लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी के नेतृत्व में मध्य प्रांत की सचिव रश्मि गुर्जर, भोपाल इकाई के सचिव नीरज शर्मा तथा कोषाध्यक्ष राकेश अवस्थी के साथ मध्य प्रदेश शासन के माननीय कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप, प्रिंसिपल सेक्रेटरी राघवेंद्र सिंह, कृषि सचिव निशांत बरबड़े एवं ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले से सौजन्य भेंट की।
बैठक के दौरान कृषि आधारित उद्योगों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र की चुनौतियों, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा उद्यमियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों पर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
माननीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा उद्योगों के विकास एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
लघु उद्योग भारती निरंतर उद्योग, व्यापार एवं उद्यमिता के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और नीति-निर्माण में उद्योग जगत की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।