लघु उद्योग भारती टेक्सटाइल डिवीजन की महत्वपूर्ण बैठक 3 अगस्त 2026 को भीलवाड़ा में आयोजित हुई, जिसमें भारत को आत्मनिर्भर एवं वर्ष 2047 तक वैश्विक टेक्सटाइल नेतृत्वकर्ता बनाने के उद्देश्य से आगामी “Textile Vision 2047 – Local Excellence to Global Leadership” राष्ट्रीय टेक्सटाइल कॉन्क्लेव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 1 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। बैठक में आयोजन की कार्ययोजना, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न समितियों के गठन को अंतिम रूप दिया गया। स्वागत, प्रचार-प्रसार, उद्योग समन्वय, प्रदर्शनी एवं शोध पत्र सहित विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉन्क्लेव में देशभर के टेक्सटाइल क्लस्टर्स एवं सभी प्रमुख क्षेत्रों से उद्यमियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह आयोजन पूरे टेक्सटाइल उद्योग का प्रतिनिधित्व कर सके। “Local Excellence to Global Leadership” थीम पर आधारित इस कॉन्क्लेव में पारंपरिक भारतीय कौशल को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने, वैश्विक बाजारों में भारतीय टेक्सटाइल की भागीदारी बढ़ाने, निर्यात संभावनाओं, नई तकनीकों एवं रोजगार सृजन के अवसरों पर मंथन किया जाएगा।
उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लघु उद्योग भारती निरंतर MSME उद्यमियों के हितों को आगे बढ़ाने, उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने तथा उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का कार्य कर रही है।
बैठक में लघु उद्योग भारती टेक्सटाइल डिवीजन के राष्ट्रीय संयोजक श्री महेश जी हुरकट, राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री कपिल गुप्ता, राष्ट्रीय सह-संयोजक श्रीमती पल्लवी जी लड्डा, श्री राकेश जी चोरडिया (जोधपुर), श्री राजकुमार जी मेलाना (भीलवाड़ा), श्री दीपक जी शर्मा (किशनगढ़) एवं श्री अंकित जी राठी (भीलवाड़ा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।