लघु उद्योग भारती की हरित पहल सफल, करणी औद्योगिक क्षेत्र में 1000 पौधों के सघन वन का संकल्प हुआ पूर्ण
बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती ने करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती वाटिका में संचालित “एक सदस्य–एक पेड़” अभियान के अंतर्गत 1000 पौधों के सघन वन का संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सीजीएसटी के सहायक आयुक्त श्री धर्मेंद्र जी उपाध्याय अपनी टीम सहित, एसजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) श्री समीर दान जी सांकरोट, एसजीएसटी के सहायक आयुक्त श्री सुखराम जी गोदारा, रीको के शाखा प्रबंधक श्री मनोज कुमार बंसल, रीको के वरिष्ठ डीजीएम (विधि) श्री श्रवण जी तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के शाखा प्रबंधक श्री रामकुमार मीणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सीजीएसटी बीकानेर सिटी एवं रूरल की ओर से अधीक्षक श्री राजीव चतुर्वेदी, अधीक्षक श्री संजय सोनी, अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद, अधीक्षक श्री मनोज कुमार, अधीक्षक श्री वरुण तंवर, निरीक्षक श्री लीलाधर पूनिया, निरीक्षक श्री जगदीश मेहरा, निरीक्षक श्री विक्रम करेला तथा श्री सूर्य प्रकाश (ईए) ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन जी परिहार, जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष कंसल, प्रकाश नवहाल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, करनी इकाई अध्यक्ष श्री विनोद धानुका, करनी इकाई सचिव श्री मनोज तलवारिया, सुभाष मित्तल, उमा शंकर माथुर, अनिल गहलोत, सुनील कंसल, अमित डुमरा, नरेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, खारा इकाई सचिव श्री लाभू राम, संदीप बुढ़ानिया, प्रेम परिहार, पवन व्यास, महेश मूंदड़ा, सुनील अग्रवाल, विनोद गोयल, शंभू जी गुप्ता (बीकाजी), आशीष अग्रवाल, विजय जैन, इमरान खान, पवन गखड़, बाल मुकुंद, भारत भूषण सिंगला, गौरव अग्रवाल, दिनेश प्रजापत तथा बीकाना आईटीआई कॉलेज की पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उद्योगपतियों ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। लघु उद्योग भारती द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह सघन वन आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय मॉडल बनेगा।
लघु उद्योग भारती प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन जी परिहार ने बताया कि समाज, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से “एक सदस्य–एक पेड़” अभियान के अंतर्गत 1000 पौधों के सघन वन का लक्ष्य पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब संस्था का उद्देश्य इन पौधों का संरक्षण कर उन्हें एक विकसित एवं आदर्श हरित क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे यह वाटिका पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी केंद्र बन सके।
इसी अवसर पर खारा इकाई सचिव श्री लाभू राम ने खारा ग्रोथ सेंटर में भी लघु उद्योग भारती वाटिका विकसित करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा शीघ्र ही वहां भी व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर एक और सघन हरित वाटिका विकसित की जाएगी। उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके इस संकल्प का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान भीखाराम चांदमल के श्री आशीष अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए उत्कृष्ट जलपान की व्यवस्था की गई।
अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं, अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।