घनश्याम ओझा ने कहा कि वर्तमान मे देश में आयात कम से कम हो और अधिक से अधिक निर्यात हो इस पर कार्य किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती के सभी सदस्य यह तय करे कि जो जो वस्तुएं बाहर से आगात हरी जिसका निर्माण देश में ही कैसे हो इसके लिये आवश्यक तकनीकी जानकारी ऐसे सदस्यों तक पहुंचाये एवं उस आयातित वस्तुओं का उत्पादन करने में किस प्रकार सरकार की ओर से नीतियों में बदलाव करना है।

जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला ने इकाई का व्रत रखा और औद्योगिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बोरानाड़ा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा व सचिव धानाराम चौधरी ने इकाई का बूत रखते हुए नये बने सदस्यों के बारे मे जानकारी दी। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने इकाई द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर ने मण्डोर इकाई का व्रत रखते हुए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर ने 5 नये बने सदस्यों के चैक पदाधिकारियो को भेंट किये। प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने बैठक के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जोधपुर प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री नितिन सालेचा ने किया। शांतिपाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे कार्यकारिणी सदस्य हरीसिंह गहलोत, एच के गर्ग, किशोर हरवानी, अशोककुमार गहलोत अंकुर अग्रवाल दीनदयाल चाहता इत्यादि उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती द्वारा 15 से 17 सितम्बर को भीलवाड़ा में बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा है 'इंडिया इ

September 6, 2023

लघु उद्योग भारती द्वारा भीलवाड़ा में 15, 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले 'इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर' के 8 संस्करण की तैयारियां जोरों पर है इंफ्रा का कार्य जयपुर की अनुभवी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। फेयर को लेकर टेक्सटाइल सेक्टर में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। | टेक्सटाइल क्षेत्र में हो रहे नए इनोवेशन की जानकारी एवं सभी सेक्टर के एक छत के नीचे देखे जाने का अवसर आने वाले विकास को नया आयाम देगा यह फेयर भीलवाड़ा में एमएसएमई उद्योगों के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया ने बताया कि नई तकनीक को लाइव लूम, मशीनरी, यार्न और फैब्रिक में नए इनोवेशन निश्चित ही विजीटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, बंगलौर आदि शहरों से बड़ी संख्या में स्टॉल बुक हुए है पूरे स्टॉल्स बुक हो चुके है।

स्पोन्सर एवं सपोर्टर- फेयर की स्पॉन्सर यार्न निर्माता कंपनी भिलोसा और कॉ-स्पोन्सर आरसीएम एवं जिंदल शॉ लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जबकि फेयर की स्पीर्टर भारत सरकार को एमएसएमई एवं एनएसडीसी है। मेले में माइनिंग एवं अन्य उद्योग भी भरपूर रुचि दिखा रहे हैं। टेक्सटाइल उद्योग को अग्रणी समाचार पत्र 'टेक्सटाइल मिरर' इस फेयर का मीडिया पार्टनर है।

फेयर टीम: प्रांत संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना, फेयर के कन्विनर गिरीश अग्रवाल, सचिव अनूप बागड़ोदिया, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, उपाध्यक्ष हरगोविंद सोनी ग्रोथ सेंटर उपाध्यक्ष सुमित जागेटिया, इंफ्रा प्रमुख सुरेश कोगटा, पुनित सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सत्यप्रकाश गग्गड़, के के जिंदल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशोर काबरा, राजीव शर्मा, रामरतन जागेटिया, सीए शिव प्रकाश झवर हरी अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दिनेश लङ्का, सुनील मेहता, महिला इकाई को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चंदा मूंदड़ा की टीम फेयर को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिण की बैठक घनश्याम ओझा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। जिसमें भीलवाड़ा से प्रांतीय संयुक्त गिरीश अग्रवाल, सचिव अनूप सचिव अजय मूंदड़ा, प्रांत महिला कार्यकारिणी सदस्य विमला मुनोत, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष महेश हुरकट, ग्रोथ सेंटर अध्यक्ष रामप्रकाश काबरा, महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लङ्का, शंभू प्रसाद काबरा सम्मलित हुए। इस आयोजन में केंद्रीय रेल संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र उपस्थित थे। जोधपुर के श्री घनश्याम ओझा को लघु उद्योग भारती का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली के ओमप्रकाश जी गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री, कोटा के ताराचंद गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी की बैठक में पूरे देश से लगभग 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बीबीएन की कनेक्टिविटी जल्द हो बहाल, लघु उद्योग हो रहे प्रभावित

September 6, 2023

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बद्दी में प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र की सड़क सुविधा व टूटे हुए पुलों को युद्धस्तर पर ठीक करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द से जल्द बीबीएन की कनेक्टिविटी बहाल की जाए। ईमेल के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र के माध्यम से कहा गया कि बद्दी को पंचकूला से जोड़ने वाले एकमात्र वालद खड्ड पर बना पुल रह गया है। यातायात व्यवस्ता वाधित होने से बीबीएन में लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को लघु उद्योग भारती में एक योजना के तहत काम करने और अपनी सदस्यता अभियान को जोरदार ढंग से बढ़ाने पर बल दिया। पटियाल ने बताया कि बद्दी इकाई ने 11 नये सदस्यों को लघु उद्योग भारती के साथ जोड़ा है। बद्दी इकाई के अध्यक्ष राजीव चौहान ने 11 नए सदस्यों के चेक प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे। बद्दी अध्यक्ष ने गत दिनों जब बद्दी इकाई का साथ जोड़े थे। अब 22 सदस्यों गठन हुआ था उस दिन भी 11 ने बद्दी में लघु उद्योग भारती का नए सदस्य लघु उद्योग भारती के दामन थाम लिया है।

इस दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी हिमाचल डॉ. विक्रम विटल, प्रदेश अध्यक्ष हरबस पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष एनपी कौशिक, पैट्रेन अखिल मोहन अग्रवाल, पैट्रेन विनोद खन्ना, बट्टी इकाई के अध्यक्ष राजीव चौहान, महासचिव सीता राम चौधरी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, विजय चटेल मीडिया प्रभारी, बरोटीवाला इकाई के अध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पीयूष शर्मा, सोमनाथ पाल, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष अशोक चंदेल, दवनी इकाई के अध्यक्ष संजय बतरा, महासचिव श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please