महिला उद्यमिता को सशक्त मंच, तीन दिवसीय “स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन” का भव्य शुभारंभ

August 5, 2026
Rajsamand,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन” का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह प्रदर्शनी महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और व्यवसाय विस्तार के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश हुरकट, स्वयंसिद्धा प्रांतीय प्रभारी श्रीमती रीना राठौड़ तथा महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती किरण बापना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

उद्घाटन के पश्चात सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार एवं महिला उद्यमियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा ऐसे आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक, औद्योगिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संस्था सचिव सुनेना मंत्री ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राजस्थान के लगभग 15 जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जिससे आगंतुकों को विविध उत्पादों और नवाचारों को देखने का अवसर मिल रहा है।

मीडिया प्रभारी पूजा बंगा ने जानकारी दी कि प्रदर्शनी के प्रथम दिवस महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी आगामी दो दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहाँ आगंतुक महिला उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन एवं खरीदारी कर सकेंगे।

“स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और संगठनात्मक एकजुटता का प्रेरणादायी उत्सव है, जो महिला शक्ति को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please