रोजगार के लिए लिए योगी योगी ने खोली खोली तिजोरी

October 12, 2023
Agra,
UTTAR PRADESH

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बेरोजगारी के सवाल पर हमले झेल रही सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। 80 लोकसभा सीटों वाले देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी कोर्स वाले छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान एक साल तक मानदेव का आधा हिस्सा देने की घोषणा की है।

इसके जरिए पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को औद्योगिक इकयां रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित होगी, वहीं तकनीकी कोर्स कर रहे अंतिम वर्ष के युवाओं को भी रोजगार और अनुभव मिल पाएगा चुनावी साल में मुख्यमंत्री का यह पैंतरा बेरोजगारी के मुद्दे को हल्का कर सकता है।

फतेहाबाद रोड पर एनसीसी में लघु उद्योग भारती के सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 60 फीसदी युवा वोटरों को रिझाने के लिए रोजगार की बात को उन्होंने छात्रों को मानदेय का आधा हिस्सा देने की घोषणा कर उद्यमियों का दिल जीत लिया तो छात्रों के मन में भी जगह बनाई। मुख्यमंत्री इससे पहले युवाओं को रोजगार देने के बाद नियुक्तिपत्र अपने हाथों से ही सौंपते रहे हैं। इस बार वह एक करोड़ 10 लाख रोजगार सृजन के दावे कर रहे हैं।

■ छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराएं

आईटीआई पॉलीटेक्निक के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए फैक्टरी संचालक रखते हैं के सोएम इंटर्नशिप स्कीम में उधमी रजिस्ट्रेशन कराएं। उनका आधा मानदेय सरकार देगी। जरूरत के लिए मददगार होगी। इससे युवाओं को भी अनुभव और रोजगार मिलेगा। योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please