एमएसएमई एवं औद्योगिकीकरण को गति देने पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से लघु उद्योग भारती की चर्चा

July 23, 2026
Kolkata,
WEST BENGAL

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट

कोलकाता, 23 जुलाई। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलकाता के बालीगंज स्थित आवास पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के औद्योगिकीकरण एवं एमएसएमई क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक रणनीतिक रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख विषयों में एमएसएमई एवं क्लस्टर विकास, बजटीय नीतियां, औद्योगिक भूमि बैंक, ग्रामीण एवं शहरी आधारभूत संरचना का विकास, स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास तथा उद्यमिता संवर्धन कार्यक्रम शामिल रहे।

बैठक के दौरान श्री प्रकाश चंद्र जी ने विशेष रूप से जूट उद्योग तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र के विकास पर बल देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों को प्रोत्साहन देकर पश्चिम बंगाल की औद्योगिक समृद्धि को नई गति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने राज्य में एमएसएमई के लिए अनुकूल नीतियां एवं मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के साथ समन्वय बढ़ाकर उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन तथा स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय सचिवों से समन्वय स्थापित कराने के लिए आईएएस श्री मनोज अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया, जिससे लघु उद्योग भारती एवं पश्चिम बंगाल सरकार के बीच बेहतर सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री सरोज कुमार साहू, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पॉल कुमार मित्रा, दक्षिण संभाग, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष श्री के.के. सेक्सरिया तथा दक्षिण संभाग के महामंत्री श्री आर.के. शोभासारिया भी उपस्थित रहे।

बैठक सकारात्मक एवं सार्थक रही तथा राज्य में एमएसएमई क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने, औद्योगिक निवेश बढ़ाने और पश्चिम बंगाल को पुनः औद्योगिक गौरव दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी गई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please