नई दिल्ली। लघु उद्योग भारती, मादीपुर इकाई की ओर से लघु उद्योग भारती, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीवान जी के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मादीपुर फुटवियर क्लस्टर के भविष्य, विकास एवं परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करना था।
बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती, दिल्ली प्रदेश की महासचिव श्रीमती आरती सहगल जी ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों एवं आवश्यक औपचारिकताओं में मौजूद कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने समय रहते इन कमियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि मादीपुर फुटवियर क्लस्टर परियोजना को भविष्य में किसी भी प्रकार की बाधा या नुकसान का सामना न करना पड़े।
श्रीमती आरती सहगल जी के अनुभव, दूरदर्शिता एवं समय पर दिए गए मार्गदर्शन से इकाई के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त हुई। उनके सहयोग से संभावित त्रुटियों को दूर करने तथा सरकारी प्रक्रियाओं के लिए बेहतर तैयारी करने में सहायता मिली।
लघु उद्योग भारती, मादीपुर इकाई की ओर से श्री दीवान जी एवं श्रीमती आरती सहगल जी के अमूल्य सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इकाई ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके निरंतर सहयोग से मादीपुर फुटवियर क्लस्टर के विकास एवं प्रगति के प्रयास और अधिक प्रभावी एवं सफल होंगे।