लघु उद्योग भारती, पंजाब के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के माननीय राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर डेराबस्सी इकाई एवं पंजाब राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रस्तावित कौशल विकास केंद्र एवं लघु उद्योग भारती भवन के लिए भूमि आवंटन की प्रगति के संबंध में मोहाली के उपायुक्त (Deputy Commissioner) से दूरभाष पर चर्चा की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने स्वयं उपायुक्त कार्यालय, मोहाली पहुँचकर इस विषय पर आगे की कार्यवाही की समीक्षा एवं अनुवर्ती चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है और सभी आवश्यक कार्य निर्धारित योजना के अनुसार प्रगति पर हैं। संगठन को विश्वास है कि इस संबंध में शीघ्र ही सुखद समाचार प्राप्त होगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी:
- श्री प्रदीप मोंगिया – प्रदेश अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, पंजाब
- श्री अनिल शर्मा – प्रदेश संयुक्त महामंत्री
- श्री सुरेश गुप्ता – प्रदेश संयुक्त कोषाध्यक्ष