लघु उद्योग भारती, भिवाड़ी इकाई के सहयोग से स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा बीआईआईए सभागार में राज्य सरकार के ITMS पोर्टल, ई-टैक्स ऑफिसर एवं नए वैट पोर्टल के संबंध में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में स्टेट जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त श्री सुनील कुमार जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी उद्यमियों को दी। साथ ही उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर स्टेट जीएसटी विभाग के उपयुक्त श्री महेंद्र यादव, श्रीमती नीतू सिंह राठौड़, सहायक आयुक्त श्री मुबारक खान, श्री वेद प्रकाश जी, राज्य कर अधिकारी श्री अनिल जी एवं श्री हनुमान गुर्जर जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई प्रथम की ओर से अध्यक्ष श्री सरजीत यादव, सचिव श्री आर.के. गुप्ता, जिला संयोजक श्री संजय खन्ना, सदस्य श्री प्रवीण लांबा, श्री हरीश गौड़, माननीय जिला संघ चालक श्री विपिन चौधरी, श्री आर.के. भारद्वाज, श्री शिशिर सहित अनेक उद्यमियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला के माध्यम से उद्यमियों को डिजिटल कर प्रणाली एवं नए पोर्टल के प्रभावी उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।