चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी की बैठक किशनगढ़ में सम्पन्न, उद्यम तीर्थ भवन के प्रथम डिजाइन का हुआ विमोचन

July 21, 2026
Ajmer,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती, चित्तौड़ प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किशनगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी योजनाओं एवं उद्यमियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उदयपुर के महत्वाकांक्षी “उद्यम तीर्थ” भवन के प्रथम डिजाइन का विधिवत विमोचन किया गया। यह भवन उद्यमियों के लिए प्रेरणा, सहयोग एवं संगठनात्मक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश जी भाई साहब, गुजरात एवं राजस्थान के प्रभारी तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री महेश जी हुरकट भाई साहब, प्रांत सचिव श्री प्रवीण जी गुप्ता सहित उदयपुर टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please