लघु उद्योग भारती के कौशल विकास केन्द्र जालोर के भवन हेतु भामाशाह बाबूलाल भंसाली ने दिए ₹1 करोड़

August 31, 2026
Jalor,
RAJASTHAN

जालोर। कौशल विकास केन्द्र, जालोर के निर्माणाधीन भवन को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भामाशाह, गौ-भक्त, समाजसेवी एवं उद्यमी तथा मैसर्स भंसाली इंजिनियरिंग पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री बाबूलाल जी भंसाली ने निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया और भवन निर्माण के लिए ₹1 करोड़ की सहयोग राशि मौके पर ही प्रदान की।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री श्री प्रकाशचन्द्र जी, जालोर-सिरोही सांसद श्री लुम्बाराम जी चौधरी तथा जालोर विधायक एवं राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग ने इस पुनीत सहयोग के लिए श्री बाबूलाल जी भंसाली के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग कौशल विकास के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री नन्दकिशोर रादड़, जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्री रामनिवास बापोरिया, भवन निर्माण संयोजक श्री महेश मोर, जालोर इकाई अध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल, सचिव श्री कृष्णकान्त जैथलिया, भागली इकाई अध्यक्ष श्री अमन अग्रवाल, सचिव श्री हितेश सोलकी सहित श्री रमेश बोहरा, श्री रामाकिशन जी, श्री राजेन्द्र मेहता, श्री इन्द्र जी भण्डारी, श्री रामरतन जी, श्री अरविन्द्र चौधरी, श्री नन्दकिशोर जैथलिया, श्री चिरजीलाल जी एवं श्री अनिल चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please