जयपुर हेरिटेज महिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न
जयपुर। दिनांक 27 अगस्त 2026 को सेवा सदन में लघु उद्योग भारती, जयपुर हेरिटेज महिला इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष श्रीमती रूपाली सक्सेना जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में Dr. Suman Agarwal जी द्वारा “Feel It to Free It” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान भावनाओं को समझने, उन्हें स्वीकार करने तथा भावनात्मक रूप से स्वयं को सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। सत्र अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी रहा, जिसका सभी सदस्यों ने लाभ लिया।
बैठक में आगामी सितंबर माह में विश्वकर्मा जयंती मनाने को लेकर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति से 17 सितंबर 2026 को इकाई सदस्य गार्गी जी के प्रतिष्ठान पर विश्वकर्मा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक का समापन हुआ।